Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»किसान खेत में कर रहा था काम, तभी जमीन से आई खट-खट की आवाज, हरकत में आई सरकार
    Featured

    किसान खेत में कर रहा था काम, तभी जमीन से आई खट-खट की आवाज, हरकत में आई सरकार

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बागपत/स्वराज टुडे: उत्तरप्रदेश के बागपत में एक गांव की कृषि भूमि से किसान प्रभाष शर्मा को खेती के लिए खुदाई कर रहा था. इसी दौरान जमीन से खटखट की आवाज़ें आने लगी, और खुदाई करने पर जमीन से कुछ ऐसी चीजें मिलीं, जिससे वह प्रशासन के पास जाने को मजबूर हो गए. जब वह उन चीजों को लेकर प्रशासन के पास पहुंचे तो महसूस किया गया कि उस जगह की और खुदाई करने की जरूरत है.

    इसी के बाद यमुना नदी से महज 8 किमी दूरी पर मौजूद सिनौली गांव में भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण विभाग की टीम की आमद शुरू हो गई. बता दें कि सिनौली गांव करीब 4,000 बीघे में फैला गांव है. इस गांव की आबादी करीब 11,000 है. इनमें सबसे बड़ी संख्‍या जाटों की है. ब्राह्मण यहां दूसरे नंबर पर हैं. इसके अलावा मिश्रित आबादी वाले सिनौली में दलित व मुस्लिम परिवार भी हैं.

    देश भर में सिनौली गांव की चर्चा पहली बार 2005 में शुरू हुई. ग्रामीण प्रभाष शर्मा की जानकारी के बाद गांव में पहुंची एएसआई की टीम ने खुदाई में कई प्राचीन चीजें ढूंढ निकालीं. एएसआइ को यहां से 106 मानव कंकाल मिले. जब इनकी कार्बन डेटिंग की गई तो पता चला कि कंकाल 3,000 साल से भी ज्‍यादा पुराने थे. इसके बाद एक्‍सक्‍वेशन साइट को भरकर बंद कर दिया गया. इसके बाद 2017 में फिर खुदाई की गई. एएसआई को सबसे बड़ी सफलता 2018 में की गई तीसरे चरण की खुदाई में मिली. इसमें उन्‍हें एक से बढ़कर एक शानदार वस्तुएं मिलीं. एएसआई को पता चला कि सिनौली की जमीन में कई सभ्यताएं दफन हैं. इसके बाद स्‍थानीय लोग खुद को महाभारत काल से जोड़कर देखने लगे.

    लिखित इतिहास को चुनौती दे रहे साक्ष्‍य

    विशेषज्ञ कहते हैं कि सिनौली में मिले प्रमाण अंग्रेजों के लिखे इतिहास को बदलने के लिए पर्याप्‍त हैं. सिनौली की जमीन से निकले करीब 4,000 साल पुराने रथ, एंटीना तलवार और ताबूत पर एएसआई के पूर्व सुपरिंटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट और इतिहासविद् कौशल किशोर शर्मा का कहना है कि सिनौली में ऐसी-ऐसी खास चीजें मिलीं, जो भारत में किसी भी उत्‍खनन साइट से नहीं निकलीं थीं. उनका दावा था कि सिनौली से मिले सबूत भारत में आर्यों के आक्रमण की मैक्समुलर थ्योरी को झुठलाते के लिए काफी हैं. अब ये प्रमाण लाल किला तक पहुंच गए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सिनौली की संस्कृति का संबंध उत्तर वैदिक काल और हड़प्पा सभ्यता के बीच की संस्कृति का लगता है.

    यह भी पढ़ें :  उड़ीसा में आयोजित 5 दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न; कोरबा की टीम ने जीते 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य सहित कुल 4 पदक; सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे सभी खिलाड़ी

     सिनौली की जमीन से करीब 4,000 साल पुरानी एंटीना तलवार और तांबे का कवच मिला है.

    सिनौली की खुदाई में क्‍या-क्‍या मिला

    सिनौली की खुदाई में एक शाही कब्रगाह में मिली आठ कब्र में से तीन खाट के आकार वाले ताबूतों में हैं. इनके साथ हथियार, ऐशो-आराम की चीजें, बर्तन, पशु-पक्षियों के कंकाल मिले. वहीं, इस कब्रगाह में शवों के साथ दफनाए गए तीन रथ भी मिले. पुरातत्‍व विशेषज्ञों ने तब कहा था कि सिनौली में मिले ताबूत पूरे भारतीय उपमहाद्वीप के लिए नई खोज हैं. ये भारत की 4,000 साल से भी ज्‍यादा पुरानी विकसित संस्कृति को दर्शाते हैं. मेसोपोटामिया और दूसरी संस्कृतियों में 2000 ईसा पूर्व के आसपास जैसे रथ, तलवार, ढाल और हेलमेट मिलते थे, उसी काल के आसपास की चीजें सिनौली में भी मिलीं. दावा किया गया कि ये तकनीकी तौर पर काफी उन्‍नत थीं. ये चीजें दूसरी सभ्यताओं के समकालीन या थोड़ा पहले ही यहां आ चुकी थीं.

