Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्नी का गला घोंटा, फिर सो रही बेटियों को भी मार डाला; जानिए आखिर क्यों हैवान बन गया पति
    Featured

    पत्नी का गला घोंटा, फिर सो रही बेटियों को भी मार डाला; जानिए आखिर क्यों हैवान बन गया पति

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6761807351754795182384b19f9e5412238cb0fe2c3726c015247328a70f743e3e9f5b3fb5d7902d2ec6d2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर शक बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय प्रदीप करावल नगर की शहीद भगत सिंह कॉलोनी में रहता है। उसके परिवार में पत्नी जयश्री और 8 वर्षीय अंशिका और 5 वर्षीय बेटी इशिका थी। उसी इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर उसकी मां रामप्यारी देवी, दो भाई और उनके परिवार भी रहते हैं। पुलिस के अनुसार, प्रदीप को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिससे अक्सर झगड़ा होता था। एक बार विवाद बढ़ाने पर जयश्री घर छोड़कर चली गई थी, लेकिन रिश्तेदारों के समझाने पर वह वापस आ गई। शुक्रवार रात प्रदीप घर लौटा तो पत्नी से उसका विवाद हो गया। गुस्से में उसने अपनी पत्नी जयश्री का गला घोंट दिया। भागने से पहले उसने बिस्तर पर सो रही बेटियों को भी मार डाला और दरवाजा बंद कर फरार हो गया।

    मां ने दी पुलिस को सूचना  

    रक्षाबंधन के कारण घर के अन्य सदस्य रिश्तेदारों के यहां गए थे। सुबह करीब 7 बजे रामप्यारी देवी ने बहू को न देखकर कमरे में झांका तो जयश्री जमीन पर और पोतियां बिस्तर पर अचेत पड़ी थीं। उन्होंने शोर मचाया और पीसीआर के जरिये पुलिस को सूचना दी।

    रक्षा बंधन पर मिली बहन की लाश

    बुलंदशहर के डिबाई निवासी जयश्री शनिवार को राखी बांधने मायके आने वाली थी, लेकिन नहीं पहुंची। मृतका के भाई चंद्रभान ने बताया कि गुरुवार को बहन से बात हुई थी। उसके मायके जाने से पहले ही दिल्ली से उसकी मौत की खबर मिली। 2007 में प्रदीप से हुई शादी के बाद से वह अक्सर उसकी पिटाई करता था और घर से निकाल देता था।

    यह भी पढ़ें :  मौत से पहले ल‍िखा - 'मां मेरा अंतिम समय है, तुम लोगों को कोई परेशान करे तो जहर खाकर मर जाना'

    तीन भाइयों की इकलौती बहन जयश्री की मौत पर मायके वालों ने प्रदीप व उसके भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर आरोपी की मां रामप्यारी देवी ने बताया कि पति के निधन के बाद तीनों बेटों ने आजादपुर सब्जी मंडी में फलों के आढ़त का कारोबार संभाला। उन्हें अंदाजा नहीं था कि प्रदीप और जयश्री के रिश्ते इतने बिगड़ चुके हैं। उन्हें यह सामान्य पति-पत्नी के झगड़ों जैसा लगता था।

    डीसीपी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि एसीपी ऑपरेशंस मंगेश गेडाम की देखरेख में इंस्पेक्टर धीरज यादव की टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी और तकनीकी निगरानी से आरोपी को मुकुंद विहार से दबोच लिया है।

    अगर रिश्ते बिगड़ चुके हैं तो अलग हो जाना बेहतर

    किसी भी परिवार में पति-पत्नी के बीच झगड़ा होना एक सामान्य बात है, लेकिन किसी वजह से अगर सम्बन्ध बहुत ही ज्यादा बिगड़ गए हैं तो ऐसे जघन्य वारदात को अंजाम देने के बजाय अलग हो जाना बेहतर है । पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी मार डालना समस्या का कोई हल नहीं था। इस घटना के कारण आरोपी पति को कानून सख्त सजा देगा ये तय है । यानी खुद की जिंदगी को भी बर्बाद कर लिया ।

    जब पति पत्नी के बीच विवाद बढ़ता ही जाए तो उनके सम्बन्ध को पुनः मधुर बनाने के लिए दोनों की काउंसलिंग की आवश्यकता होती है इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा महिला एवं परिवार परामर्श केंद्र भी संचालित किया जाता है। ऐसे वक्त पर दोनों परिवारों के बड़े बुजुर्गों की भूमिका भी अहम हो जाती है । अगर विवाद को समझदारी और सहानुभूति पूर्ण तरीके से निपटाया जाए तो ऐसे वारदातों को बड़ी आसानी से टाला जा सकता है ।

    यह भी पढ़ें :  Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: बासी होते ही अमृत बन जाती हैं ये 5 चीजें, रोज़ खाओ और बीमारी भूल जाओ !

    यह भी पढ़ें: मोबाइल का चार्जर लगाते समय करंट लगने से किशोर की मौत

    यह भी पढ़ें: शादी के तीन महीने बाद ही अपने देवर के साथ भाग गई बेटी, नाराज पिता ने अपनी बेटी के मृत्यु भोज का किया आयोजन, बांटे दिए शोकपत्र

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.