बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और मोटापा हो जाएगा छूमंतर, बस अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

- Advertisement -
Spread the love

लहसुन खाने का स्वाद को बढ़ाता ही है, लेकिन इसके कई फायदे भी होते हैं। खासतौर पर डाइजेशन के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता है। लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटी वायरल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। कोलेस्ट्रोल कम करने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक, इसके कई फायदे हैं। लहसुन में विटामिन बी-6, विटामिन-सी, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोज खाली पेट लहसुन की 1 कली खाने से डाइजेशन से जुड़ी आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। लेकिन आपको इसे एक्सपर्ट के बताए तरीके से खाना होगा।

डाइजेशन के लिए कैसे करें लहसुन का सेवन (Garlic for Digestion)

अच्छे डाइजेशन के लिए डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आपको गैस, एसिडिटी और बदहजमी की समस्या है, तो लहसुन की 1 कली का रोज खाली पेट सेवन जरूर करें।

● लहसुन की 1 कली खाने से पाचन दुरुस्त होता है, डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन में मदद मिलती है।

● इससे पेट के गैस्ट्रिक जूस के पीएच लेवल में सुधार होता है, जिससे गैस बनने की समस्या दूर होती है।

● इतना ही नहीं, लहसुन गट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।

● लहसुन में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो आंतों के कई तरह के इंफेक्शन्स को दूर करने में सहायक हैं।

● लहसुन अल्सर और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज को कम करने में भी मदद करता है।

लहसुन खाने का सही तरीका (How to eat Garlic for Better Digestion)

◆ रोज सुबह खाली पेट लहसुन की 1 कली खानी चाहिए।
◆ इसकी पूरी कली को न खाएं, बल्कि काटकर या कूटकर ही इसे खाएं।
◆ इसे काटने के बाद कुछ देर के लिए छोड़ दें।
इससे लहसुन में एलिनोज एंजाइम एक्टिवेट होता है, जो एलिनिन और फिर एलिसिन में बदलता है।
◆ लहसुन में मौजूद यही कम्पाउंड असल में फायदेमंद होता है।

वजन घटाने के लिए लहसुन (How to eat Garlic for Weight Loss)

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको डाइट में लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए। खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। यह लिवर (फैटी लिवर के लक्षण) के लिए भी अच्छा है। वजन कम करने लिए रोज 1 कली लहसुन जरूर खाएं।

नोटकुछ हेल्थ कंडीशन्स में लहसुन को कच्चा खाने की मनाही हो सकती है। ऐसे में इसे डाइट में शामिल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही स्वास्थ्य संबंधी खबर पढ़ने के लिए स्वराज टुडे न्यूज़ से जुड़े रहिए ।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
516FansLike
50FollowersFollow
1,130SubscribersSubscribe

पति ने विवाद के बाद पत्नी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट...

छत्तीसगढ़ जशपुर/स्वराज टुडे: जशपुर जिले में बर्बरता और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को...

Related News

- Advertisement -