Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आखिरी सांस तक बेटे की उंगली पकड़े रही मां…खोड़ा के नाले में बहे दोनों, जब लाशें मिलीं तो रो पड़ा हर दिल
    Featured

    आखिरी सांस तक बेटे की उंगली पकड़े रही मां…खोड़ा के नाले में बहे दोनों, जब लाशें मिलीं तो रो पड़ा हर दिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली में बुधवार की शाम को 23 साल की तनुजा बिष्ट अपने तीन साल के बेटे प्रियांश को साथ लेकर जब साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने के लिए घर से निकली थी तब उसे नहीं पता था कि वह और उसका नन्हा बेटा कभी वापस नहीं आएंगे.

    शहर में शाम को बेतहाशा बारिश हुई. इससे दिल्ली के यूपी की बॉर्डर से सटे गाजीपुर इलाके की खोड़ा कॉलोनी में भी जगह-जगह पानी भर गया. जलजमाव इस कदर था कि यह समझना मुश्किल था कि सड़क कहां है और नाला, नाली या गटर कहां है.

    शाम को करीब साढ़े सात बजे सब्जी खरीदकर लौटती तनुजा अपने हाथ में बेटे प्रियांश की उंगली पकड़े थी और पानी में रास्ता तलाशते हुए घर की ओर बढ़ रही थी. अचानक तनुजा के हाथ से बेटे की उंगली छूटी और वह एक ऐसे नाले में जा गिरा जो ऊपर से दिखाई नहीं दे रहा था. पानी में सड़क और नाला एक जैसे दिखाई दे रहे थे. जैसे ही प्रियांश नाले में गिरा तनुजा बिना देर किए खुद भी नाले में कूद गई. नाले में पानी का इतना तेज बहाव था कि वे उसमें जल्द ही लापता हो गए.

    घटना के बाद आसपास के लोगों ने मां-बेटे को बचाने के प्रयास किए लेकिन वे सफल नहीं हो सके. इसके बाद दमकल विभाग की डिजास्टर यूनिट को घटना की सूचना दी गई. घंटों बाद रात में 11 बजे दोनों के शव लगभग 500 मीटर दूर बरामद किए गए. प्रत्यक्षदर्शी यह देखकर आश्चर्यचकित थे कि मां मौत के बाद भी अपने बेटे का हाथ पकड़े हुए थी. ऐसा लगता है कि मां ने नाले में तेजी से कूदकर बेटे का हाथ थाम लिया था, लेकिन वह तेज बहाव में न तो बेटे को बाहर निकाल सकी, न ही खुद बाहर निकल सकी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की.

    यह भी पढ़ें :  170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा के आगे बेबस हुईं पॉवरफुल विशालकाय JCB क्रेनें, 2 दिन तक कई कोशिशों के बावजूद नहीं हिली मूर्ति, इस चमत्कार के आगे विज्ञान भी हुआ फेल

    बताया जाता है कि मां और उसके मासूम बेटे की खोड़ा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन नाले में डूबने से मौत हुई. यह नाला सड़क के किनारे है और जलभराव होने पर दिखाई नहीं देता है.

    तेजी से बचाव अभियान चलता तो बच जाती जिंदगियां

    तनुजा के परिजनों ने कहा कि अगर बचाव अभियान तेज होता तो मां और बेटे को बचाया जा सकता था. उनके पति गोविंद सिंह नोएडा में एक निजी फर्म में काम करते हैं. वे इस घटना के दौरान अपनी ड्यूटी पर गए थे. उन्होंने कहा, “अगर बचाव अभियान तेज होता तो मेरी पत्नी और बेटे को बचाया जा सकता था. हर साल ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती.”

    तनुजा के चाचा हरीश रावत ने कहा कि नाला ओवरफ्लो हो रहा था और वह उन्हें इसका पता नहीं चल सका. उन्होंने बताया कि “हमें शाम 7.30 बजे के आसपास सूचना मिली. हमने 100 नंबर डायल किया तो पुलिस बचाव दल के साथ आई, लेकिन उनके पास उचित उपकरण नहीं थे. वे कोशिश करते रहे, लेकिन शव दो घंटे से अधिक समय बाद बरामद किए गए.”

