Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से युवाओं में नवाचार को दिया बढ़ावा
    Featured

    बालको ने भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से युवाओं में नवाचार को दिया बढ़ावा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250112 175313 3345
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कलिंगा विश्वविद्यालय (केआईटी) और केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्‍स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्‍थान (सीआईपीईटी) में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के 78वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। रायपुर में आयोजित दो दिवसीय मानक कार्निवल में विभिन्न स्कूल के 1,200 से अधिक छात्रों को उद्योग के बारे में जानकारी दी गई। कार्निवाल के आयोजन ने रोजमर्रा की जिंदगी में गुणवत्ता और मानक के महत्व के बारे में जानकारी का मंच प्रदान किया।

    IMG 20250112 WA0065 1

    कार्निवल में इंटरैक्टिव गेम, क्विज़, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दैनिक जीवन में गुणवत्ता चेतना के महत्व पर जोर दिया। आकर्षक स्टॉल के माध्यम से युवाओं के लिए शिक्षा के साथ उद्योग की समझ को बढ़ावा दिया। गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने और छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ओर प्रोत्साहित करने में मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित किया गया।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि युवा भारत के भविष्य निर्माता हैं। बालको उन्हें आत्मविश्वास और जानकारीपूर्ण जीवन जीने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह पहल वैज्ञानिक रूप से इच्छुक, गुणवत्ता के प्रति जागरूक पीढ़ी को बढ़ावा देने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है जो देश के विकास में योगदान देती है।

    IMG 20250112 WA0062

    बीआईएस, रायपुर शाखा कार्यालय के प्रमुख एवं निदेशक श्री सुमित कुमार ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच सामंजस्य बनाने के हमारे मिशन के लिए आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य छात्रों में उद्योग की समझ विकसित करना तथा गुणवत्ता के प्रति जागरूक व्यक्तियों का एक मजबूत नेटवर्क बनाना है। इस पहल में बालको के महत्वपूर्ण योगदान ने हमारी पहुंच को आगे बढ़ाया तथा यह सुनिश्चित किया है कि गुणवत्ता जागरूकता सभी तक पहुंचे और परिवर्तनकारी बदलाव को प्रेरित करे।

    यह भी पढ़ें :  SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    IMG 20250112 WA0064

    बालको के उत्पाद को गुणवत्ता के लिए बीआईएस प्रमाणन प्राप्त है जिसमें 12एमएम वायर रॉड, ईसी इनगॉट, अलॉय इनगॉट, प्राइमरी इनगॉट, रोल्ड शीट और रोल्ड कंडक्टर प्लेट व रोल्ड प्लेट उत्पाद शामिल हैं। यह प्रमाणन बेमिसाल उत्पाद क्वालिटी एवं एल्यूमिनियम उद्योग में निरंतर नवाचार हेतु कंपनी की प्रतिबद्धता का परिचायक है। कंपनी को बीआईएस प्रमाणन के साथ सस्टेनेबल एल्यूमिनियम वैल्यू चैन को बढ़ावा देने के लिए एल्यूमिनियम स्टीवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) गुणवत्ता मानक प्रमाणन प्राप्त हैं।

    कंपनी विभिन्न पहल के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करता है। वेदांता स्किल स्कूल आवासीय व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र जो विभिन्न ट्रेडों में कौशल विकास प्रदान करता है। लगभग शत प्रतिशत प्लेसमेंट के साथ लगभग 12,000 से अधिक युवाओं को रोजगार योग्य कौशल के साथ प्रशिक्षित किया है जिससे उन्हें स्थायी आजीविका हासिल करने में मदद मिली है। बालको हर साल ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन शिविर का आयोजन करता है, जिसमें 6वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देने वाली अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम की श्रृंखला शामिल हैं। औद्योगिक क्षेत्र में युवाओं की जिज्ञासा और रुचि को बढ़ावा देने के लिए बालको संयंत्र भ्रमण का आयोजन करता है, जो छात्रों को औद्योगिक संचालन में महत्वपूर्ण समझ प्रदान करता है। वहीं प्रोजेक्ट कनेक्ट पहल छात्रों के ग्रेड में सुधार और सीखने की ललक को बढ़ाने पर केंद्रित है। 6 सरकारी स्कूलों में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और अकाउंटेंसी जैसे विषयों में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए संख्यात्मक कौशल और कैरियर परामर्श सत्रों को संचालित आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

    यह भी पढ़ें :  आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    कंपनी युवाओं के लिए विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाता है। अगली पीढ़ी के लीडर नेताओं और नवोन्मेषकों को पोषित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। युवाओं को सफल होने के लिए संसाधन और अवसर प्रदान करके, बालको राष्ट्र के लिए एक उज्जवल एवं सस्टेनबेल भविष्य का निर्माण कर रहा है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026

    Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,912 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,372 Views
    Don't Miss

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    ●33वें जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए…

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.