छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला कोरबा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत
कोरबा के श्रेष्ठ स्कूलों में से एक श्री हरकिशन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए आज कुल 20 वृक्ष लगाए गए।
यह कार्यक्रम भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ कोरबा के जिला सहसंयोजक श्री चन्द्र भूषण झा जी के नेतृत्व में विद्यालय की कोर कमेटी, प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्माननीय सदस्य
*श्री सुखविंदर सिंह ढोट जी* (गुरुद्वारा प्रबंधक)
*श्री परविंदर सिंह भाटिया जी* (विद्यालय समिति अध्यक्ष)
*श्री देवेंद्र सिंह ढोट जी, श्री सतविंदर सिंह संधू जी, श्री सुखविंदर सिंह धंजल जी एवं श्री गुरुशरण सिंह बग्गा जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही।
★ विद्यालय के प्राचार्य *श्री रविन्द्र सिंह जी* तथा समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कोरबा के सक्रिय कार्यकर्ता *श्री राज तिवारी जी, श्रीमती पूनम राय जी, श्रीमती संध्या तिवारी जी एवं श्रीमती राजेश्वरी राजवाड़े जी* ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपना बहुमूल्य समय एवं सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों के विषय में जागरूक किया गया। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
🌳 वृक्ष लगाएं – पर्यावरण बचाएं
🌿 हरित भारत – समृद्ध भारत
🌱 एक पेड़ माँ के नाम
भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ
जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
यह भी पढ़ें : कलयुग के दादा दादी और बाप ने एक बेटे से उसकी माँ छीन ली, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर
यह भी पढ़ें : वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर ठगी: फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : सिर्फ फोन चार्ज करने के लिए नहीं होता चार्जर, चला सकते हैं 6 चीजें, 99% लोगों को नहीं होगा पता

Editor in Chief





