Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»2026 में रिटायर होगा अग्निवीरों का पहला बैच, जानें सरकारी नौकरी में शामिल होने के लिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
    Featured

    2026 में रिटायर होगा अग्निवीरों का पहला बैच, जानें सरकारी नौकरी में शामिल होने के लिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6910029531764370941392a3ad71c7bd1d93469ccc45a4d4ed5c78505835886041c90d5feae30a7069c79c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिसके तहत एक साल में एक लाख अग्निवीरों को भर्ती करने की योजना है. माना जा रहा है कि साल 2026 से अग्निवीरों की भर्ती संख्या में बढ़ोतरी होगी, लेकिन साल 2026 में अग्निवीरों का पहला बैच भी रिटायर हो रहा है.

    मसलन, पहले बैच में भर्ती हुए 75 फीसदी अग्निवीर 4 साल की सेवा के बाद वापस लौटेंगे, जो फिर से सरकारी नौकरियों के लिए प्रतिस्पर्द्धा का हिस्सा बनेंगे. माना जा रहा है कि दिसंबर 2026 तक अग्निवीर का पहला बैच रिटायर हो जाएगा.

    आइए इसी कड़ी में जानते हैं कि रिटायर हो रहे अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में शामिल होने के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी.

    पहले 25 और 75 फीसदी का नियम जान लें

    अग्निवीर भर्ती स्कीम को जून 2022 मंजूरी मिली थी. इस स्कीम के तहत युवा अभ्यर्थियों को भारतीय सेना, एयरफोर्स, नेवी में 4 साल के लिए भर्ती किया जाता है. योजना के तहत प्रत्येक साल 40 से 50 हजार अग्निवीर भर्ती किए जाते हैं. अक्टूबर-नंवबर में पहले बैच की भर्ती हुई थी. अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों में से 25 फीसदी अग्निवीरों को सेना में समायोजित करते हुए नियमित कर दिया जाएगा. तो वहीं 75 फीसदी अग्निवीरों को रिटायर होना पड़ेगा.

    75 फीसदी अग्निवीरों को समायोजित करने का लक्ष्य

    भारत सरकार अग्निवीर स्कीम के तहत 4 साल की सेवा के बाद रिटायर होने वाले 75 फीसदी अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में समायोजित करने की योजना पर काम कर रही है. इसी कड़ी में इन अग्निवीरों को केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों और अर्धसैनिक बलों में समायोजित किया जाएगा. इसके लिए कई व्यवस्थाएं लागू हैं.

    यह भी पढ़ें :  DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    आयु सीमा में छूट

    अग्निवीर को सरकारी नौकरी में समायोजित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय समेत कई राज्य सरकारों ने कई घोषणाएं की हैं. जिसके तहत अग्निवीर सेवा के बाद रिटायर होने वाले अग्निवीराें को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने पर आयु सीमा के नियम में 3 साल की छूट मिलेगी. मतलब पूर्व अग्निवीर अभ्यर्थियों के पास सरकारी नौकरियों में आवेदन करने के लिए सामान्य अभ्यर्थियों से 3 साल का अधिक समय होगा. पहले बैच को 5 साल की छूट मिलेगी. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य ये घोषणा कर चुके हैं.

    सरकारी नौकरियों में 20 फीसदी आरक्षण

    अग्निवीर सेवा से रिटायर होने के बाद उन्हें सरकारी नौकरियों में समायोजित करने के लिए केंद्र सरकार समेत कई राज्य सरकारों ने आरक्षण की व्यवस्था की है, जिसके तहत विभिन्न विभागों की सरकारी नौकरियों में 20 फीसदी पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए गए हैं. मसलन, अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस सेवा समेत अन्य विभागों की सरकारी नौकरियों के कुल पदों में से 20 फीसदी पद अग्निवीर के लिए आरक्षित हैं. इन पदों पर अग्निवीर सेवा से रिटायर होने के बाद कोई अग्निवीर ही आवेदन कर सकते हैं. अग्निवीरों के बीच ही प्रतिस्पर्द्धा के बाद मेरिट तैयार होगी. तो वहीं अपने प्रदर्शन से काेई पूर्व अग्निवीर सामान्य मेरिट में भी शामिल हो सकता है.

    फिजिकल टेस्ट से छूट

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अग्निवीर सेवा से रिटायर होने वाले कर्मियों को अर्धसैनिक बलों में शामिल करने के लिए फिजिकल टेस्ट से छूट देने की व्यवस्था की है. उन्हें सिर्फ लिखित परीक्षा में प्रदर्शन करना होगा.

    यह भी पढ़ें :  Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 41,424 पदों के लिए पुलिस होमगार्ड भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025

    यह भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालयों में 14 हजार 967 पदों पर आई बंपर भर्ती, नौकरी के लिए ऐसे करें आवेदन, अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025

    यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.