Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    Featured

    दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    ipl af3642d7e007a441831ecbdf8e916b04
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: :बंगाल और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

    पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। पूर्व में भारतीय ए टीम के साथ ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके पोरेल ने सभी आरोपों का पुरजोर खंडन किया है। महिला और उसकी मां ने मंगलवार को हुगली जिले के मोगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि दोनों के पिछले तीन साल से संबंध थे और पिछले साल उनके बीच मतभेद हो गए, जिसके बाद पोरेल ने कथित तौर पर उससे ‘दूरी’ बनानी शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह ऐसा करने को तैयार नहीं है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि पोरेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, मारपीट की और आपराधिक धमकी दी।

    पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”हमें शिकायत मिली है और जांच शुरू कर दी गई है।” पोरेल फिलहाल बेंगलुरु में हैं लेकिन उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया और उन्हें फर्जी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने अब तक उनसे संपर्क नहीं किया है। पोरेल (23) ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच पूरी होने के बाद वह विस्तार से जवाब देंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज़ पोरेल वर्ष 2023 से इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार पारियों में 108 रन बनाए थे।

    यह भी पढ़ें :  पोड़ी उपरोड़ा : 100 बिस्तर वाले छात्रावास में छात्राओं का फूटा गुस्सा..! अधीक्षिका पर दुर्व्यवहार, धमकी व बाहरी पुरुषों को प्रवेश देने का लगाया आरोप

    यह भी पढ़ें: विश्व हिन्दू परिषद जिला कोरबा की अहम बैठक संपन्न, हिंदू हित एवं सेवा कार्यों पर हुआ मंथन

    यह भी पढ़ें: भारत की सबसे रहस्यमयी और भूतिया जगह, जहां जाने की सोचते ही काँप जाती है लोगों की रूह, आजतक विज्ञान भी नहीं सुलझा सका रहस्य

    यह भी पढ़ें: Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,244 Views
    Don't Miss

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के…

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.