Featuredदेश

फ्लैट के अंदर से बहकर बाहर आ रहा था खून, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा अंदर का मंजर तो सुन्न हो गया दिमाग

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय राजधानी के विवेक विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के अंदर से खून बहने लगा। विवेक विहार के सत्यम एन्क्लेव स्थित डीडीए फ्लैटों से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस ने एक घर की तलाशी ली। घर बाहर से बंद था लेकिन पीछे के दरवाजे से खून बह रहा था। दरवाजा खोलने पर पुलिस को 35 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। शव को एक बैग में रखकर, कंबल में लपेटकर, एक बेड बॉक्स में छिपा दिया गया था।

बदबू के कारण पड़ोसियों को हुआ शक

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हत्या का मामला है क्योंकि शव को छिपाने का प्रयास किया गया था। बदबू आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब फ्लैट का दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई तो सभी हैरान रह गए। महिला का क्षत-विक्षत शव बिस्तर के बक्से में पड़ा था और उससे खून बह रहा था। पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

मकान मालिक गिरफ्तार

पुलिस ने मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला कि विवेकानंद मिश्रा अपने घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। उसकी पत्नी पटेल नगर में रहती थी और दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी, जिसके चलते वे अलग-अलग रह रहे थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह हत्या उनके पारिवारिक विवाद से जुड़ी है या कोई और वजह है। पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू हो गई है और सीसीटीवी फुटेज की जांच का काम भी चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत प्रवेश परीक्षा 10 मार्च को

यह भी पढ़ें: ईद की नमाज के बाद नूह में दो गुटों में झड़प, 10 से अधिक घायल

यह भी पढ़ें: शादीशुदा आशिक के सा​थ रंगे हाथों पकड़ाई भाजपा नेत्री, बेरहमी से हुई पिटाई, अश्लील चैट भी हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: नग्न कर पिटाई का वीडियो वायरल करने से आहत पीड़ित युवक ने लिया खौफनाक बदला, आरोपी को बड़ी बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button