Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
    Featured

    वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सड़क पर नजर आया विशालकाय किंगकोबरा, RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260704 WA0042
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: वर्षा ऋतु के आगमन के साथ विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु एवं सरीसृप आसपास के घरों तथा जंगलों से निकलते हुए दिखाई देना सामान्य बात है। कोरबा वन मंडल अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए पूरे भारतवर्ष में विख्यात है इसी क्रम में आज कोरबा वन  मंडल  के वन परिक्षेत्र पसरखेत अंतर्गत कोरबा–हाटी मुख्य मार्ग के किनारे बहने वाले नाले के समीप स्थित झाड़ियों के पास एक विशालकाय किंग कोबरा  सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। उसे देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई , और इस मार्ग से आवागमन कुछ समय के लिए थम सा गया।

    घटना की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई  करते हुए पूरे घटनाक्रम से वनमंडल अधिकारी कोरबा  श्रीमती प्रेमलता यादव को अवगत कराया। उनके निर्देशानुसार उपवन मंडलाधिकारी  श्री सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। चूंकि किंग कोबरा मुख्य मार्ग के किनारे था, इसलिए उसके घायल होने तथा लोगों को किसी प्रकार की हानि पहुँचने की आशंका बनी हुई थी।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने सर्प एवं अन्य सरीसृप प्रजातियों के संरक्षण हेतु कार्यरत संस्था RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) के श्री अविनाश यादव से संपर्क किया। सूचना मिलते ही श्री अविनाश यादव अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। वहाँ वन विभाग का अमला पहले से ही पूरी तत्परता के साथ मौजूद था।

    सभी निर्धारित SOP का पालन करते हुए लगभग 50 मीटर की दूरी तक सुरक्षा घेरा बनाया गया तथा भीड़ को नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया। भारी वर्षा के बीच लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा  का सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इसके पश्चात उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और स्वस्थ पाए जाने पर उसे उसके प्राकृतिक आवास के समीप सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

    यह भी पढ़ें :  रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

    विभागीय अधिकारियों और संरक्षण के प्रति समर्पित संस्था के द्वारा ग्रामीण जनों को इस प्रजाति के सांपों को नहीं मारने और उसके दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचित किए जाने हेतु अपील किया गया, साथ ही ग्रामीणों को समझाइश भी दी गई कि किसी भी प्रकार के जहरीले जीव जंतु इत्यादि के निकलने पर  विभाग को तत्काल सूचना दी जाए ताकि उनका सुरक्षित रेस्क्यू के किया जा सकें और जनता की जान भी बचाई जा सकें और होने वाली हानि से उनको बचाया जा सकें, जिस पर आस-पास उपस्थित समस्त ग्रामीण जनों और वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अपनी सहमति जताई, साथ ही ग्रामीण जनों ने यह भी शपथ लिया कि इस प्रजाति के सांप देखे जाने पर तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी और इनके संरक्षण में वे वन विभाग का कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने को तत्पर है

    पूरी कार्रवाई के दौरान वन विभाग के परिक्षेत्राधिकारी श्री देवदत्त खांडे, श्री अशोक कुमार यादव, श्री सरोता बंजारे (वनरक्षक), श्री हरिनारायण बंजारे (वनरक्षक) सहित अन्य सुरक्षा कर्मी श्री चनेश राठिया, श्री दीपक महंत, श्री पदुमलाल राठिया, श्री सूरज, श्री खगेश राठिया , श्री अजय श्री सत्येन्द्र, श्री अतुल, श्री उमेश तथा श्री संजू यादव उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: तूता में अतिक्रमण को लेकर फैली अफवाहों पर NRDA का स्पष्टीकरण, कहा- विस्थापन का कोई प्रस्ताव नहीं

    यह भी पढ़ें: अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रकम वसूलने वाली 02 महिला आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: बहुचर्चित राज ज्वेलर्स छुरी लूट मामले में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026

    41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    July 11, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

    July 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,733 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,427 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: माननीय डॉ. ममता भोजवानी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, कोरबा ने दाण्डिक अपील…

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.