Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»क्लासरूम में कर ली शादी! स्टूडेंट ने महिला प्रोफेसर को माला पहनाकर मांग में भरा सिंदूर, तस्वीर हुई वायरल तो मचा बवाल
    Featured

    क्लासरूम में कर ली शादी! स्टूडेंट ने महिला प्रोफेसर को माला पहनाकर मांग में भरा सिंदूर, तस्वीर हुई वायरल तो मचा बवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64971498417382045056640221544f830ba9cef84f33a3f97ffc9bfb76aeb06abd44e3b5a5216d9d39610f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोलकाता/स्वराज टुडे: नदिया जिले के हरिणघाटा स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान के क्लास रूम में एक महिला प्रोफेसर को दुल्हन की तरह सजे हुए देखा गया और दूल्हा प्रथम वर्ष का छात्र था। अन्य छात्रों ने प्रोफेसर और छात्र को एक-दूसरे के गले में फूलों की माला पहनाने का दृश्य अपने मोबाइल फोन पर कैद किया। प्रथम वर्ष के छात्र ने प्रोफेसर की मांग में सिंदूर भी भरा। यह तस्वीरें व वीडियो प्रसारित होने के बाद से हंगामा मचा है।

    छुट्टी पर भेजी गई प्रोफेसर

    इस बात पर खूब चर्चा हो रही है कि यह शादी वास्तविक है या दिखावा? इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने उस प्रोफेसर सह विभागाध्यक्ष को छुट्टी पर भेज दिया है, जिनकी शादी वाली यह तस्वीरें वायरल हुई है। बंगाल के नदिया जिले में स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने फर्स्ट ईयर के छात्र से क्लासरूम में ही शादी रचा ली। वीडियो वायरल हुआ, तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस फोटो और वीडियो को लेकर हंगामा मचा है, वह अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हरिणाघाटा परिसर में ‘एप्लाइड साइकोलॉजी’ विभाग के प्रमुख और प्रथम वर्ष के छात्र का है।

    क्लासरूम में रचाई शादी

    मंगलवार को विभागाध्यक्ष लाल बनारसी साड़ी पहन कर विश्वविद्यालय आई थीं। उनके हाथों में रजनीगंधा और गुलाब के फूलों की माला थी। प्रथम वर्ष की एक छात्र ने क्लास रूम में ही ‘मैडम’ की मांग में सिंदूर भरा और एक-दूसरे के गले में माला पहनाई। इस दौरान छात्र के कंधे पर एक शॉल थी, जिसकी एक डोर प्रोफेसर की साड़ी के पल्लू से बंधी था, जैसा अमूमन शादी व शुभ कार्यों के दौरान पति-पत्नी का गठबंधन होता हैं। इस घटना को कक्षा के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी देखा। उनमें से कुछ ने तस्वीरें लीं, कुछ ने वीडियो बनाए, जो कुछ ही क्षणों में वायरल हो गए। इसके बाद बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि वीडियो देखने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभागाध्यक्ष सह प्रोफेसर को आनन-फानन में छुट्टी पर भेज दिया है। वहीं प्रथम वर्ष का उक्त छात्र भी लापता है। उसके सहपाठी घटना को लेकर अवाक है।

    यह भी पढ़ें :  ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से मिलती है बेहतर जीवन गुणवत्ता : डॉ. विपिन चंद्र त्यागी

    यूनिवर्सिटी ने शुरू की जांच

    विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति तापस चक्रवर्ती ने कहा कि विभागाध्यक्ष के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। उनसे कक्षा में अपने व्यवहार के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने मौखिक रूप से कहा कि उसने कक्षा में एक प्रोजेक्ट के लिए अभिनय किया था। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यदि एक-दूसरे के गले में माला पहनाना और मांग में सिंदूर लगाना पढ़ाई के किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा था और पूरा मामला एक नाटक है, तो फिर विभागाध्यक्ष को छुट्टी पर क्यों भेजा गया।

    देखे वीडियो👇👇

    https://x.com/SwarajAjad/status/1884590033362915716?t=6McPWs6KuMT4TbS8dL2KHw&s=19

    यह भी पढ़ें: AAP या BJP: दिल्ली की 70 सीटों के सर्वे ने सबको चौंकाया

    यह भी पढ़ें: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में गलत काम, 33 लड़कियों का कराया गया रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ में संगम तट पर कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी, हादसे की आंखों देखी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026

    ‘गजवा-ए-हिंद’ की तैयारी कर रहा था झोपड़पट्टी में रहने वाला प्लंबर, सोहेल के आतंकी बनने की मिली जानकारी तो उड़े माँ के होश

    April 19, 2026

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं नौकरी, इस कॉलेज में 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026

    April 19, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026828 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026784 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026769 Views
    Don't Miss

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    LIC HFL भर्ती 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने 16 अप्रैल 2026 को…

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.