Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की न‍वनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न
    Featured

    अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की न‍वनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण माहौल में सम्पन्न

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260805 WA0026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की न‍वनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अग्रसेन भवन साडा कॉलोनी जमनीपाली में आयोजित हुआ ।

    समाराेह में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्‍य, जिला जशपुर संगठन प्रभारी भाजपा, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष – अंर्तराष्‍ट्रीय अग्रवाल युवा सम्‍मेलन तथा राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष – अखिल भारतीय मड़वाडी युवा मंच अमर सुल्‍तानिया मुख्‍य अतिथि, खरसिया नगर पालिक परिषद के अध्‍यक्ष कमल गर्ग, अति विशिष्‍ट अतिथि बजरंग लाल अग्रवाल काेरबा अग्रवाल सभा अध्‍यक्ष, अग्रवाल सभा कटघाेरा अध्‍यक्ष पवन अग्रवाल, अग्रवाल सभा कुसमुण्‍डा अध्‍यक्ष नरेश अग्रवाल, अग्रवाल सभा छुरीकला अध्‍यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल, अग्रवाल सभा दीपका अध्‍यक्ष रामोवतार अग्रवाल, अग्रवाल सभा बालको अध्‍यक्ष हितानंद अग्रवाल, बांकीमोंगरा अग्रवाल सभा अध्‍यक्ष घनश्‍याम प्रसाद, संरक्षक प्रेम कुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, महेश अग्रवाल, बैजनाथ महेश्‍वरी विशिष्‍टअतिथि के रूप में शामिल हुए ।
    मुख्‍य अतिथि अमर सुल्‍तानिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्‍यों जिसमें अध्‍यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, उपाध्‍यक्ष बैजनाथ अग्रवाल, राजेन्‍द्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, प्रेम सुमेधा, सचिव मनोज अग्रवाल, सहसचिव आशीष बंटी, कोषाध्‍यक्ष सुरेश बालाजी, सहकोषाध्‍यक्ष अशोक स्‍टील, संगठन मंत्री आशीष इंदिरानगर, प्रचार प्रसार सचिव प्रतीक अग्रवाल, विकास अग्रवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी ।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलदेवी माता लक्ष्‍मी एवं महाराजा अग्रसेन जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्‍जवलित किया गया । तत्‍पश्‍चात उपस्थित सभी अति‍थिगणों को पुष्‍प गुच्‍छ भेंटकर भव्‍य स्‍वागत किया गया ।
    कार्यक्रम के शुरूआत में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के नव नियुक्‍त अध्‍यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने स्‍वागत उद्बोधन दिया । उन्‍होंने कहा कि इस परिसर में सबसे पहले तत्‍कालिन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विधायक सहित अन्‍य मदों से कुल 45 लाख के लागत से भवन, मंच, किचन कक्ष, बाथरूम, बोरवेल, पहुंच मार्ग एवं पेवर ब्‍लाॅक का कार्य पूरा कराया जिसके लिए इस मंच से मैं उनका आभार व्‍यक्‍त करता हुं । उसके बाद वर्तमान मंत्री लखन लाल देवांगन ने खनिज न्‍यास मद की राशि से 30 लाख की स्‍वीकृति दिलाकर भवन के विस्‍तार एवं प्रथम तल पर चार अतिरिक्‍त कमरो का निर्माण कराया जिसका विधिवत उद्घाटन होना शेष है, इसके अलावा मंत्री लखन लाल देवांगन ने विशाल डोम निर्माण की सहमति के लिए मैं उनके प्रति आभार व्‍यक्‍त करता हुं ।
