Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 6 दिसंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 6 दिसंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 6 दिसंबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेंगे और आज ही विवाह पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। साथ ही चंद्रमा इस गोचर के दौरान श्रवण नक्षत्र उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र में संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन वृषभ, कर्क, वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं मिथुन, सिंह, तुला समेत कई राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें ग्रह नक्षत्रों की गणना से अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशिफल

    मेष राशिफल : परिवार में आपका गौरव बढ़ेगा
    मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ रहने वाला है। आपके अच्छे कार्यों से परिवार में आपका गौरव बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़ती रुचि के कारण आज आप कुछ काम आगे के लिए टाल सकते हैं। मौसम में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। नौकरी करने वालों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाह रहे हैं तो आज का दिन उत्तम रहेगा। शाम का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यतीत होगा।

    वृषभ राशिफल 

    वृषभ राशि वालों के आसपास का वातावरण आज शुभ रहेगा और सभी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। संतान के आज अच्छे काम करने पर सराहना मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे तो आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। बिजनेस के लिए किसी रिश्तेदार से मदद मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक धार्मिक अनुष्ठान करने से मन को संतुष्टि मिलेगी।

    मिथुन राशिफल 

    मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। अगर आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसके लिए समय अनुकूल समय नहीं है। अगर ऐसा कोई कार्य है तो उसे आगे के लिए टाल दें। नौकरी करने वालों के आज अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा और कार्यक्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य के प्रभाव में आकर व्यवसाय का कोई निर्णय लेते हैं, तो वह आज आपको लाभ दे सकता है। शाम के समय दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले आवश्यक सामग्री जांच लें।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अप्पू गार्डन के समीप लड्डुओं से तौले गए मंत्री लखनलाल देवांगन, उमेश यादव ने किया भव्य आयोजन

    कर्क राशिफल 

    कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक आज कार्यों से अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करने में  रहेंगे। अगर आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो वह कम हो जाएगी। आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य आपके बारे में बुरा बोल सकता है। अगर हां, तो आज आपको उनकी बातों का बुरा मानने की जरूरत नहीं है। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन इसके लिए अच्छा रहेगा।

    सिंह राशिफल 

    सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका बन रही है, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आप इस पर नियंत्रण पाने में भी सफल रहेंगे। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिल सकता है। व्यापार में कुछ नए लाभदायक परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे अच्छा मुनाफा अर्जित करने में सफल होंगे। शाम के समय किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपको कोई विशेष जानकारी मिल सकती है।

    कन्या राशिफल 

    कन्या राशि वाले आज परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करेंगे, जिसे देखकर परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। आज आप लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और पूरे मन से उन्हें पूरा करेंगे। अगर आप दोस्त से मिलने का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे दिल खुश हो जाएगा। नौकरी व व्यापार करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। शाम के समय आपको कुछ खाने-पीने से परहेज करना होगा, नहीं तो गैस और अपच की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: धान का कटोरा या घोटालों का अड्डा बना छत्तीसगढ़ ! चूहे नहीं केदार कश्यप और दयालदास बघेल का लालच खा गया करोड़ों क्विंटल धान

    तुला राशिफल 

    तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। अगर आज व्यापार की कोई डील फाइनल करते हैं तो बुद्धि और विवेक से ही उस पर निर्णय लें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। अगर कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक बीमारी है तो आज उनकी तकलीफ बढ़ सकती है, अगर हां, तो कृपया चिकित्सीय सलाह लें। शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी खास बातचीत में बिताएंगे।

    वृश्चिक राशिफल 

    वृश्चिक राशि वाले आज दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च करेंगे लेकिन बजट का भी ध्यान रखें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलने की संभावना बन रही है, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह से आज आप बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ निवेश करने के बारे में सोचेंगे। आज आप साहस और पराक्रम से शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। शाम का समय आप धार्मिक कार्यों में बिताएंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा।

    धनु राशिफल

    धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ रहने वाला है। अगर आप आज कोई ऐसा काम है, जो काफी समय से रुका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। अगर छात्र किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सामाजिक व धार्मिक कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें :  कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया सफल रेस्क्यु

    मकर राशिफल

    मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज कुछ अनावश्यक चिंताएं परेशान कर सकती है, लेकिन यह आपका अनावश्यक तनाव होगा। नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहना होगा, वे आज आपका कोई भी बनता काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। राजनीतिक दिशा में काम करने वाले लोगों के काम से लोग खुश हो सकते हैं, जिससे फायदा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, जिससे कुछ समय के लिए बोलचाल भी बंद हो सकती है। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।

    कुंभ राशिफल 

    कुंभ राशि वालों का मन आज व्यापार में किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा, जिसके कारण गुस्सा भी आएगा, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। अगर आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो वह बिगड़ सकता है और भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बच्चे की नौकरी या शादी आदि किसी शुभ कार्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने वालों को आज सहकर्मियों की किसी बात का बुरा लग सकता है, जिसकी वजह से परेशान रहेंगे। शाम के समय घर के कार्यों की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।

    मीन राशिफल 

    मीन राशि वाले आज अगर निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें अन्यथा सेहत खराब होने की वजह से सभी कार्य प्रभावित हो जाएंगे। अचानक से आपके सामने बेवजह के खर्चे आ सकते हैं, जो ना चाहते हुए भी पूरा करने पड़ेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में हो रहे शादी विवाह के कार्यक्रम में जा सकते हैं। शाम का समय बच्चों की समस्याएं सुनने में बिताएंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026

    ‘गजवा-ए-हिंद’ की तैयारी कर रहा था झोपड़पट्टी में रहने वाला प्लंबर, सोहेल के आतंकी बनने की मिली जानकारी तो उड़े माँ के होश

    April 19, 2026

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं नौकरी, इस कॉलेज में 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026

    April 19, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026828 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026784 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026769 Views
    Don't Miss

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    LIC HFL भर्ती 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने 16 अप्रैल 2026 को…

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.