Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»“पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारा लगाने वाले RJD नेता को पार्टी ने किया निष्कासित, पुलिस ने भी किया गिरफ्तार
    Featured

    “पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारा लगाने वाले RJD नेता को पार्टी ने किया निष्कासित, पुलिस ने भी किया गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66196464317457937120104f3007beef416c6640c04e4e91fe01d366a4b50f28c36033a5432e80e7ce8f3a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    लखीमपुर/स्वराज टुडे: बिहार के लखीसराय जिले में “पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारा लगाने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद राजद नेता कैलाश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला गया था कैंडल मार्च

    साथ ही, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जानकारी अनुसार, शनिवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में राजद की ओर से लखीसराय में कैंडिल मार्च का आयोजन किया गया था। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए जाते दिखे। हालांकि, स्वराज टुडे न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

    “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाना गैरकानूनी: एसपी अजय कुमार

    वहीं वीडियो के वायरल होते ही लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने मामले का संज्ञान लिया और नगर थाना में राजद नेताओं को बुलाकर खुद पूछताछ की। वीडियो की जांच और मिलान के बाद स्पष्ट हुआ कि नारा लगाने वाले व्यक्ति राजद नेता कैलाश सिंह थे। इसके बाद पुलिस ने नगर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी अजय कुमार ने कहा कि “पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारा लगाना गैरकानूनी है और इससे देश के सांप्रदायिक सौहार्द्र को नुकसान पहुंच सकता है। इसीलिए पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है।

    भाजपा ने बोला तीखा हमला

    इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजद पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी के “असली चेहरे” को उजागर होने का आरोप लगाया। बीजेपी के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि राजद नेताओं के दिल में देश के प्रति असली भावना अब जुबान पर आ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “जो लोग भारत में रहकर पाकिस्तान के नारे लगाते हैं, उन्हें चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए।”

    यह भी पढ़ें :  Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    राजद ने माना हुई बड़ी गलती

    उधर, राजद ने भी इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए अपनी गलती स्वीकारी है। लखीसराय राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास ने कहा कि “गलती से हिन्दुस्तान के बदले पाकिस्तान शब्द निकल गया,” लेकिन पार्टी ने जिम्मेदारी लेते हुए कैलाश सिंह को निष्कासित कर दिया है। वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया में भी जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

    यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आयोजित RJD के कैंडल मार्च में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल होते ही माफी मांगने लगे नेता

    यह भी पढ़ें: कुनकुरी में मेडिकल शिक्षा के नाम पर महाघोटाला ! छात्रों के भविष्य से खुला खिलवाड़, नगर पंचायत अध्यक्ष ने मारा छापा

    यह भी पढ़ें: मेरठ में लव जिहाद का सनसनीखेज खुलासा, ‘देवराज’ बनकर ‘नजाकत हुसैन’ ने हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर 3 वर्षों तक किया दुष्कर्म

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026

    Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    September 4, 2026

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,370 Views
    Don't Miss

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में श्रीकृष्ण…

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.