Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    फल नहीं, जहर बिक रहा! केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का बड़ा अलर्ट

    April 17, 2026

    राशिफल 17 अप्रैल, 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 17, 2026

    जानिए क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कानून तो पास हो चुका लेकिन लागू होने में अब भी फंसा है एक पेंच

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आधी रात लड़की के घर घुसा लड़का, बाहर चप्पल और डंडे ले खड़े थे लोग, बचने के लिए प्रेमिका को बना लिया बीवी! देखें वीडियो…
    Featured

    आधी रात लड़की के घर घुसा लड़का, बाहर चप्पल और डंडे ले खड़े थे लोग, बचने के लिए प्रेमिका को बना लिया बीवी! देखें वीडियो…

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6587497511743669638014859b0418b9873c592ae831bc1d6c5155b17cf6c44bf2bd34b0a5c9454c4a9d1c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    विदेशों में लोग एक-दूसरे से किसी भी उम्र में प्यार का इजहार कर सकते हैं. उनके मिलने पर भी कोई पाबंदी नहीं होती है. धीरे-धीरे भारत के शहरों में भी ऐसा माहौल देखने को मिलने लगा है.

    बड़े-बड़े शहरों में पार्क से लेकर मॉल तक में आपको प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आ सकते हैं. एक-दूसरे से मिलने के लिए उन्हें सोचना नहीं पड़ता है. लेकिन ग्रामीण परिवेश में प्रेमी-प्रेमिका को मिलने में सैकड़ों मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में वो छुपते-छुपाते ही मिल पाते हैं.

    लेकिन कई बार इस चक्कर में उनके जान पर बन आती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का आधी रात को लड़की के घर में घुस जाता है. इसका पता गांव वालों को चल जाता है, तो वो कमरे के बाहर पिटाई करने के लिए चप्पल-डंडे लेकर खड़े हो जाते हैं. फिर लड़के ने बचने के लिए प्रेमिका को तुरंत बीवी बना लिया. इंस्टाग्राम पर लड़के ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है.

    लड़के का नाम बाबुल कुमार है. हालांकि, वो कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि आधी रात का समय है. बाबुल अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुस गया.

    तभी घर वालों को उसके घुसने की जानकारी मिल गई. घरवालों ने हो-हल्ला मचाकर गांव वालों को बुला लिया. डर के मारे लड़का-लड़की ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. लेकिन कमरे के बाहर लोग चप्पल-डंडे लेकर खड़े थे.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 17 अप्रैल, 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ऐसे में लड़के को मार खाने का डर सताने लगता है. बाबुल नाम का ये लड़का तुरंत अपने हाथ से मोबाइल पर वीडियो बनाने लगता है. वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि घर वालों ने पहले प्रेमी-प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी, जिसकी वजह से इन लोगों ने खुद कमरे में बंद कर लिया. लड़की के चेहरे पर चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं.

    वीडियो में लड़का कहता है कि हम लोग अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं, लेकिन हम लोगों पूरे गांव के लोग मारने पर तुले हुए हैं.

    इसके बाद वो अपनी प्रेमिका से पूछता है कि क्या तुम मुझसे शादी करना चाहती हो? जवाब में लड़की हां कहती है. लेकिन वो बहुत ज्यादा डरी हुई है. शायद घर वालों की मार की वजह से उसकी ऐसी हालत हुई है.

    तभी लड़का कैमरा कमरे के खिड़की की तरह घुमाता है, जिसके बाहर बहुत सारे लोग नजर आ रहे हैं. इसके बाद लड़का कहता है कि ये सभी हम लोगों को मारने के फिराक में आए हैं. अगर हम लोग आपस में शादी नहीं करेंगे तो मर जाएंगे और इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ ये समाज होगा. लड़की डर से अपने प्रेमी से चिपकी हुई है.

    https://www.instagram.com/reel/DGzajRIpb6A/?igsh=MWZqZnZjdGxmZ3hiZQ==

    वीडियो के खत्म होते ही दरवाजे को तोड़ने की आवाज आती है. लेकिन इन लोगों ने इसके बाद एक और वीडियो शेयर किया.

    https://www.instagram.com/reel/DGzdFoxJz3K/?igsh=MTNhZmJlbzc3bXNmYQ==

    ऊपर दिए गए दूसरे वीडियो में देख सकते हैं कि प्रेमी अपनी प्रेमिका के मांग को चुटकी-चुटकी सिंदूर से भरकर उसे बीवी बना लेता है. हालांकि, बाद में इस जोड़े ने कई और वीडियो शेयर किए, जिससे पता चलता है कि इनकी शादी को गांव वालों ने मंजूरी दे दी. प्रेमी-प्रेमिका के पहले वाले वीडियो को 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया, तो दूसरे वीडियो को 14 लाख बार देखा गया.

    यह भी पढ़ें :  Gwalior: सरकारी नौकरी लगते ही पति को छोड़ मायके चली गयी पत्नी, ससुराल बुलाने गया पति तो कर दिया चाकू से हमला, पढ़िए पूरी खबर

    इस रील पर कमेंट करते हुए आदित्य ने लिखा है कि आपने वीडियो डाल दिया, इसका मतलब है कि आप दोनों सुरक्षित हो. प्रेमा नाम की महिला यूजर ने उन तमाम ट्रोल्स को आड़े हाथो लिया, जो इस कपल पर सवाल उठा रहे थे. प्रेमा ने कमेंट में लिखा है कि यह मजाक नहीं है. मैं उम्मीद करती हूं कि दोनों सुरक्षित होंगे. गांवों में मान-सम्मान के नाम ऐसे जोड़ों की हत्या बहुत आम है. इस वीडियो को देख मैं अभी भी डरी हुई हूं.

    यह भी पढ़ें:“पत्नी को मेरी लाश के पास मत आने देना…” नोट लिखकर युवक ने लगा ली फाँसी, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें:सीकर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ जमकर पथराव, 2 SHO समेत 11 पुलिसकर्मी घायल

    यह भी पढ़ें:कलेक्टर ऑफिस पहुंची वृद्धा, कांपते हाथों से पहनाई माला, दुआएं भी दी, भावुक हो गए कलेक्टर साहब

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    फल नहीं, जहर बिक रहा! केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का बड़ा अलर्ट

    April 17, 2026

    राशिफल 17 अप्रैल, 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 17, 2026

    जानिए क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कानून तो पास हो चुका लेकिन लागू होने में अब भी फंसा है एक पेंच

    April 17, 2026

    नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड निकला NIT जमशेदपुर का पूर्व छात्र, पाकिस्तान से भी जुड़े तार

    April 17, 2026

    Delhi: डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 500 महिलाओं से 2 करोड़ की ठगी, साइबर ठग गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Raipur: एक नग देशी कट्टा व तीन नग जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पहले भी देसी कट्टे के साथ हो चुका है गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज

    April 16, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026825 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026768 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026756 Views
    Don't Miss

    फल नहीं, जहर बिक रहा! केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का बड़ा अलर्ट

    April 17, 2026

    फ़ल खाने वालों के लिए एक जरूरी खबर है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ…

    राशिफल 17 अप्रैल, 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 17, 2026

    जानिए क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कानून तो पास हो चुका लेकिन लागू होने में अब भी फंसा है एक पेंच

    April 17, 2026

    नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड निकला NIT जमशेदपुर का पूर्व छात्र, पाकिस्तान से भी जुड़े तार

    April 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.