Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुस्लिम से हिंदू बनकर शादी, ससुराल में लूट और फरार, पश्चिम बंगाल की लुटेरी दुल्हनों के निशाने पर यूपी के अविवाहित युवक
    Featured

    मुस्लिम से हिंदू बनकर शादी, ससुराल में लूट और फरार, पश्चिम बंगाल की लुटेरी दुल्हनों के निशाने पर यूपी के अविवाहित युवक

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 29, 2026Updated:January 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n698644112176965982523483bcb6c921f7b60c99e7afd28b23e223ceb3d3102205bf729a1101011e5cb5da
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    संभल/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की संभल पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन गिरोह का बड़ा भंडाफोड किया है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंका देने वाला ये मामला जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ से सामने आया था। ये गिरोह पूरी प्लानिंग के साथ मुस्लिम लड़कियों के आधार कार्ड में नाम बदलवा कर उनके हिंदू नाम रख दिया करता था। इसके बाद ऐसे अविवाहित युवकों को तलाश कर शादियां करा दिया करता था।

    गिरोह के टारगेट पर होते थे अविवाहित युवक

    कुछ दिन बाद ऐसी दुल्हनियां ससुराल से नगदी और गहने लेकर फरार हो जाती थीं। संभल पुलिस के मुताबिक ये गिरोह 50 से 70 हजार रूपये लेकर शादियां करवाता था। इस गिरोह से जुड़ी अभी अन्य कुछ लुटेरी दुल्हनें फरार बताई जा रही हैं। इनकी तलाश की जा रही है। साथ ही आधार कार्ड में नाम संसोधित करने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    गैंग का पश्चिम बंगाल कनेक्शन

    संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मंगलवार को पूरे मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि ये मामला चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ से सामने आया था। गांव में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन पूजा उर्फ आयाशा खातून से पुलिस पुछताछ के बाद खुला। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने अभी तक तीन आरोपितों में काजल उर्फ नूरजहां खातून निवासी पश्चिम बंगाल, राजीव निवासी बदायूं और पूजा उर्फ आयाशा खातून निवासी पश्चिम बंगाल को जेल भेजा है।

    एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने ये भी बताया कि पश्चिम बंगाल की दो लडकियों ने हिंदू नाम रखकर शादियां की थीं। बदायूं के बिनावर निवासी राजीव और महिला काजल उर्फ नूरजहां खातून इस गिरोह में बिचौलिया थी। ये आरोपी आधार कार्ड में नाम बदलवा कर शादियां करवाते थे। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर ससुराल से भाग जाती थी।

    यह भी पढ़ें :  एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    एक के बाद एक कई दूल्हन भागीं

    पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 22 दिसंबर 2025 को भोला का विवाह आरती नाम की युवती से 55 हजार में करवाया गया। 9 जनवरी 2026 को राजू की शादी पूजा उर्फ आयशा खातून से 53 हजार रुपये में कराई। इसी दिन परमेश की शादी 75 हजार रुपये लेकर कराई गई थी और मोनू मिश्रा मुरादाबाद निवासी की शादी 70 हजार रुपये लेकर इशिका नाम की युवती से कराई गई थी।

    फिर 18 जनवरी को आरती 19 जनवरी को इशिका नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। 20 जनवरी को पूजा भागने की फिराक में थी कि शक होने पर पति राजू और गांव वालों ने उसे पकड़ लिया।

    शादी और भागने का प्लान

    पुलिस पूछताछ में आयाशा ने कबूल किया कि वो पहले से ही शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। काजल उर्फ नूरजहां ने बताया कि वह अपने शौहर को छोड़कर आई, फिर हिंदू धर्म अपनाया और बदायूं के राजीव से शादी कर चुकी है। आरोपी काजल उर्फ नूरजहां खातून और राजीव द्वारा लड़कियों को पहले से ही ये बताया जाता था कि ससुराल में शादी के 6 दिनों तक रहना है और फिर चुपचाप नकदी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर भाग जाना है। फिलहाल पुलिस ये जांच कर रही है कि इस गिरोह ने और किन्हे शिकार बनाया है। वहीं अधार कार्ड में फर्जी तरीके से नाम संसोधित करने वाला शख्स कौन है?

    यह भी पढ़ें: अवैध कबाड़ पर जारी है कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कबाड़ व्यवसायियों में मचा हड़कंप, अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी की खबर
    यह भी पढ़ें: ‘मुझे भाई और पापा से जान का खतरा.’, कोर्ट में लव मैरिज करने के बाद होम गार्ड महिला सिपाही ने एसपी से मांगी सुरक्षा
    यह भी पढ़ें: 14 साल की लड़की नाबालिग प्रेमी संग हुई फरार….फिर शुरू हुआ रेप का खौफनाक सिलसिला, 19 दिन बाद इस हाल में मिली
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.