Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब ₹ 5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»समाज कल्याण विभाग एवं कोरबा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Featured

    समाज कल्याण विभाग एवं कोरबा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250924 173102 2423
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: समाज कल्याण विभाग एवं कोरबा मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र कोरबा में नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नशामुक्ति केंद्र में रह रहे लाभार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने समझाया कि नशा व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर करता है तथा परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है।

    IMG 20250924 WA0706

    लाभार्थियों को सकारात्मक सोच, प्रेरणा और अनुशासित दिनचर्या अपनाकर स्वयं को नशे से दूर रखने के उपाय बताए गए। साथ ही संतुलित आहार और स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि अबकारी विभाग से श्री सुकांत पांडे (S.I.) एवं श्री विक्रांत पांडे (S.I.) ने अपने उद्बोधन में नशामुक्त जीवन के लिए आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति पर बल दिया।

    IMG 20250924 WA0691

    कोरबा मेडिकल कॉलेज के मानसिक स्वास्थ्य विभाग से डॉ. साकिया ने मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श की अहमियत पर प्रकाश डाला। परामर्शदाता तराचंद एवं संजय तिवारी ने संयम और आत्मनियंत्रण को जीवन में अपनाने की आवश्यकता बताई। समाजसेवी राणा मुखर्जी ने लाभार्थियों को सकारात्मक सोच और समाजसेवा की ओर प्रेरित किया।

    IMG 20250924 WA0694

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग द्वारा जिला कोरबा में 1 दिसंबर 2025 से नशामुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है । जहां पर नशामुक्ति केंद्र में रहने वाले लोगों को निःशुल्क भोजन,दवा,योग व्यायाम, काउंसलिंग का कार्य करते हुए नशा छुड़ाने का काम किया जा रहा है।इस अवसर पर प्रभजोत कौर ने बताया कि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहु के मार्गदर्शन ने यह निःशुल्क नशामुक्ति केंद्र संचालित हो रहा है । अगर कहीं भी कोई भी नशा से पिडित व्यक्ति मिलें तो तुरंत सुचना प्रदान करें जिससे कि उसे नशामुक्ति केंद्र कोरबा में भर्ती किया जा सके।

    यह भी पढ़ें :  रोहित शर्मा का कल आखिरी मैच, फिर वनडे से भी रिटायरमेंट; BCCI का यह प्लान बना संन्यास की वजह

    कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र का भ्रमण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं और गतिविधियों की जानकारी ली। अंत में सभी लाभार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और यह संदेश दिया गया कि सामूहिक प्रयास एवं दृढ़ निश्चय से नशामुक्त जीवन संभव है। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग के सभी स्टाफ और हितग्राही उपस्थित थे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब ₹ 5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026

    विजय अरोरा द्वारा किये गये फुटपाथ पर कथित अवैध ढलाई से जल निकासी हुई बाधित, कार्यवाही नहीं होने पर स्थानीय लोगों में है भारी नाराजगी

    June 25, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप; 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1620 घन मीटर रेत की जब्त

    June 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,664 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,085 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026927 Views
    Don't Miss

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब ₹ 5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    मुंबई/स्वराज टुडे: विविध प्राकृतिक संसाधनों में देश की अग्रणी कंपनी वेदांता लिमिटेड (बीएसईः 500295 और…

    संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

    June 25, 2026

    BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    June 25, 2026

    शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.