    अग्रवाल सभा कोरबा अध्‍यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिला कि एक मंच पर कोरबा शहर सहित उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा, छुरीकला, बालको, बांकीमोंगरा, दीपका, कुसमुण्‍डा, बरपाली के सभी अध्‍यक्ष, सचिव, कोषाध्‍यक्ष एक साथ बैठें हैं । यह संदेश पूरे देश में जाना चाहिए और आगे भी हम सभी एक दूसरे के सुख – दुख में साथ खड़े रहेगे । बजरंग अग्रवाल कोरबा ने अग्रसेन भवन निर्माण की जानकारी देते हुए जमनीपाली अग्रसेन भवन में भी आर्थिक सहयोग देने का आश्‍वासन दिया है । विशिष्‍ट अतिथि हितानंद अग्रवाल ने भी अपने उद्बोधन में नवीन कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
    विशिष्‍ट अतिथि प्रेम कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि 2007 में अग्रवाल सभा का गठन हुआ, तब हमारे पास कुछ भी नहीं था धीरे – धीरे सामाजिक सहयोग और हमारे संरक्षक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के लगन एवं मेहनत के कारण आज हमारे पास जयंती एवं अन्‍नकूट कार्यक्रम के लिए पर्याप्‍त स्‍थान है । उन्‍होंने कहा कि जमनीपाली क्षेत्र में होटल के तर्ज पर अग्रसेन भवन बनाने का उनका सपना है, जो आप सबके सहयोग से पूरा होगा । इस अवसर पर संरक्षक अशोक प्रगति ने सामाजिक उत्‍थान के लिए 5 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की ।
    अति विशिष्‍ट अतिथि कमल गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे सामाजिक कार्यकर्ता के साथ – साथ एक जनप्रतिनिधि भी हैं इस कारण उनका हर एक समाज के पदाधिकारियों से चर्चा होती है, जिसमें समाज के पदाधिकारी अपनी परेशानियाें से उन्‍हें अवगत कराते हैं । अपने क्षेत्र में हम जिसके निराकरण के लिए यथासंभव प्रयास करते हैं । जमनीपाली अग्रवाल समाज को भी मेरा सहयोग मिलता रहेगा ।
    कार्यक्रम का मुख्‍य अ‍तिथि अमर सुल्‍तानिया ने संबोधित किया उन्‍होंने कहा कि जमनीपाली अग्रवाल सभा का यह शपथ ग्रहण समारोह अभूतपूर्व है । पूरी कार्यकारिणी पूरे जोश के साथ कार्य करने के लिए तैयार दिख रहे हैं । उन्‍होंने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कोई पद नहीं है बल्कि एक जिम्‍मेदारी है । समाज ने आपके कंधो पर एक बड़ी जिम्‍मेदारी दी है जिसे सफलता पूर्वक निर्वहन करना आपकी सामाजिक जिम्‍मेदारी बनती है । समाज के सभी लाेगों को समेटकर चलने की योग्‍यता आपमें होनी चाहिए, साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्‍सा जैसे महत्‍वपूर्ण आयोजनों को सफल बनाना बेहद जरूरी होता है तभी समाज का नाम रोशन हो सकेगा ।
    मुख्‍य अतिथि अमर सुल्‍तानिया ने कहा कि मेरे लिए समाज का जो आदेश होगा उसके निर्वहन के लिए मैं सदैव तत्‍पर रहूंगा ।
    कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन सभा के उपाध्‍यक्ष मनीष अग्रवाल ने किया और सचिव मनोज अग्रवाल ने आभार व्‍यक्‍त किया ।
    इस अवसर पर अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल, मड़वाड़ी युवा मंच, महिला जागृति शाखा के पदाधिकारी, सदस्‍यगण बड़ी संख्‍या में उपस्थित रहे ।

    यह भी पढ़ें :  Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    यह भी पढ़ें: स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    यह भी पढ़ें: बिहार में दिखा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, एक ही घर में घुसे किंग कोबरा और अजगर, उसके बाद जो हुआ…

    यह भी पढ़ें: Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,347 Views
    Don't Miss

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा, मानिकपुर विस्तार से पहले न्याय हो, 62 साल…

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.