Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दुर्लभ कश्यप की जगह ले रहा था गैंगस्टर सलमान, जनाजे में हजारों लोग उमड़े, सोशल मीडिया पर लाखों फैन
    Featured

    दुर्लभ कश्यप की जगह ले रहा था गैंगस्टर सलमान, जनाजे में हजारों लोग उमड़े, सोशल मीडिया पर लाखों फैन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n679221425175676785079041102e37183fcbf05357a77cf3816d74136de09698278a0c15f09058299cc8cf
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    इंदौर/स्वराज टुडे: इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की छवि दुर्लभ कश्यप की तरह बन गई थी। उसके पास गुंडों की फौज थी और सोशल मीडिया के माध्यम से उसने युवाओं में अच्छी खासी पकड़ बना ली थी। वह मारपीट और अन्य अपराधों के वीडियो सोशल मीडिया पर डालता था और डर फैलाने का काम करता था।

    कुछ समय पहले ही पुलिस ने उसकी कई सोशल मीडिया आईडी डिलीट करवाई थीं। उसके अलग अलग अकाउंट उसकी टीम के सदस्य संभालते थे जिन पर उसके लाखों फालोअर्स थे। 13 साल की उम्र में ही सलमान पर दुष्कर्म के तीन केस दर्ज हो गए थे। 26 साल की उम्र में उस पर कुल 32 मामले थे। इसमें हत्या और ड्रग्स के भी कई मामले थे। सोमवार शाम को सलमान लाला का शव इंदौर पहुंचा जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान नारेबाजी भी हुई।

    पुलिस से बचने में जान गई

    सलमान लाला का शव रविवार को सीहोर में इंदौर-भोपाल हाईवे किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिला। उस पर एनडीपीएस और हत्या के प्रयास सहित 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। सोमवार सुबह भोपाल के हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी में पोस्टमार्टम किया गया।

    पुलिस हिरासत में हत्या का आरोप

    परिजनों ने इंदौर पुलिस पर सलमान की हिरासत में हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सलमान तैराक था, वह पानी में डूब नहीं सकता। परिजनों ने समुद्र में तैरते हुए उसका एक वीडियो भी पेश किया और दावा किया कि उसकी मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या है।

    यह भी पढ़ें :  भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    फरार था एमडी ड्रग मामले में

    क्राइम ब्रांच अफसरों के मुताबिक, सलमान लाला एमडी ड्रग केस में फरार चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस उसकी निगरानी कर रही थी। बताया गया कि सागर जेल से भाई को लेने के बाद रात करीब 2 बजे वह इंदौर-सीहोर हाईवे पर स्कॉर्पियो से आ रहा था। तब उसे रोका गया। पुलिसकर्मी उसे पकड़ने पहुंचे तो सलमान ने अंधेरे में छलांग लगा दी। दो दिन तक उसकी तलाश चलती रही और रविवार को शव पानी में तैरता मिला।

    पुलिस पर हमला करने का इतिहास

    सलमान लाला का पुलिस पर हमला करने का लंबा इतिहास रहा है। कुछ समय पहले खजराना में उसने क्राइम ब्रांच के एसआई पर पिस्टल तान दी थी, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई हुई थी। पुलिस को आशंका थी कि उसकी गाड़ी में अवैध हथियार मौजूद हैं और मुठभेड़ की स्थिति बन सकती है।

    सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी का नेटवर्क

    सलमान लाला ने उज्जैन के कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप की तरह नेटवर्क खड़ा कर रखा था। उसकी इंस्टाग्राम पर करीब दो दर्जन फर्जी आईडी उसके परिचित युवक-युवती चलाते थे। इन पर वह खुद को गैंगस्टर बताने और पुलिस कस्टडी के वीडियो साझा करने जैसी गतिविधियां करता था। क्राइम ब्रांच ने दो साल पहले कार्रवाई कर कई आईडी डिलीट कराई थीं।

    मारपीट कर बनाता था वीडियो

    डेढ़ साल पहले एमआईजी इलाके में सलमान ने एक युवक को नग्न कर बेरहमी से पीटा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अक्सर वह युवकों से मारपीट कर वीडियो बनाता और उन्हें सोशल मीडिया पर डालकर खौफ कायम करने की कोशिश करता था।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    यह भी पढ़ें: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बड़ा खुलासा, अपशब्द कहने की पहले से थी तैयारी; रिहर्सल तक करवाई गई थी

    यह भी पढ़ें: 1 सितंबर से RBI ने बदले बैंक में न्यूनतम बैलेंस के नियम, अब हर हाल में खाते में रखने होंगे इतने रूपये

    यह भी पढ़ें: रूमकेरा में सरपंच की दबंगई, परिवार का ‘हुक्का-पानी बंद’ कर कराया सामाजिक बहिष्कार, SDM से लगाई न्याय की गुहार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    आज का राशिफल : मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल तृतीया तिथि रात 11:28…

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.