Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जीएसटी गड़बड़ी की जाँच में घिरे हितानंद पहले अपने गिरेबान में झांके, निगम चुनाव में टिकट पाने कर रहे नौटंकी……महापौर राजकिशोर ने दिया तगड़ा जवाब
    Featured

    जीएसटी गड़बड़ी की जाँच में घिरे हितानंद पहले अपने गिरेबान में झांके, निगम चुनाव में टिकट पाने कर रहे नौटंकी……महापौर राजकिशोर ने दिया तगड़ा जवाब

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: ऊर्जानगरी में नेताओं के बीच कमीशन और भ्रष्ट्राचार को लेकर रार कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब सोशल मीडिया में कमीशन लेने के आरोप लगने के बाद निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने हितानंद अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

    बता दें कि हितानंद अग्रवाल ने सोशल मीडिया में कमीशन लिए जाने का पोस्ट जारी किया था। जिसके जवाब में महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा है कि खुद हितानंद करोड़ों की जीएसटी की गड़बड़ी की जाँच में घिरे हैं और दूसरों पर कीचड़ उछालने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें देख लेना चाहिए कि यदि वह किसी पर एक उंगली उठा रहे तो चार उंगली उनकी ही ओर इशारा कर रही है। महापौर ने सवाल उठाए हैं कि क्या कारण है कि जीएसटी के छापे उनके संस्थानों पर बार-बार पड़ रहे हैं।अभी भी करोड़ों की जीएसटी की गड़बड़ी की जांच चल रही है।

    महापौर ने कहा है कि यदि उनके कारोबार से जुड़े आयकर आदि अन्य तथ्यों की सूक्ष्मता से जांच की जाए तो कई रहस्य उजागर होंगे। न केवल करोड़ों रुपए जीएसटी की गड़बड़ी का मामला सामने आएगा बल्कि कई अन्य गोरखधंधे से अनुपातहीन संपत्ति अर्जित किए जाने का पता चलेगा।

    महापौर ने कहा कि यह बात सभी जानते हैं कि हितानंद अपने चाचा पूर्व विधायक के राजनैतिक प्रभाव व नेतागिरी की आड़ में किस तरह सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बड़ी इमारतें खड़ा कर रहे हैं। सम्पति कर के मामले में निगम को लाखों का नुकसान पहुंचा रहे हैं।सरकारी जमीनों पर अबैद्ध तरीके से कब्ज़ा कर कालोनी बनाकर किराया वसूली करना इनकी आदतों में सुमार है।

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: ममता बनर्जी के वो 5 फैसले, जिस पर 24 घंटे में सुवेंदु को चलाना होगा 'बुलडोजर', तभी होगी मोदी की गारंटी पूरी!

    महापौर ने सोशल मीडिया पर चल रहे कमीशन की बात पर कहा कि 3 साल पहले शहर की कथित सड़कों का निर्माण डीएमएफ मद से कराया गया था। अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार 3 साल तक सड़क के रखरखाव की अवधि निर्धारित की गई थी, इस बीच सड़क निर्माण करने वाली ठेका एजेंसी ने अपने कर्तव्यों का पालन भी किया। अब रखरखाव की अवधि समाप्त हो चुकी है। बरसात बाद नए सिरे से निर्माण का कार्य किया जाना है।

    जिन सड़कों में रखरखाव की अवधि शेष है उनका मरम्मत निर्माण एजेंसी के कॉस्ट पर किया जाएगा, और अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार जांच संस्थित कर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। सड़क निर्माण के लिए कमीशन लिए जाने जैसे आरोप हास्यास्पद और बेबुनियाद है। यह हितानंद के कुंठा व पूर्वाग्रह को दर्शाता है।

    महापौर ने आरोप लगाया कि वास्तव में विधानसभा चुनाव में विधानसभा का टिकट पाने के लिए विपक्ष की सक्रिय भूमिका बताने के लिए मीडिया में छाये रहने की नौटंकी, विधानसभा का टिकट नहीं मिला तो लोकसभा के टिकट के लिए मीडिया में छाये रहने के की नौटंकी करते रहे और अब आने वाले चुनाव में कोरबा निगम में महापौर का टिकट पाने के लिए निराधार आरोप लगाकर मीडिया में छाये रहने की नौटंकी उनके द्वारा की जा रही है। जनता के हितैषी बनने वाले हितानंद तो खुद अरबपति आदमी है भीख मांगने की जरूरत क्या है।

    यह भी पढ़ें: कुएं में डूब कर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने जताई गहरी संवेदना, मृतक के परिजन को 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 9 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट में पैसा लगाने व कम समय में पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: शहर की सड़को को लगी महापौर की कमीशन की नजर, पुनः भीख माँग कर महापौर की कमीशन भूख को करेंगे शांत :- हितानंद अग्रवाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026966 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026863 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता से सटे हावड़ा शहर के शिवपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के…

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.