Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भव्य कलश यात्रा के साथ आशीर्वाद प्वाइंट में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, आचार्य श्री मृदुलकांत शास्त्री ने कहा- जब तक जीवन में भक्ति नहीं तक तक शांति नहीं
    Featured

    भव्य कलश यात्रा के साथ आशीर्वाद प्वाइंट में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, आचार्य श्री मृदुलकांत शास्त्री ने कहा- जब तक जीवन में भक्ति नहीं तक तक शांति नहीं

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कबुलपुरिया परिवार कोरबा एवं दिल्ली द्वारा 04 सितंबर से 11 सितंबर तक आशीर्वाद प्वाइंट,पंडित दीनदयाल सांस्कृतिक भवन टीपी नगर कोरबा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आज प्रात: 8.00 बजे गायत्री मंदिर सीएसईबी चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कबुलपुरिया परिवार की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और आचार्य श्री मृदुलकांत शास्त्री के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा कथा स्थल पहुंची, जहां पर आचार्य श्री ने कथा ब्यास की स्थापना की और पूजा अर्चना के साथ भगवान श्री कृष्ण एवं सभी देवताओं का आह्वान किया गया। सर्वप्रथम रिद्धि-सिद्धि के दाता, विघ्रहर्ता भगवान श्री गणेश का आह्वान किया गया।

    IMG 20240904 WA0026

    आज प्रथम दिन आचार्य श्री मृदुलकांत शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया और संगीतमय भजन से उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण के भक्ति रस में घंटों तक डुबाए रखा और भक्ति उपासना का महत्व समझाते हुए कहा कि जब तक जीवन में भक्ति नहीं है, तब तक मनुष्य को जीवन में शांति नहीं मिल सकती, इसलिए मनुष्य को भगवत भक्ति के लिए समय निकालकर स्वयं के जीवन के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि वृंदावन में बड़ी-बड़ी गाडिय़ों में लोग आते हैं और भगवान श्री के चरणों में रोते हुए जीवन में शांति की भीख मांगते हैं।

    IMG 20240904 WA0027 1

    आचार्यश्री के श्रीमुख से निकलते भक्ति रस से श्रोतागण झूमते नजर आये और घंटों तक सभी को भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और लीला का कलयुग में महात्म्य समझाया और कहा कि कलयुग में भगवान की भक्ति से बड़ा मोक्ष का कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महात्म्य भी समझाया और कहा कि प्रेत योनी से मोक्ष में ये तीनों महत्वपूर्ण हैं और भगवत की महिमा की संपूर्ण जीवन का आधार है।

    यह भी पढ़ें :  वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

    IMG 20240904 WA0025

    उन्होंने हिन्दूओं पर ही व्यंग्य कसते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण को हम जैसे लोग ही गाली देते हैं, मां सीता के चरित्र पर लांछन किसने लगाया, हमारे जैसे लोग ही। कोई मुस्लिम या इसाई ऐसे लांछन नहीं लगाता। आचार्यश्री ने कहा कि यदि आप सोचते हैं कि आप अच्छा काम करेंगे, तो आपकी प्रशंसा होगी, यह भूल जाइए। आप अच्छा कर्म करें, दुनिया की परवाह किये बगैर। अपने आप को ऐसा बनाइए कि दूसरों के जीवन में शांति आये। भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से मनुष्य के जीवन में कर्म को प्रधान के रूप में संदेश दिया है और कहा है कि श्रीमद् भागवत की कथा सुनने से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। आचार्य श्री ने प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा के महत्व को भी समझाया। उन्होंने भागवत कथा महात्म्य के बारे में विस्तार से बताया और कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति के माध्यम से श्रोतागणों का रसपान कराया। उन्होंने कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा का महत्व समझाते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत के अनुसार सभी मनुष्य को अपनी जीवन शैली बनानी चाहिए और सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में उठना चाहिए और देर रात तक जागना नहीं चाहिए।

    आज लोग बोलते हैं कि अति व्यस्त हूं, समय नहीं है। ऐसी सोच रखना उनकी भूल है और यदि स्वयं के लिए समय नहीं निकाल नहीं पाते तो ऐसा जीवन भी किस काम का । कर्म प्रधान विश्व करी राखा … भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद् भागवत के माध्यम से हमें यह सीख दी है कि अच्छे कर्म करो… जीवन अपने आप धन्य हो जाएगा। आचार्यश्री के संगीत मय कथा-प्रवचन से लोग अपने आप को धन्य समझ रहे हैं। यह कथा आगे 11 सितंबर तक निर्विघ्र चलती रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, यूट्यूब से सीखे मुक्केबाजी के पैंतरे

    कल सुकदेव आगमन, कपिल अवतार, शिव-सती चरित्र कथा

    कथा के दूसरे दिन आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री के श्रीमुख से सुकदेव का आगमन होगा और ऋषि कपिल का अवतार, श्री शिव-सती चरित्र का वर्णन किया जाएगा। आचार्यश्री ने कोरबावासियों से अपील की है कि श्रीमद् भागवत का श्रवण करने आशीर्वाद प्वाइंट में दोपहर 3.00 बजे अवश्य पधारे और जीवन को धन्य करे।

    भक्ति , ज्ञान और वैराग्य की झांकी ने मनमोहक

    आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री महाराज के श्रीमुख से संगीत मय कथावाचन के साथ प्रथम दिन भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की मनमोहक झांकी कथा स्थल पर रखी गई और उन्होंने इन तीनों जीव तत्वों के बारे में विस्तार से वर्णन किया और भक्ति से जीवन को कैसे धन्य बनाएंगे, ज्ञान से किस तरह तिमीर का नाश करेंगे और भगवान की भक्ति ही जीवन का वैराग्य है, का विस्तार से श्रोतागणों को समझाया। संगीतमय कथावाचन से यहां उपस्थित सैकड़ों श्रोतागण भक्ति में झूमते नजर आये, यहां भक्ति की शक्ति देखने को मिला।

    यह भी पढ़ें: नकली पुलिस चढ़ा असली पुलिस के हत्थे, पांच महिला सिपाहियों से रेप का आरोप, झांसे में लेकर लाखों की भी ठगी

    यह भी पढ़ें: कर्मा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी एक धमाकेदार मोस्ट रोमांटिक एवं पारिवारिक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “तहि मोर आशिक़ी” 6 सितंबर को होगी रिलीज

    यह भी पढ़ें: नहीं थे कागजात, 28 मुस्लिमों को बस में बिठाया और भेज दिया डिटेंशन कैंप, वीडियो से मचा हड़कंप

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 2, 2026

    प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में वैश्विक श्री सत्य साई बाल विकास गुरु सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन

    August 2, 2026

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,801 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,463 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,156 Views
    Don't Miss

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    भोले के दरबार में आस्था का महासंगम, सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ कनकेश्वर…

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.