Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Rashifal 22 May 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 22, 2026

    Raipur: CGPSC फिर विवादों में, अभ्यर्थियों ने लगाया अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा मामला

    May 22, 2026

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चमत्कार: मूसलाधार बारिश के चलते गणेश पंडाल पर गिरा विशालकाय पेड़, गणेश की प्रतिमा और पंडाल में सो रहे बच्चे पूरी तरह सुरक्षित
    Featured

    चमत्कार: मूसलाधार बारिश के चलते गणेश पंडाल पर गिरा विशालकाय पेड़, गणेश की प्रतिमा और पंडाल में सो रहे बच्चे पूरी तरह सुरक्षित

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250904 WA0717
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिलान्तर्गत वार्ड क्रमांक-21 सीएसईबी कॉलोनी में गणेशोत्सव के अवसर पर बनाए गए पंडाल पर तेज बारिश के दौरान अचानक एक विशालकाय वृक्ष गिर पड़ा। तेज बारिश और हवाओं के बीच हुई इस घटना से पूरा क्षेत्र दहल उठा। पंडाल के भीतर भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान थी और पाँच बच्चे वहीं सो रहे थे। गनीमत रही कि न तो बच्चों को चोट आई और न ही प्रतिमा को क्षति पहुँची। इस अप्रत्याशित घटना को लोग किसी ईश्वरीय चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

    कॉलोनीवासियों ने बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे एक तेज धमाका हुआ। लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि गणेश पंडाल के ऊपर लगभग 55 वर्ष पुराना विशालकाय वृक्ष गिरा हुआ है। पंडाल की बांस-बल्लियों से बनी संरचना दब गई थी, लेकिन अंदर सो रहे बच्चे और प्रतिमा सुरक्षित थे। मौके पर मौजूद कॉलोनीवासियों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला।

    कॉलोनीवासियों का आरोप लगाते हुए कहना है कि क्षेत्र में कई पुराने वृक्ष खड़े हैं, जिनकी जड़ें पूरी तरह खोखली हो चुकी हैं। बारिश और आंधी में इनके गिरने की घटनाएँ आम हो गई हैं। लोगों ने सीएसईबी प्रबंधन को कई बार आवेदन देकर वृक्षों की छंटाई और देखरेख की माँग की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों का कहना है कि यह घटना तो ईश्वर की कृपा से टल गई, लेकिन यदि भविष्य में ऐसा ही कोई पेड़ घरों, स्कूल या सड़कों पर गिरा, तो बड़ा हादसा हो सकता है।

    पंडाल में सो रहे बच्चों के परिवारजन भी घटना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि जब पेड़ गिरा तो वे समझ नहीं पा रहे थे कि भीतर बैठे बच्चे कैसे होंगे, लेकिन जैसे ही उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया, सबकी आँखों में खुशी के आँसू छलक आए ।

    यह भी पढ़ें :  खेलते-खेलते कार में जा बैठी मासूम हाजरा, गेट लॉक हुआ तो दो घंटे तक अंदर तड़पती रही, दम घुटने से मौत

    स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और सीएसईबी प्रबंधन से अपील की है कि क्षेत्र के पुराने वृक्षों की जाँच कर छंटाई और आवश्यक प्रबंधन किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी भी दिन अप्रत्याशित दुर्घटना सामने आ सकती है।

    यह भी पढ़ें: पति घर लाता तलाकशुदा महिलाएं, कमरे में करता रेप और पत्नी बनाती MMS, फिर शुरू होता ठगी का अनोखा खेल

    यह भी पढ़ें: बाल कल्याण समिति ने नाबालिग रेप पीड़िता को भेज दिया आरोपी के ही घर, दोबारा हुई रेप की शिकार,10 अफसरों पर गिरी गाज

    यह भी पढ़ें: गणेश पंडाल से बुलाकर जिगरी दोस्त ने किया सिर धड़ से अलग, बहन से प्रेम करने की खौफनाक सजा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Rashifal 22 May 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 22, 2026

    Raipur: CGPSC फिर विवादों में, अभ्यर्थियों ने लगाया अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा मामला

    May 22, 2026

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,515 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026990 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026882 Views
    Don't Miss

    Rashifal 22 May 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 22, 2026

    आज का राशिफल: आज 22 मई 2026 को चंद्रमा आर्द्रा नत्रक्ष पर सवार होकर कर्क…

    Raipur: CGPSC फिर विवादों में, अभ्यर्थियों ने लगाया अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा मामला

    May 22, 2026

    छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस में 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिम्मेदारी

    May 22, 2026

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.