Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    October 3, 2026

    Korba: न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    October 3, 2026

    Sonbhadra: 124 साल पुरानी रामलीला का 8 अक्टूबर से आगाज़, मुकुट पूजन के साथ शुरू होगा मंचन, विजयादशमी पर होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रयागराज की बेटी अनामिका ने 13000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा, देखें स्काई डाइविंग का रोमांचक वीडियो
    Featured

    प्रयागराज की बेटी अनामिका ने 13000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा, देखें स्काई डाइविंग का रोमांचक वीडियो

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 10, 2025Updated:January 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6470378341736512640063e08003ec48607ffe98a208c4d4c3072206e04993f5f4888a02b60aedb8239106
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की बेटी अनामिका शर्मा ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर महाकुंभ को गर्व का पल दिया. अनामिका ने बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग करते हुए महाकुंभ 2025 का आधिकारिक झंडा आकाश में लहराया. इस अद्वितीय उपलब्धि के जरिए अनामिका ने दुनिया को महाकुंभ के इस पवित्र आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

    सबसे कम उम्र की स्काई डाइवर

    प्रयागराज की अनामिका शर्मा भारत की सबसे कम उम्र की सी-लाइसेंस प्राप्त महिला स्काई डाइवर हैं. इससे पहले, वह 13,000 फीट की ऊंचाई से ‘जय श्री राम’ और राम मंदिर के ध्वज के साथ छलांग लगाकर कीर्तिमान बना चुकी हैं. उनकी यह उपलब्धि न केवल प्रयागराज बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है.

    संगम पर लैंडिंग की तैयारी में अनामिका शर्मा

    महाकुंभ 2025 के बाद संगम के पवित्र जल में लैंडिंग की योजना बनाकर अनामिका शर्मा ने एक और अद्वितीय उपलब्धि की तैयारी कर ली है. अनामिका ने प्रयागराज के मेला अधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जाहिर की है. उनका लक्ष्य महिला दिवस (8 मार्च 2025) से पहले संगम पर लैंडिंग कर महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनना है. इसके अलावा, अनामिका एक प्रशिक्षित स्कूबा डाइवर भी हैं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है.

    कौन हैं अनामिका शर्मा?

    अनामिका शर्मा भारत की सबसे कम उम्र की C-लाइसेंस प्राप्त स्काई डाइवर हैं. उनके पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय वायुसेना में कार्यरत रहे हैं और एक अनुभवी स्काई डाइविंग प्रशिक्षक हैं. पिता के प्रोत्साहन से अनामिका ने महज 10 साल की उम्र में अपनी पहली छलांग लगाई. आज 24 साल की अनामिका अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स पैराशूट एसोसिएशन (USPA) से C-लाइसेंस प्राप्त कर चुकी हैं और एक प्रशिक्षित स्काई डाइविंग प्रशिक्षक हैं.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    यहां देखें वीडियो

    https://www.instagram.com/reel/DEpFZIqv8S6/?igsh=MW9hd21rczZteHp1cQ==

    महाकुंभ का संदेश विश्वभर में पहुंचाया

    अनामिका ने ‘दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ’ का संदेश विश्वभर में पहुंचाने का अनोखा प्रयास किया है. उनके इस कदम ने महाकुंभ 2025 की महिमा को और बढ़ा दिया है. प्रयागराज का महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, और अनामिका ने इसे एक नई पहचान दी है.

    अनामिका शर्मा की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. उन्होंने साबित कर दिया कि यदि जुनून और साहस हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. उनका यह प्रयास महाकुंभ की वैश्विक पहचान को और सुदृढ़ करेगा. यह उपलब्धि न केवल महाकुंभ की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है, बल्कि देश की बेटियों की ताकत और काबिलियत को भी दर्शाती है.

    यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत 5 लोगों की हत्या, घर के बेड के अंदर मिले शव

    यह भी पढ़ें: सेना में निकली 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए 113 पदों पर नौकरी, जानें योग्यता और सैलरी

    यह भी पढ़ें: 10 वीं पास लड़के ने गार्ड की नौकरी करते-करते बना दिया ऐप, मेहनत लाई रंग, बन गया Tech Officer

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    October 3, 2026

    Korba: न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    October 3, 2026

    Sonbhadra: 124 साल पुरानी रामलीला का 8 अक्टूबर से आगाज़, मुकुट पूजन के साथ शुरू होगा मंचन, विजयादशमी पर होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप

    October 3, 2026

    PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख

    October 3, 2026

    Korba: गांधी जयंती पर सतरेंगा पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान, पौधे भी रोपे गए

    October 2, 2026

    गांधी जयंती के पावन अवसर पर CWS-CS कोरबा में ‘सद्भावना क्रिकेट मैच’ का भव्य आयोजन…GM XI ने दर्ज की शानदार जीत

    October 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,976 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,399 Views
    Don't Miss

    Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    October 3, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के…

    Korba: न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    October 3, 2026

    Sonbhadra: 124 साल पुरानी रामलीला का 8 अक्टूबर से आगाज़, मुकुट पूजन के साथ शुरू होगा मंचन, विजयादशमी पर होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप

    October 3, 2026

    PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.