Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश: ASI दुर्गेश राठौर को पितृशोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री मुरली मनोहर राठौर जी का निधन

    May 24, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही, जेसीबी और ट्रैक्टरों की बड़ी कार्रवाई में जप्ती

    May 24, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 4 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 4 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 4 मार्च को सिद्धि योग, रूचक योग समेत कई अनुकूल योग बन रहे हैं, जिससे आज का दिन मेष, सिंह, कुंभ समेत अन्य 5 राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। साथ ही सोमवार का दिन चंद्र देव और भगवान भोलेनाथ को समर्पित हैं, ऐसे में आज इन 5 राशियों को शिव शंकर का आशीर्वाद भी मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध होने वाला है। मेष राशि वालों का भगवान शिव की कृपा से बहुत जरूरी अटका काम बन अचानक से बन सकता है, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। अगर आप शेयर व सट्टा बाजार में पैसा लगते हैं तो  अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों को नौकरी के अलावा पार्ट टाइम काम शुरू करवा सकते हैं जिससे साइड इनकम भी होती रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको हर परीक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और माताजी की मदद से आपको अच्छा धन लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अगर कोई गलतफहमी चल रही है तो वह खत्म हो सकती है।

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और अपनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। विभिन्न कार्यों में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

    मिथुन राशि 

    आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आप अपने बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं। धन के लेनदेन से सावधानी बरतें। आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। अपरिचित लोगों से आपको दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपने निजी मामलों में शिष्टता से आगे बढ़ें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सि दर्द बन सकता है। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमे उन्हे जीत अवश्य मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पिकनिक से लौटते समय सवारियों से भरी ऑटो खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत, 7 से अधिक घायल

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम करने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे और आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी कला से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप घबराएंगे नहीं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको पुराने कामों को लेकर समस्या हो सकती हैं और लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखें।

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। संम्पति संबंधित मामले आपके पक्ष में रहेंगे। किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। कामकाज को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

    कन्या राशि

    आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यवसाय में आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। संस्कारों और परंपराओं पर आपकी पूरी नजर रहेगी। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 17 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको जीवनसाथी की ओर से किसी उपहार की प्राप्ति हो सकती हैं। किसी परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आप घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने परिजनों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

    वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। वृश्चिक राशि वाले भाग्य का साथ मिलने से प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर पाएंगे, जिनसे भविष्य में अच्छा लाभ होगा। सकारात्मक माहौल रहने से आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। नौकरी पेशा जातक अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे और सहकर्मियों की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में सफल होंगे और समय पर कार्य भी पूरा कर पाएगे। अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आज आपकी सेहत में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से परेशान हैं तो कल आपको इनसे मुक्ति मिल सकती है। लव लाइफ वाले आज पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।

    धनु राशि 

    आज का दिन धनु राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। धनु राशि वाले परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन के बीच अच्छा सामंजस्य बैठाएंगे, जिससे आपके जीवन में सरलता बनी रहेगी। आज आपको क्रिएटिविटी और इनोवेटिव आइडिया के साथ किए गए कार्यों में बड़ी कामयाबी मिल सकती है, जिससे आपका करियर मजबूत होगा और तरक्की के कई मार्ग भी मिलेंगे। आप अपनी कुछ विलासिता की वस्तुओं की खरीदारी पर काफी पैसा खर्च करेंगे और घर के सदस्यों के लिए कुछ ना कुछ गिफ्ट खरीदेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Rashifal 23 May 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। श्रेष्ठकार्य को आप गति देंगे। कुछ नए कामों में आपकी खूब रुचि रहेगी और करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। वरिष्ठजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    कुंभ राशि 

    कुंभ राशि वालों को आज महादेव की कृपा से कार्यों में आने वाली अड़चन दूर हो सकती है और हर कदम पर आपको माता-पिता से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपसे कोई गलती हुई है तो उसके लिए आपको तुरंत माफी मांगनी होगी, तभी परिवार में आप घर के सदस्यों को सही ज्ञान दे पाएंगे। किसी भी नई योजना में पैसा लगाने से पहले आपको अपने भाइयों से बात जरूर करनी चाहिए, जिनसे आपको अच्छी सलाह मिलेगी। अगर आपने पहले उधार लिया था तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। आप संपत्ति संबंधी किसी विवाद को लेकर चिंतित हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों के माध्यम से इसका समाधान मिल जाएगा। नौकरी पेशा और व्यापारी कार्यक्षेत्र में अपनी सभी जिम्मेदारियां को पूरा कर पाएंगे और लाभ भी होगा।

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा और आप भगवान के कार्यों में ध्यान लगाएंगे। आप विश्वास से भरपूर रहेंगे और किसी आवश्यक काम को लेकर आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा है, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। साझेदारी में काम आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने आवश्यक कामों को सूची बनाकर चलना अच्छा रहेगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश: ASI दुर्गेश राठौर को पितृशोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री मुरली मनोहर राठौर जी का निधन

    May 24, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही, जेसीबी और ट्रैक्टरों की बड़ी कार्रवाई में जप्ती

    May 24, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 24, 2026

    इस्तेमाल न होने पर भी बिजली खाते हैं घर के ये उपकरण, बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका….

    May 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का अलर्ट: 5 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी

    May 24, 2026

    उत्तर प्रदेश में SSC की ऑनलाइन परीक्षा घोटाले का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    May 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,539 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026994 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026885 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश: ASI दुर्गेश राठौर को पितृशोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री मुरली मनोहर राठौर जी का निधन

    May 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सिविल लाइन…

    खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही, जेसीबी और ट्रैक्टरों की बड़ी कार्रवाई में जप्ती

    May 24, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 24, 2026

    इस्तेमाल न होने पर भी बिजली खाते हैं घर के ये उपकरण, बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका….

    May 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.