Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 25, 2026

    शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत: नौकरी देने के एवज में 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक ने महिला से की अश्लील डिमांड

    July 25, 2026

    Korba: विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ईश्वर को बाहर नहीं, अंतःकरण में खोजने की जरूरत: आचार्य मृदुलकांत शास्त्री
    Featured

    ईश्वर को बाहर नहीं, अंतःकरण में खोजने की जरूरत: आचार्य मृदुलकांत शास्त्री

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा की छठवें दिवस की कथा में श्रोताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान को खोजने के लिए लोग कई प्रकार के उपक्रम किया करते हैं। सबसे बड़ी आवश्यकता ईश्वर को बाहर खोजने की नहीं बल्कि अंतःकरण में खोजने और स्थापित करने की है। सच्ची भक्ति और प्रेम से वह अपने भक्तों के वशीभूत हो जाते हैं।

    IMG 20240909 WA0075 IMG 20240909 WA0074

    पंडित दीनदयाल संस्कृतिक भवन आशीर्वाद पॉइंट में कबूलपुरिया परिवार के द्वारा पितृमोक्ष के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। भगवान कृष्ण और गोपियों से जुड़े हुए प्रसंग को लेकर आज उन्होंने यहां पर विशेष व्याख्या की। गोपियों की विरह कथा को लेकर उन्होंने कई बिंदुओं को स्पष्ट किया। आचार्य ने यह भी कहा कि घमंड के कारण व्यक्ति ही नहीं भक्तों की दूरी अपने ईष्ट से हो जाती हैं।

    IMG 20240909 WA0072 IMG 20240909 WA0073

    गोपियों को छोड़कर भगवान कृष्ण के ब्रज मंडल से गमन करने के प्रसंग हो उन्होंने रेखांकित किया। गोपियों के माध्यम से उन्होंने पूछा कि- आखिर जिन्होंने अपना घर , परिवार और नाते रिश्तेदार छोड़ें, आखिर उनसे ऐसी कौन सी गलती हुई जिसकी इतनी बड़ी सजा मिली। उनका सवाल यह भी था कि- आखिर कन्हैया अपने शरणागत को कैसे छोड़ सकते हैं? कैसे त्याग सकते हैं? प्रासंगिक की मार्मिकता ने भक्तों के नयनों को सजल कर दिया।

    वेणु, रेणु और धेनु से करें प्रेम

    IMG 20240909 WA0071

    ब्रज मंडल की विशेषताओं पर अपनी बात रखते हुए आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने बताया कि शुद्ध भाव से ब्रज की यात्रा करने के दौरान भक्तों को कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। ब्रज मैं कन्हैया की बांसुरी, ब्रज की रज और स्वच्छंद रूप से विचरण करते हुए सभी के चित को शांत करने वाली धेनुओं का दर्शन करना अत्यंत शुभकर होता है। पूरा ब्रजमंडल इस प्रकार की विशेषताओं से भरा हुआ है और हमें इसी भाव से ब्रजमंडल का दर्शन करना चाहिए। ब्रज मंडल के साथ आध्यात्मिक और दर्शन को स्पष्ट करते हुए आपने बताया कि भगवान कृष्ण तो यहां तक कहते हैं कि भक्तों के चलने से उड़ने वाली रज उन तक पहुचे तो उनका सौभाग्य होगा।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    महारास के लिए भगवान ने धरे अनंत रूप

    IMG 20240909 WA0069

    कथा के अंतर्गत सोमवार को कृष्ण और गोपियों महारास कै प्रसंग पर भी चर्चा हुई। सुंदर झांकी के साथ महारास के विराट रूप को प्रस्तुत किया गया। सभी भक्त जनों ने इसका भरपूर आनंद लिया। आचार्य मृदुल कांत ने इस अवसर पर बताया कि गोपियों के साथ भगवान ने महारास किया तो अद्भुत दृश्य उत्पन्न हुआ। इस दौरान सभी गोपियों के साथ नृत्य करने के लिए भगवान ने अनंत रूप धारण किए।

    कृष्ण रुक्मणी मंगल के दृश्य ने किया अभिभूत

    श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस आयोजन स्थल पर भगवान कृष्ण और रुक्मणी मंगल का प्रसंग सबसे विशिष्ट रहा। इस अवसर पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। कृष्ण की अनन्य भक्ति करने वाली रुक्मणी से उनका मंगल प्रसंग बताता है कि वह किसी को निराश होने का कोई अवसर नहीं देते। रुक्मणी के मंगल परिणय उत्सव पर यहां पर प्रस्तुत की गई झांकी का मातृशक्ति के अलावा सभी भक्तों ने प्रेम भाव से स्वागत स्वीकार किया और भेंट अर्पित की। कथा श्रवण करने के लिए आज बड़ी संख्या में भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    यह भी पढ़ें: गीतांजली भवन कोरबा में 14 एवं 15 सितंबर को लगेगा प्रख्यात सिद्धपुरुष ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद दुबे का निःशुल्क दिव्य दरबार

    यह भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्था में शिक्षकों का सम्मान; भारत विश्वगुरू था और हमेंशा रहेगा- ब्रह्माकुमारी रूक्मणि

    यह भी पढ़ें: ऐसा काम करें कि आप न बोले, आपका काम बोले : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 25, 2026

    शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत: नौकरी देने के एवज में 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक ने महिला से की अश्लील डिमांड

    July 25, 2026

    Korba: विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    July 25, 2026

    भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे…तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

    July 24, 2026

    आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल

    July 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,781 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,452 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,143 Views
    Don't Miss

    राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 25, 2026

    आज का राशिफल : आज 25 जुलाई 2026 के राशिफल के अनुसार, आज चंद्रदेव अपनी…

    शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत: नौकरी देने के एवज में 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक ने महिला से की अश्लील डिमांड

    July 25, 2026

    Korba: विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    July 25, 2026

    भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे…तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    July 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.