Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गणेश पंडाल से बुलाकर जिगरी दोस्त ने किया सिर धड़ से अलग, बहन से प्रेम करने की खौफनाक सजा
    Featured

    गणेश पंडाल से बुलाकर जिगरी दोस्त ने किया सिर धड़ से अलग, बहन से प्रेम करने की खौफनाक सजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6792376431756772122990a696faa58f0f470a4ccb6eb26d2a919ceee445755f28514078b6bc4ab6d88679
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त की प्रेम प्रसंग के चलते बेरहमी से हत्या कर दी. वहीं पहचान मिटाने के लिए उसका सिर धड़ से अलग कर, शव गंगा नदी में फेंक दिया.

    आरोपियों से पूछताछ के बाद दो दिन से पुलिस मृतक के शव की बरामदगी के लिए गंगा में सर्च अभियान चला रही थी. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है.

    डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चकेरी के शिव कटरा निवासी रवि कुमार ने 31 अगस्त को अपने छोटे भाई ऋषिकेश उर्फ सोना (22 वर्ष) के अपहरण की सूचना दी थी. जांच में पता चला कि 29 अगस्त की रात को ऋषिकेश को उसके पड़ोस में रहने वाले दोस्त मोगली और निखिल गणेश चतुर्थी पंडाल घुमाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे. पंडाल के पास उनके अन्य साथी पवन, बाबी, डैनी, सत्यम, रिशू और आलू पहले से मौजूद थे. सभी ने मिलकर ऋषिकेश को जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और काकोरी के सुनसान जंगल में ले गए.

    ऋषिकेश को बांधकर चाकू से उसकी हत्या कर दी

    आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि जंगल में उन्होंने ऋषिकेश के पैरों को रस्सी से बांधकर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पहचान छिपाने के इरादे से सिर को धड़ से अलग कर दिया. शव को ठिकाने लगाने के लिए पहले से बोरा लाया गया था. हत्या के बाद पवन ई-रिक्शा लेकर आया और शव के दोनों हिस्सों को जाजमऊ गंगा पुल से अलग-अलग दिशाओं में नदी में फेंक दिया.

    यह भी पढ़ें :  Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    ऋषिकेश और उसकी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था पवन

    हत्याकांड का मुख्य आरोपी पवन मल्लाह, मृतक ऋषिकेश का जिगरी दोस्त था. पवन का आपराधिक इतिहास रहा है और उसे 6 महीने के लिए जिला बदर भी किया गया था. जब वह जिला बदर की अवधि पूरी कर वापस लौटा, तो उसे पता चला कि उसकी गैरमौजूदगी में उसके दोस्त ऋषिकेश और उसकी बहन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया है. यह बात उसे नागवार गुजरी और उसने ऋषिकेश से बदला लेने की ठान ली. इसी खुन्नस में उसने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इस खौफनाक हत्या की साजिश रची.

    31 अगस्त को महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को गंगा किनारे एक सिर कटा शव मिला. सूचना पर मृतक के परिजन शिनाख्त के लिए पहुंचे. उन्होंने शव के दाहिने हाथ पर बने टैटू (बिंदी) और कलाई में बंधे कलावे के आधार पर उसकी पहचान ऋषिकेश उर्फ सोना के रूप में की. इसके बाद पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में हत्या की धाराएं जोड़कर जांच तेज कर दी.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया. संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 1 सितंबर को काकोरी जंगल के पास से चार आरोपियों- मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश उर्फ आलू, और रिशु वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस अब मुख्य आरोपी पवन मल्लाह समेत अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

    यह भी पढ़ें: दुर्लभ कश्यप की जगह ले रहा था गैंगस्टर सलमान, जनाजे में हजारों लोग उमड़े, सोशल मीडिया पर लाखों फैन

    यह भी पढ़ें :  Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    यह भी पढ़ें: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बड़ा खुलासा, अपशब्द कहने की पहले से थी तैयारी; रिहर्सल तक करवाई गई थी

    यह भी पढ़ें: 1 सितंबर से RBI ने बदले बैंक में न्यूनतम बैलेंस के नियम, अब हर हाल में खाते में रखने होंगे इतने रूपये

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.