    तांबे के कवच और पूजा के थाल मिले

    सिनौली में खुदाई के दौरान जो रथ, तांबे की तलवार और मुकुट मिले, वे 2300-1950 ईसा पूर्व के बताए जा रहे हैं. इन प्रमाणों से पता चलता है कि हड़प्पा सभ्यता के समकालीन सभ्यता गंगा नदी के किनारे भी विकसित हो रही थी. खुदाई में मिला तांबे का हेलमेट करीब 2200 ईसा पूर्व का है और दुनिया की किसी भी सभ्यता में उपलब्ध सबसे प्राचीन हेलमेट है. वहीं, एएसआई को मिले तांबे के कवच में आसपास की लकड़ी गल गई है, लेकिन धातु अब तक सुरक्षित है. इसके अलावा एक तांबे का थाल भी मिली. पूर्वी भारत में पूजा के लिए इसका इस्‍तेमाल आज भी सामान्य है. खुदाई के दौरान मौजूद रहे पुरातत्वविद् संजय मंजुल का मानना है कि धातुओं से बनी हुई चीजों की बनावट हड़प्पा संस्कृति में मिली धातु की वस्‍तुओं से अलग है.

    यह भी पढ़ें :  रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    खुदाई में मिली महिला योद्धा की कब्र

    एएसआई को कब्रगाह की खुदाई के दौरान एक योद्धा की कब्र भी मिली. दरअसल, इस कब्र में कंकाल के एंटीना तलवार, ढाल, रथ और कई दूसरी ऐसी चीजें मिलीं, जिनसे पता चला कि ये कब्र किसी योद्धा की है. इसके अलावा सिनौली की खुदाई में ही पता चला कि भारतीय महिलाएं भी योद्धा होती थीं. इससे पहले की मिली सभ्‍यताओं से यही अनुमान लगाया गया था कि भारतीय महिलाएं योद्धा नहीं होती थीं. सिनौली की खुदाई में एक महिला की कब्र से भी योद्धाओं से जुड़ी सभी चीजें मिली थीं. वहीं, यहां पहली बार एंटीना तलवार मूठ के साथ मिली. इससे पता चला कि योद्धा एंटीना तलवार का इस्‍तेमाल कैसे करते थे. बता दें कि इससे पहले दुनियाभर की सभ्‍यताओं में मिली एंटीना तलवार मूठ समेत नहीं मिली थी.

     एएसआई को सिनौली में कब्रों के साथ दफनाए गए तीन रथ भी मिले.

    क्‍या भारत में बाहर से नहीं आया घोड़ा

    पुरातत्‍वविद् संजय मंजुल के मुताबिक, अब तक यही माना जाता था कि भारत में घोड़ा बाहर से आया था. लेकिन, अगर सिनौली की खुदाई में कांस्य युग के रथ मिले हैं तो उनको चलाने के लिए किसी जानवर की जरूरत भी होगी. सवाल ये है कि क्या यह बैल था या घोड़ा? रथ की बनावट को देखकर शुरुआती समझ घोड़े की ओर इशारा कर रही है. यह रथ मेसोपोटामिया जैसी समकालीन संस्कृतियों में पाए जाने वाले रथ जैसा दिखता है. इसमें बिना तीलियों वाले ठोस पहिये हैं. पहियों पर कांसे की परत का काम भी किया हुआ है. इसके अलावा रथ के सवार के लिए मुकुट या हेलमेट भी मिला है. उन्‍होंने कहा कि ताम्रपाषाण काल ​​में घोड़े के साक्ष्य मिले हैं. सिनौली की खोज प्राचीन भारतीय इतिहास को ज्‍यादा जानने के लिए रास्‍ते खोलेगी.

    यह भी पढ़ें :  13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    महाभारत काल की डेटिंग में होगी मदद

    पुरातत्‍वविदों के मुताबिक, सिनौली की खुदाई में मिली चीजें लौह युग से पहले यानी कांस्य युग के समय की हैं. उनके अनुसार, यह खोज महाभारत काल की डेटिंग और हड़प्पा युग में घोड़े की उत्पत्ति की जांच के लिए राह खोलेगी. सिनौली पुरातात्विक स्थल की खुदाई में कब्रों और आसपास की बस्तियों से बरामद सामानों की बनावट मौजूदा दौर के बर्तनों से काफी मिलती-जुलती हैं. एएसआइ ने सिनौली गांव में 40 किसानों की 28 हेक्टेयर भूमि को राष्‍ट्रीय स्मारक क्षेत्र घोषित कर दिया है. भूमि की घेराबंदी कर दी गई है. दिल्ली के कश्मीरी गेट से सवा घंटे में सिनौली गांव पहुंचा जा सकता है. इसके लिए दिल्ली से सहारनपुर जा रहे राजमार्ग पर बागपत होते हुए बड़ौत पहुंचना होगा. फिर छपरौली की ओर करीब 6.5 किमी आगे सादिकपुर सिनौली का बोर्ड मिलेगा.

    यह भी पढ़ें: दलित युवक की दबंगों ने बेल्ट और जूते से की पिटाई, पैर छूने को भी किया मजबूर, वीडियो हुआ वायरल

    यह भी पढ़ें: विदेश भ्रमण कराने के नाम पर 600 युवाओं से 4 करोड़ की ठगी, अब पीड़ितों ने कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा

    यह भी पढ़ें: अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हुई बहुमुखी प्रतिभा की धनी नन्हीं फ़िल्म निर्माता निर्देशिका श्रीलक्ष्मी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल…

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.