Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
    Featured

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 24, 2026Updated:August 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260824 WA0056
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: सावन मास के चौथे सोमवार को कनकेश्वर धाम में भक्ति, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही हो रही भारी बारिश के बावजूद कनकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था और भक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा कनकेश्वर धाम शिवमय नजर आया।

    इस पावन अवसर पर कोरबा कांवरिया संघ द्वारा आयोजित विशाल भंडारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कनकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन-पूजन के पश्चात बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। संघ द्वारा सर्वप्रथम भगवान शिव को विधिवत महाप्रसाद का भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद कन्या पूजन संपन्न हुआ। तत्पश्चात कनकेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को पूरे सेवा भाव एवं आत्मीयता के साथ महाप्रसाद कराया गया।

    कोरबा कांवरिया संघ की सेवा ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

     

    भारी बारिश के बीच भी संघ के सदस्यों का सेवा भाव कम नहीं हुआ। श्रद्धालुओं की सुविधा, भंडारे की व्यवस्था और महाप्रसाद वितरण में सदस्य पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे। इस दौरान सेवा, श्रद्धा और समर्पण का ऐसा वातावरण बना कि कनकेश्वर धाम पहुंचे भक्तों के बीच कोरबा कांवरिया संघ की सेवा भावना की जमकर सराहना हुई।

    इस अवसर पर कोरबा कांवरिया संघ के नागरमल अग्रवाल, ठाकुर दास मनवानी, महेश अग्रवाल, दिनेश पटेल, राकेश नागरमल अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता, नरेश अग्रवाल (बी.आर. सेल्स) एवं मनीष मनवानी सहित संघ के अनेक सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सहभागिता निभाई।

    यह भी पढ़ें :  मंदिर में घुसा 5 फीट का सांप, स्कूल में दिखा रंग बदलने वाला डार डोमी; जितेंद्र सारथी की टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    सावन के पावन सोमवार पर कनकेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब और कोरबा कांवरिया संघ द्वारा की गई सेवा ने यह संदेश दिया कि जहां शिवभक्ति होती है, वहां सेवा अपने आप साधना का रूप ले लेती है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026

    ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    September 21, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    September 21, 2026

    ‘जय हिंद’ बोलने के बाद दंपति के खाते से उड़े 2 लाख रुपए, जानिए कैसे हुई साइबर ठगी

    September 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,954 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,515 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,387 Views
    Don't Miss

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    जबलपुर/स्वराज टुडे: जबलपुर शहर में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक दोस्ती का बेहद…

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026

    ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.