    उन्होंने कहा कि वे तनुजा और प्रियांश को एक निजी टैक्सी में अस्पताल ले गए, इस उम्मीद में कि वे बच जाएंगे. उन्होंने कहा, “हम उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए. कोई एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई.” रावत ने कहा कि तनुजा ने मरने के बाद भी अपने बेटे का हाथ नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा, “जब शव मिला, तब भी वह उसे पकड़े हुए थी.”

    तीन महीने से खुला पड़ा है नाला

    इलाके के निवासियों ने नगर निगम अधिकारियों की निंदा करते हुए कहा कि यह नाला पिछले तीन महीनों से खुला है और हर बारिश में ओवरफ्लो हो जाता है. एक निवासी ने कहा, “हमने कई बार शिकायत की है, लेकिन प्रशासन काम नहीं करना चाहता. मैं यहां 20 साल से रह रहा हूं और मैंने हर मानसून में सड़कों पर पानी भरा हुआ देखा है. हमने सांसदों, विधायकों, अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया.” उन्होंने कहा कि, ”अगर कोई नाला निर्माणाधीन है, तो उसे ढंकना प्रशासन का कर्तव्य है. नाला खुला था और ओवरफ्लो हो रहा था, महिला इसे देख नहीं पाई और गिर गई. अगर नाला बंद होता तो वह जीवित होती.”

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    दिल्ली नगर निगम ने कहा है कि निर्माणाधीन नाला दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र मे है.

    पुलिस ने मां-बेटे के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है. पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. ईस्ट दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि, “कल रात 8:30 बजे हमें खोड़ा कॉलोनी में एक मां और बेटे के नाले में गिरने की पीसीआर कॉल मिली… हमने शव बरामद कर लिए हैं, जांच में पता चला है कि मृतक 23 साल की महिला थी. वह अपने तीन साल के बेटे के साथ सब्जी खरीदने बाजार गई थी और लौटते समय दोनों जलभराव के कारण गिर गए और उनकी मौत हो गई.”

    #WATCH | Delhi: DCP East Delhi Apoorva Gupta says, "Last night at 8:30 pm we received a PCR call about a mother and son falling into a drain in Khoda Colony… We have recovered the bodies, investigation revealed that the deceased was a 23-year-old woman, she had gone to the… https://t.co/2o3v5txvVi pic.twitter.com/X0D0liDz2g

    — ANI (@ANI) August 1, 2024

     

    बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 मौतें

    कल हुई भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कुल 11 मौतें हुई हैं. हर बारिश में दिल्ली में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, जिसका कारण है नालों का जाम होना और अवैध निर्माण. एक सप्ताह पहले, राजिंदर नगर में बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन आईएएस उम्मीदवारों की मौत हो गई थी. राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में एक लाइब्रेरी थी और पानी भर जाने के बाद अंदर बैठे छात्र फंस गए थे.

    यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    दिल्ली में आज भी बारिश होने के आसार

    दिल्ली और एनसीआर में बुधवार की शाम को भारी बारिश हुई जिससे जगह-जगह जलजमाव होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बारिश के दौरान 27 इमारतें ढह गईं. दिल्ली के आईटीओ, राजघाट, मदर डेयरी, गणेश नगर और पटपड़गंज रोड समेत कई इलाकों की सड़कें गुरुवार की सुबह भी जलमग्न रहीं. मौसम विभाग ने राजधानी में गुरुवार को भी बारिश होने की आशंका जताई है.

    यह भी पढ़ें: ABPSS की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…प्रदेश में पत्रकारों के खिलाफ झूठी शिकायत, प्रताड़ना, मारपीट जैसे मामलों पर प्रदेशाध्यक्ष ने जताई चिंता

    यह भी पढ़ें: बाइक पर बैठी महिला पर पानी फेंकने वालों पर CM योगी सख्त, पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, पूरी चौकी सस्पेंड, 4 हुड़दंगी अरेस्ट

    यह भी पढ़ें: लॉज में देहव्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 15 लड़के और 6 लड़कियां

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,936 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: हैदराबाद के अलवाल थाना क्षेत्र में 16 साल की इंटरमीडिएट छात्रा के साथ…

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.