Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बुलडोजर से जिसका घर तोड़ा उसे 25 लाख दीजिए.सुप्रीम कोर्ट का योगी सरकार को आदेश
    Featured

    बुलडोजर से जिसका घर तोड़ा उसे 25 लाख दीजिए.सुप्रीम कोर्ट का योगी सरकार को आदेश

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n63805484617309421887941a00ad596d1ff642ebdbbe1ef35f661b7a321aa859f274b984726c6ab5f0d67e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार को बुलडोजर एक्शन पर फटकार लगाई है. दरअसल, मामला यूपी के महाराजगंज जिले का है, जहां सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के लिए घरों को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त किया गया था.

    इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया गया था, जिस पर सुप्रीम अदालत सुनवाई कर रही थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यूपी सरकार ने जिसका घर तोड़ा है उसे 25 लाख रुपए का मुआवजा दे.

    सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आप कहते हैं कि वह 3.7 वर्गमीटर का अतिक्रमणकर्ता था. हम इसे सुन रहे हैं, लेकिन कोई प्रमाण पत्र नहीं दे रहे हैं, पर आप क्या इस तरह लोगों के घरों को कैसे तोड़ना शुरू कर सकते हैं? यह अराजकता है, किसी के घर में घुसना.

    उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से मनमानी है, उचित प्रक्रिया का पालन कहां किया गया है? हमारे पास हलफनामा है, जिसमें कहा गया है कि कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था, आप केवल साइट पर गए थे और लोगों को सूचित किया था. हम इस मामले में दंडात्मक मुआवजा देने के इच्छुक हो सकते हैं. क्या इससे न्याय का उद्देश्य पूरा होगा?

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, कितने घर तोड़े?

    याचिकाकर्ता के वकील ने मामले की जांच का आग्रह किया. सीजेआई ने राज्य सरकार के वकील से पूछा कितने घर तोड़े? राज्य के वकील ने कहा कि 123 अवैध निर्माण थे. जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि आपके यह कहने का आधार क्या है कि यह अनाधिकृत था, आपने 1960 से क्या किया है, पिछले 50 साल से क्या कर रहे थे, बहुत अहंकारी, राज्य को एनएचआरसी के आदेशों का कुछ सम्मान करना होगा, आप चुपचाप बैठे हैं और एक अधिकारी के कार्यों की रक्षा कर रहे हैं.

    यह भी पढ़ें :  Korba: हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह

    सीजेआई ने कहा कि वार्ड नंबर 16 मोहल्ला हामिदनगर में स्थित अपने पैतृक घर और दुकान के विध्वंस की शिकायत करते हुए मनोज टिबरेवाल द्वारा संबोधित पत्र पर स्वत: संज्ञान लिया गया था. रिट याचिका पर नोटिस जारी किया गया था.

    जस्टिस जेबी पारदीवाला ने यूपी सरकार के वकील से कहा कि आपके अधिकारी ने पिछली रात सड़क चौड़ीकरण के लिए पीले निशान वाली जगह को तोड़ दिया, अगले दिन सुबह आप बुलडोजर लेकर आ गए. यह अधिग्रहण की तरह है, आप बुलडोजर लेकर नहीं आते और घर नहीं गिराते, आप परिवार को घर खाली करने का समय भी नहीं देते. चौड़ीकरण तो सिर्फ एक बहाना था, यह इस पूरी कवायद का कोई कारण नहीं लगता.

    इस मामले में जांच करने की आवश्यकता है- सुप्रीम कोर्ट

    सीजेआई ने आदेश में कहा कि इस मामले में जांच करने की आवश्यकता है. यूपी राज्य ने एनएच की मूल चौड़ाई दर्शाने के लिए कोई दस्तावेज पेश नहीं किया है. दूसरा यह साबित करने के लिए कोई भौतिक दस्तावेज नहीं है कि अतिक्रमणों को चिह्नित करने के लिए कोई जांच की गई थी. तीसरा यह दिखाने के लिए बिल्कुल भी सामग्री नहीं है कि परियोजना के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया था.

    राज्य सरकार अतिक्रमण की सटीक सीमा का खुलासा करने में विफल रहा है. अधिसूचित राजमार्ग की चौड़ाई और याचिकाकर्ता की संपत्ति की सीमा, जो अधिसूचित चौड़ाई में आती है. ऐसे में कथित अतिक्रमण के क्षेत्र से परे घर तोड़ने की जरूरत क्यों थी? एनएचआरसी की रिपोर्ट बताती है कि तोड़ा गया हिस्सा 3.75 मीटर से कहीं अधिक था.

    यह भी पढ़ें :  जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा, भिलाई बाजार मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न

    यह भी पढ़ें: घर की बुजुर्ग महिला को परिवार वाले करते थे टॉर्चर, मानवता दिखाते पड़ोसी ने की देखभाल तो कर दिया उसके बेटे का कत्ल

    यह भी पढ़ें: पहले लगा पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर पति ने कर ली खुदकुशी, लेकिन सच्चाई सामने आई तो पुलिस के पैरों तले खिसक गई जमीन

    यह भी पढ़ें: अब जनता सीधे चुनेगी महापौर, एक पार्षद के लिए तो दूसरा वोट महापौर के लिए डाले जाएंगे, पिछले सरकार ने किया था बदलाव…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026

    श्री किशोर चन्द्र पात्र ने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख का किया पदभार ग्रहण

    June 9, 2026

    लोग एक सरकारी नौकरी के लिए तरसते हैं, छत्तीसगढ़ की चारु पांडे ने 23 की आयु में 19 एग्जाम क्रैक किए, आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा ‘गोल्ड मेडल’

    June 9, 2026

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत में आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    June 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,616 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026908 Views
    Don't Miss

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या से एक बेहद हैरान करने वाला मामला…

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026

    श्री किशोर चन्द्र पात्र ने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख का किया पदभार ग्रहण

    June 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.