Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Featured

    पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260326 WA0064
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    मुंगेली/स्वराज टुडे: दिनांक 25 मार्च 2026 को पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय एवं सगंध फसल विभाग द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत औषधीय एवं सगंध फसलों पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, मंगेली में किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस. के. लहरे द्वारा प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. यमन कुमार देवांगन का स्वागत किया गया तथा उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

    IMG 20260326 WA0062

    इसके पश्चात डॉ. यमन कुमार देवांगन द्वारा प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से मुंगेली जिले के किसानों को औषधीय एवं सगंध फसलों की उन्नत खेती की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने विशेष रूप से पुदीना, लेमनग्रास, सिट्रोनेला, पामारोज़ा, खस (वेटिवर), तुलसी, एलोवेरा, कालमेघ, अश्वगंधा, सर्पगंधा, शतावरी, गिलोय, ब्राह्मी, सफेद मूसली, इसबगोल, मॅथा आदि प्रमुख औषधीय एवं सगंध फसलों की खेती, उनके औषधीय महत्व, उत्पादन तकनीक एवं आय की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    IMG 20260326 WA0063

    कार्यक्रम में डॉ. प्रमिला जोगी द्वारा “औषधीय एवं सगंध फसलों की व्यावसायिक खेती में कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं श्रीमती नेहा लहरे, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि प्रसार) द्वारा “स्वयं सहायता समूह एवं कृषक उत्पादक संगठन की भूमिका” विषय पर विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस. के. लहरे, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. प्रमिला जोगी, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि प्रसार) श्रीमती नेहा लहरे, इंजीनियर पल्लवी पोरते, श्री गजेन्द्र टंडन, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुमारी योगेश्वरी मार्को, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक श्री चेतन कुर्रे, सहित श्री कुमान ओग्रे एवं श्री डोमन सोनवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    IMG 20260326 WA0061

    कार्यक्रम में कुल 55 किसान, किसान मित्र एवं ग्रामीणजन सम्मिलित हुए तथा सभी ने प्रशिक्षण का लाभ उठाया। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने औषधीय एवं सगंध फसलों की खेती को अपनाने में रुचि व्यक्त की और इसे आयवर्धन का एक सशक्त माध्यम बताया।

    अंत में डॉ. यमन कुमार देवांगन द्वारा प्रतिभागी कृषकों को प्रशस्ति-पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप इंसुलिन का पौधा एवं मीठी तुलसी (स्टीविया) के पौधे भी प्रदान किए गए।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026862 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026823 Views
    Don't Miss

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार रात धार्मिक भावनाएं आहत होने और…

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.