Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा में शराब दुकान के सामने युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी के अपमान का लगाया आरोप
    Featured

    कोरबा में शराब दुकान के सामने युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी के अपमान का लगाया आरोप

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260131 164035 5952
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: युवा कांग्रेस के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन 30 जनवरी को देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकानों के खुलने का विरोध किया।
    निहारिका एवं टीपी नगर में संचालित अंग्रेजी शराब दुकानों के सामने युवा कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और आबकारी मंत्री का पुतला फूॅंका, पुतले में दारू मंत्री लखन लाल देवांगन लिखा हुआ था।

    इन दोनों जगह युवा नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम भजन का गायन करते रहे।

    युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के दिन भी छत्तीसगढ़ प्रदेश में शराब दुकानें खोले गए। श्री पंकज ने कहा कि साल के 365 दिनों में मात्र 07 दिन शराब की दुकानें बंद रखी जाती है। इसमें भी बीजेपी सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि 30 जनवरी के साथ मोहर्रम एवं होली में बंद रहने वाले नियम को बदलकर शराब दुकानें खोलने का फरमान जारी किया है। बदले नियम के अनुसार अब गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 02 अक्टूबर गांधी जयंती एवं 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती के दिन अर्थात् साल में मात्र 04 दिन शराब की दुकानें बंद रखा जावेगा।

    जिला अध्यक्ष राकेश पंकज ने आगे कहा कि जैसे मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर वीबीरामजी रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया गया और अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के दिन हर हमेशा से बंद रखे जाने वाले शराब की दुकानों को खोले जाने के नियम से यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को युगपुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत, विचार, शांति के मसीहा, सत्य और अहिंसा मानवता के कल्याण आदि से कोई लेना देना नहीं है। ये लोग दिखावे मात्र के लिए ही या मजबूरी में ही याद करते हैं। युवा कांग्रेस के साथ-साथ महिला कांग्रेस सहित समस्त कांग्रेस परिवार इस निर्णय को वापस लेने की मांग करते हैं।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास ने कहा कि गांधी जी के पुण्यतिथि, जयंती, 15 अगस्त, 26 जनवरी, होली, मोहर्रम, गुरु घासीदास जयंती आदि विशेष धार्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय महापर्व के अवसरों पर शराब दुकानें बंद रखने की परंपरा हमेशा से रही है। इन परंपराओं को आगे भी निभाते रहते तो क्या गजब हो जाता। क्या छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार शराब बिक्री के ही बलबूते चल रही है।

    यह भी पढ़ें: कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रह रही 13 वर्षीय छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म; लापरवाही बरतने वाली अधीक्षिका निलंबित, नाबालिग आरोपी भी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: बाप दरवाजे पर देता था पहरा, बेटा 6 दिनों तक करता रहा नाबालिग का दुष्कर्म, शिकायत दर्ज होते ही फरार हुए दोनों आरोपी

    यह भी पढ़ें: बुर्का विवाद के बाद आरोपी मुस्लिम लड़कियों का हुआ बुरा हाल, जानिए किसके-किसके साथ क्या हुआ…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,917 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,510 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,377 Views
    Don't Miss

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    * 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की…

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.