Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल
    Featured

    स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7221808421785933254106583a15b1e1dcc3bde3b21a62443e953d643d8e204855ba333bb8d0ec560ab20c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    अलवर/स्वराज टुडे: अलवर पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान 3.0 के तहत एक ऐसे अंतरराज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने महज 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की, लेकिन देश के कई राज्यों में साइबर ठगी का ऐसा नेटवर्क खड़ा कर लिया.

    पुलिस भी उसकी परतें खोलते-खोलते हैरान रह गई. 20 वर्षीय शौकीन ने करीब 24 लोगों की गैंग तैयार कर रखी थी, जो फर्जी सिम कार्ड, म्यूल बैंक खाते और ऑनलाइन ठगी के पूरे नेटवर्क को चलाते थे.

    आर्थिक तंगी से जूझ रहा था

    पुलिस जांच में सामने आया कि 5 साल पहले तक आर्थिक तंगी में जीवन बिताने वाला आरोपी अब करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन चुका है. साइबर ठगी की कमाई से उसने कार, मकान और कृषि भूमि तक खरीद ली. पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद सफेद ब्रेजा कार को भी जब्त कर ल‍िया है, जिसे प्रथम दृष्टया साइबर ठगी की रकम से खरीदा जाना माना जा रहा है.

    ऐसे चलता था ठगी का पूरा नेटवर्क

    पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर मेडिकल इमरजेंसी का झांसा देकर लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाता था. इसके अलावा महिलाओं के सस्ते सूट-सलवार बेचने के फर्जी विज्ञापन और वीडियो पोस्ट कर खुद को कपड़ा फैक्ट्री का मालिक बताकर लोगों को ठगता था. ठगी की रकम म्यूल खातों में मंगवाई जाती थी, और फर्जी सिम कार्डों के जरिए पूरे नेटवर्क को संचालित करता था.

    अपने नाम सिम-मोबाइल नहीं खरीदा था

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी अपने नाम से न मोबाइल खरीदता था, और न ही सिम लेता था. उसके पास से बरामद मोबाइल, सिम कार्ड और मोबाइल बिल भी दूसरे लोगों के नाम पर मिले हैं. पुलिस को आशंका है कि पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाला बड़ा नेटवर्क भी इसके पीछे सक्रिय है.

    यह भी पढ़ें :  गर्लफ्रैंड ने कहा- 'घर मिलने आ जाओ'...फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    पहले भी दर्ज थे मुकदमे

    शौकीन के खिलाफ दो साल पहले मालाखेड़ा थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज हुआ था, लेकिन उस समय जांच ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी. बाद में चंडीगढ़ में दर्ज साइबर ठगी के मामले के दौरान उसके नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू हुईं. जांच में सामने आया कि वह कई राज्यों में संगठित तरीके से साइबर अपराध कर रहा था, और फर्जी सिम तथा म्यूल खाते उपलब्ध कराने का भी काम करता था.

    जम्मू-कश्मीर से राजस्थान तक फैला नेटवर्क

    पुलिस के अनुसार, आरोपी जम्मू-कश्मीर, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना चुका है. अब उसके अन्य साथियों की तलाश में विशेष टीम बनाई गई है, और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.

    साइबर अपराधी सलाखों के पीछे होंगे

    पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि अलवर पुलिस का लक्ष्य 15 अगस्त से पहले जिले के सभी बड़े साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करना और साइबर ठगी से अर्जित उनकी संपत्ति की पहचान कर जब्ती की कार्रवाई करना है. उन्होंने बताया कि लगातार कार्रवाई के चलते साइबर अपराध के मामले में पहले शीर्ष हॉट स्पॉट रहे अलवर जिले की रैंकिंग अब आठवें स्थान पर आ गई है.

    39 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 20 जुलाई से 4 अगस्त तक चले विशेष अभियान में अलवर पुलिस ने साइबर अपराधियों पर बड़ा शिकंजा कसते हुए 33 साइबर प्रकरण दर्ज किए और 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिले के 191 साइबर हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए, जिनमें से 177 स्थानों पर दबिश दी गई. पुलिस ने 37.67 लाख रुपये की ठगी की राशि होल्ड कराई, जबकि 6.55 लाख रुपये पीड़ितों को वापस भी दिलवाए.

    यह भी पढ़ें :  मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    यह भी पढ़ें: बिहार में दिखा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, एक ही घर में घुसे किंग कोबरा और अजगर, उसके बाद जो हुआ…

    यह भी पढ़ें: Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवक ने अपहरण के बाद 2 दिन घर में बंधक बनाकर किया रेप, पकड़े जाने के बाद भीड़ ने कर दिया फैसला ‘ऑन द स्पॉट’, अब एक्शन मोड में पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार…

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.