Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत
    Featured

    बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6412521861732933542263cd371466c12763e7327102d2d6ba6cbb5fc7c4ec5ca7ce60fd8d65b31a7b1cde
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हरियाणा
    मानसेर/स्वराज टुडे:  हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय का हरियाणा में एनकाउंटर कर दिया गया है। बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस ने साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। बिहार के सीतामढ़ी में सरोज पर 2 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

    मुठभेड़ में एक जवान जख्मी

    सूत्रों की मानें तो बिहार एसटीएफ पिछले काफी समय से सरोज राय की तलाश में थी। सरोज राय के हरियाणा में होने की खबर मिलते ही एसटीएफ ने हरियाणा पुलिस से मदद मांगी। हरियाणा पुलिस और बिहार एसटीएफ ने साथ मिलकर ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए मानसेर में सरोज राय का एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर से पहले पुलिस और गैंगस्टर के बीच तगड़ी मुठभेड़ देखने को मिली। इस मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान भी जख्मी हो गया।

    कौन था गैंगस्टर सरोज राय?

    कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय बिहार के सीतामढ़ी के महिन्दवारा स्थित बतरौली गांव से ताल्लुक रखता था। सरोज पर विधायक समेत कई लोगों से रंगदारी वसूलने का आरोप था। सीतामढ़ी के कई थानों में सरोज के खिलाफ 30 से भी अधिक संगीन मुकदमें दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी 2019 में सरोज के एक गुर्गे के पास से AK-56 बरामद की गई थी, जिसके बाद सरोज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ था।

    AK-56 से मुंशी को भूना

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गैंगस्टर सरोज राय ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर सीतामढ़ी में सड़क बनाने वाली कंपनी के मुंशी की हत्या कर दी थी। सरोज की गैंग ने इसी AK-56 से मुंशी विनोद राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मुंशी की मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं, 2014 में सरोज ने सीतामढ़ी के बड़े व्यापारी यतींद्र खेतान की भी हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही सरोज सुर्खियों में आया था। वहीं रंगदारी न देने वाले 6 लोगों को भी सरोज ने मौत के घाट उतार दिया था। बिहार पुलिस पिछले 10 साल से सरोज को ढूंढ रही थी।

    यह भी पढ़ें :  Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?

    बिहार पुलिस ने रखा 2 लाख का इनाम

    विधायक से रंगदारी मांगने के बाद सरोज राय का नाम बिहार पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल हो गया था। ऐसे में बिहार पुलिस ने सरोज पर 50 हजार का इनाम रखा था, जिसे बाद में बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया। पुलिस कई बार सरोज को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी थी। वहीं बीती रात पुलिस को कामयाबी मिली और मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सरोज को ढेर कर दिया।

    यह भी पढ़ें: महिला कैदी को देख जेलर हो गया फिदा, फिर रची फिल्मी साजिश, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: नकाबपोश युवती मोबाइल दुकान से 2 स्मार्ट फोन लेकर हुई फरार, CCTV में कैद

    यह भी पढ़ें: पूर्व प्रेमी सब इंस्पेक्टर पर एसिड अटैक, प्रेमिका ने नए प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,077 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    कन्नौज/स्वराज टुडे: यूपी के कन्नौज में दिवाली की रौनक के बीच एक वकील की ताबड़तोड़…

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.