Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: धान का कटोरा या घोटालों का अड्डा बना छत्तीसगढ़ ! चूहे नहीं केदार कश्यप और दयालदास बघेल का लालच खा गया करोड़ों क्विंटल धान

    April 11, 2026

    Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल

    April 11, 2026

    Mirzapur: दिन दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें घटना का वीडियो

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जानिए दिल्ली की सबसे कम उम्र की नई सीएम आतिशी मार्लेना के लाइफ के बारे में….कितनी है उनकी शिक्षा, संपत्ति और उनका राजनीतिक सफर
    Featured

    जानिए दिल्ली की सबसे कम उम्र की नई सीएम आतिशी मार्लेना के लाइफ के बारे में….कितनी है उनकी शिक्षा, संपत्ति और उनका राजनीतिक सफर

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. उनकी लाइफ के बारे में आइए जानते हैं.

    अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं.अरविंद केजरीवाल के दिल्ली सीएम पद से इस्तीफे देने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को नए मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया है.

    अपने निडर व्यक्तित्व और बेबाक बयानों के लिए लोकप्रिय आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी. आइए जानते हैं उनके निजी जीवन से जुड़ी खास बातें.

    कौन हैं आतिशी मार्लेना ?

    n6314642051726712043664a670d3f3580bd5642da55ed858975cd2fa50610cc1db5d4d9cc9a143b7a16291

    आतिशी मार्लेना का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था और वो पंजाबी राजपूत परिवार से आती हैं. उनके पिता विजय सिंह और मां तृप्ता वाही दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं. बता दें कि आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं और मौजूदा समय में उनके पास कुल 13 मंत्रालय हैं.

    आतिशी मार्लेना की शिक्षा

    आतिशी ने अपनी शैक्षणिक यात्रा पूसा रोड स्थित स्प्रिंगडेल स्कूल से शुरू की. 2001 में, उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के लिए प्रसिद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज में दाखिला लिया.इसके बाद वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गईं और 2003 में इतिहास में मास्टर डिग्री पूरी की. 2005 में, रोड्स स्कॉलरशिप मिलने के बाद उन्होंने मैग्डलेन कॉलेज में दाखिला लिया.

    कौन हैं आतिशी मार्लेना के पति ?

    n631464205172671205450573f98486a7a64a1fec51d3cd2cc2a1f1ebc609af56d9ec25453258defd4d4937

    आतिशी के पति प्रवीण सिंह पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं.उनके पति यूपी के मिर्जापुर के अनंतपुर गांव के रहने वाले हैं वो आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी जैसे संस्थानों से जुड़े हुए हैं.

    यह भी पढ़ें :  Baloda: कार और बोलेरो में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, पिता पुत्र की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

    दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री

    दिल्ली को कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी की सुषमा स्वराज के बाद आम आदमी पार्टी की आतिशी के रूप में तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं. आतिशी दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री होंगी.

    कितनी है आतिशी की संपत्ति?

    चुनाव आयोग में द‍िये गए हलफनामे के अनुसार आत‍िशी की कुल 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसके अलावा उनके पत‍ि के पास 81.42 लाख रुपये की संपत्ति है. इसके साथ ही उन्‍होंने चुनावी हलफनामे में यह जानकारी दी थी क‍ि उनके पास घर और गाड़ी कुछ भी नहीं ही है. साल 2018-19 में आतिशी की कमाई 5.20 लाख रुपये थी. आतिशी के पास 20 हजार रुपये कैश और बैंक अकाउंट में 36 हजार रुपये थे. इसके अलावा उनके नाम पर 39 लाख, और 18 लाख रुपये की दो एफडी भी थी.

    आतिशी के राजनीतिक करियर की शुरुआत

    आतिशी के राजनीतिक करियर की बात करें, तो उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में सबसे पहली बार कदम रखा था. वो 2015 से 2018 तक दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में काम कर चुकी हैं.आतिशी ने 2019 में लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें गौतम गंभीर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. साल 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने 2020 में विधानसभा चुनाव में कालकाजी से उतारा.यहां उन्होंने बीजेपी नेता को 11 हजार से अधिक मतों के साथ हराया और विधानसभा में अपनी सीट पक्की की. इसके बाद उन्हें गोवा इकाई का प्रभारी भी बना दिया गया, जिसके बाद से पार्टी में उनका सियासी कद लगातार बढ़ता रहा.

    यह भी पढ़ें :  Bhopal: टीईटी मामले को लेकर पसोपेश में मोहन सरकार, डेढ़ लाख शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार

    यह भी पढ़ें: दोस्त आफताब पर भरोसा करके हिन्दू लड़की ने गंवाई अस्मत, लोगों ने की आरोपी की जमकर पिटाई

    यह भी पढ़ें: CAF जवान ने अपने ही साथियों पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग, 2 जवानों की मौत

    यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था भाई, बहन ने आशिक के साथ मिलकर कर दिया कत्ल, शव बोरी में डाल पटरी पर फेंका

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: धान का कटोरा या घोटालों का अड्डा बना छत्तीसगढ़ ! चूहे नहीं केदार कश्यप और दयालदास बघेल का लालच खा गया करोड़ों क्विंटल धान

    April 11, 2026

    Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल

    April 11, 2026

    Mirzapur: दिन दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें घटना का वीडियो

    April 11, 2026

    Ambikapur: प्रेमिका पर दूसरे से अफेयर का था शक, गुस्साए प्रेमी ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, पढ़िए रूह कंपा देनी वाली खबर

    April 11, 2026

    Korba: विद्युत कंपनी में आरक्षण एवं अन्य सांगठनिक मांगो को लेकर आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, 13 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

    April 11, 2026

    New Delhi: ISI के लिए फौजी ठिकानों की जासूसी, दिल्ली पुलिस ने 11 युवकों को धर दबोचा

    April 11, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026811 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026738 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026662 Views
    Don't Miss

    Raipur: धान का कटोरा या घोटालों का अड्डा बना छत्तीसगढ़ ! चूहे नहीं केदार कश्यप और दयालदास बघेल का लालच खा गया करोड़ों क्विंटल धान

    April 11, 2026

    * सत्ता के काले खेल की जद में आया धान का कटोरा ”छत्तीसगढ़” * सत्ता…

    Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल

    April 11, 2026

    Mirzapur: दिन दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें घटना का वीडियो

    April 11, 2026

    Ambikapur: प्रेमिका पर दूसरे से अफेयर का था शक, गुस्साए प्रेमी ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, पढ़िए रूह कंपा देनी वाली खबर

    April 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.