Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»देश की सबसे पुरानी पार्टी अलग-थलग! गांधी परिवार पर केस के बाद कांग्रेस में पसरा सन्नाटा, कोई नहीं दे रहा साथ
    Featured

    देश की सबसे पुरानी पार्टी अलग-थलग! गांधी परिवार पर केस के बाद कांग्रेस में पसरा सन्नाटा, कोई नहीं दे रहा साथ

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    19 28
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सरकार 14 अहम बिल पेश करने की योजना बना रही है। वहीं विपक्ष 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), चीन और लाल किले के पास ब्लास्ट जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है।

    संसद सत्र शुरू होने से पहले ही राजनीति गरम हो गई है, क्योंकि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है।

    राहुल-सोनिया गांधी सहित 9 पर एफआईआर

    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल और सोनिया गांधी के अलावा 3 कंपनियों और 6 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को धोखाधड़ी से हासिल किया। जांच के अनुसार, इस अधिग्रहण को यंग इंडियन कंपनी के जरिए किया गया था। यंग इंडियन में राहुल और सोनिया गांधी की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ईडी ने इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 66 (2) का इस्तेमाल किया। इस धारा के तहत केंद्रीय एजेंसी को कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा आपराधिक मामले दर्ज करने के लिए साक्ष्य साझा करने की अनुमति मिलती है। प्राथमिकी से ईडी के मामले और आरोपपत्र मजबूत होंगे और जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    16 दिसंबर को कोर्ट का फैसला

    यह मामला 26 जून 2014 की है, जब दिल्ली की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर नेशनल हेराल्ड से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर संज्ञान लिया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि “न तो नया पैसा, न नई संपत्ति, न नई कंपनियां हैं, फिर भी इस मामले को धन शोधन का मामला बना दिया गया। यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश है। संसद में शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले राहुल और सोनिया गांधी पर एफआईआर दर्ज होने से कांग्रेस के लिए चुनौती बढ़ गई है। 16 दिसंबर 2025 को कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगी। अगर फैसला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जाता है तो पार्टी की लड़ाई कमजोर हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    विपक्षी समर्थन और रणनीति की चुनौती

    कांग्रेस के अंदर उम्मीद जताई जा रही है कि कार्यकर्ता गांधी परिवार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। लेकिन राहुल गांधी ने कर्नाटक में सत्ता संघर्ष को ठंडे बस्ते में रखने की रणनीति बनाई थी ताकि 14 दिसंबर की महारैली और SIR के मुद्दों से ध्यान न भटके। अब सवाल यह है कि विपक्षी दल जैसे DMK, TMC और RJD, जिन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं, वे संसद में कांग्रेस का समर्थन करेंगे या पार्टी अकेली रह जाएगी। संसद सत्र और नेशनल हेराल्ड केस दोनों ही कांग्रेस के लिए राजनीतिक दबाव बढ़ाने वाले हैं। पार्टी को अपने नेताओं और सहयोगियों के साथ रणनीति बनाकर आगे बढ़ना होगा, ताकि सत्र में उसका असर बना रहे और राजनीतिक स्थिरता बनी रहे।

    यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में एक और BLO ने कर ली खुदकुशी, परिजनों ने किया सड़क जाम, सुसाइड लेटर में कही ये बात …

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नया शराब घोटाला: सेल्समैन ने सरकार को लगाया एक करोड़ का चूना,आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें: प्राइवेट स्कूलों पर योगी सरकार का शिकंजा, सभी टीचरों की योग्यता की होगी जांच, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.