Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर

    October 21, 2026

    Breaking: रावण दहन के बाद युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, तत्काल एक्शन में आई पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा, एक अन्य की तलाश जारी

    October 21, 2026

    Breaking: कोरबा के नोनबिर्रा में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, गांव में मचा कोहराम

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की हत्या, बिहार से आई थी जॉब करने पर मिली दर्दनाक मौत
    Featured

    बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की हत्या, बिहार से आई थी जॉब करने पर मिली दर्दनाक मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बेंगलुरु/स्वराज टुडे: कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शहर के एक पीजी में रहने वाली लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला एक निजी कंपनी में काम करती थी। पुलिस को महिला की हत्या का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसके आधार पर जांच कर रही है।

    बिहार की रहने वाली थी मृतक महिला

    मृतक महिला की पहचान कृति कुमारी के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के कोरमंगला में एक पीजी में 24 साल की महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी, वह एक निजी कंपनी में काम करती थी और कोरमंगला में वीआर लेआउट में एक आवास में रह रही थी।

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि संदिग्ध व्यक्ति मंगलवार को रात 11.10 से 11.30 बजे के बीच चाकू लेकर पीजी परिसर में घुस गया था। पुलिस को शक है उसी ने तीसरी मंजिल के एक कमरे के पास कृति पर हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्यारा मध्य प्रदेश के भोपाल का मूल निवासी अभिषेक था।

    इस वजह से की गई महिला की हत्या?

    अभिषेक कृति कुमारी की दोस्त और सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में था। अभिषेक की गर्लफ्रेंड महाराष्ट्र की रहने वाली थी। अभिषेक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पीजी में आता-जाता रहता था। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे और पीड़िता और उसकी सहेली ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। कुछ समय पहले अभिषेक पीजी में आया और उसने हंगामा किया, जिसके बाद कृति कुमारी ने अपनी सहेली को नए पीजी में शिफ्ट करने में मदद की और दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  तृतीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन में डॉ. स्वाति जाजू की शांति शिक्षा एवं पीस एजुकेशन पुस्तकों का विमोचन, सम्मान से बढ़ा समारोह का गौरव

    इससे गुस्साए अभिषेक ने मंगलवार रात को पीजी में आकर जहां कृति कुमारी रह रही थी। वहां उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में अभिषेक हाथ में प्लास्टिक का थैला पकड़े कृति के कमरे की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके तुरंत बाद, अभिषेक उसे बाहर खींचता हुआ दिखाई देता है और कृति उसके चंगुल से छूटने के लिए कोशिश करती हुई दिख रही है। अभिषेक एक हाथ में चाकू पकड़े हुए था, इसके बाद कृति की गर्दन पकड़ लेता है और चाकू से उसका गला रेत देता है।

    पीड़िता के गिर जाने पर भी करता रहा हमला

    कृति के गिर जाने के बाद भी हत्यारा उसके बालों के सहारे उसको पकड़े रहता है और उसपर लगातार चाकू से वार करता रहता है। फिर वह उससे एक कदम दूर जाता है और फोन कॉल करने की कोशिश करता है। इस बीच, वहां रहने वाली महिलाओं में से एक को धीरे से दरवाजा खोलते हुए, बाहर झांकते हुए और फिर अपने कमरे में वापस जाते हुए देखा गया। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि टीमें भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य स्थानों पर गई हैं। अधिकारी ने कहा कि आरोपी अभिषेक ने अपना फोन बंद कर दिया है और फरार है।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने कोरबा में की सुनवाई, कार्यपालन अभियंता के विरुद्ध आयोग ने विभागीय कार्यवाही हेतु की अनुशंसा

    यह भी पढ़ें: 5 वीं मंजिल से गिरी 2 साल की बच्ची, शख्स ने सुपरहीरो की तरह कर लिया कैच, देखकर रह जाएंगे हैरान

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 18 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: ‘हिन्दू गायब हो जाएंगे…’ भाजपा सांसद निशिकांत ने जैसे ही कहा लागू हो NRC, संसद में मच गया हंगामा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर

    October 21, 2026

    Breaking: रावण दहन के बाद युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, तत्काल एक्शन में आई पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा, एक अन्य की तलाश जारी

    October 21, 2026

    Breaking: कोरबा के नोनबिर्रा में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, गांव में मचा कोहराम

    October 20, 2026

    कोरबा में जुटेंगे राष्ट्रीय स्तर के बाल रोग विशेषज्ञ, 23 से 25 अक्टूबर तक होगा छत्तीसगढ़ स्टेट PEDICON 2026, कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए 23 अक्टूबर को विशेष हेल्थ वर्कशॉप

    October 20, 2026

    सरहसगढ़ में 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क हेलमेट

    October 20, 2026

    नवरात्रि के अंतिम दिन जगह-जगह भोग भंडारे का आयोजन, विभिन्न पूजा समितियों द्वारा की जा रही रावण दहन की जोर शोर से तैयारी….जानिए कब, कहां और कितने बजे किया जाएगा रावण दहन

    October 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,026 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,549 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,417 Views
    Don't Miss

    AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर

    October 21, 2026

    सुरक्षा ही बचाव: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने जहां लोगों के कई काम आसान किए हैं,…

    Breaking: रावण दहन के बाद युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, तत्काल एक्शन में आई पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा, एक अन्य की तलाश जारी

    October 21, 2026

    Breaking: कोरबा के नोनबिर्रा में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, गांव में मचा कोहराम

    October 20, 2026

    कोरबा में जुटेंगे राष्ट्रीय स्तर के बाल रोग विशेषज्ञ, 23 से 25 अक्टूबर तक होगा छत्तीसगढ़ स्टेट PEDICON 2026, कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए 23 अक्टूबर को विशेष हेल्थ वर्कशॉप

    October 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.