Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘मुसलमानों के पूर्वज हिंदू थे’: मुस्लिम शख्स के इस बयान ने सोशल मीडिया पर मचा बवाल, देखें वीडियो
    Featured

    ‘मुसलमानों के पूर्वज हिंदू थे’: मुस्लिम शख्स के इस बयान ने सोशल मीडिया पर मचा बवाल, देखें वीडियो

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251102 163643
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Viral Video: भारत में हिंदू-मुस्लिम मुद्दा कोई नया नहीं है. समय-समय पर धर्म और पहचान को लेकर बहसें उठती रहती हैं. कभी किसी बयान से तो कभी किसी घटना से यह चर्चा फिर ताजा हो जाती है.

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जैहक तनवीर नाम के एक मुस्लिम युवक ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसने हर तरफ हलचल मचा दी है. वीडियो में तनवीर मुसलमानों के पूर्वजों को लेकर एक बड़ी और विवादित बात कहते नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि मुसलमानों के पूर्वज हिंदू थे, और इस सच्चाई को मानने में किसी को हिचकिचाना नहीं चाहिए. यह वीडियो खुद तनवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @zahacktanvir पर शेयर किया है. उनके बायो में वे खुद को ‘इंडियन राइटर’ बताते हैं.

    क्या कहा जैहक तनवीर ने अपने वायरल वीडियो में

    अपने वीडियो में जैहक तनवीर शांत लहजे में कहते हैं, “हिंदुस्तान में रहने वाले मुसलमानों से अक्सर पूछा जाता है कि क्या आपके पूर्वज हिंदू थे? हम इस बात को मानने से इनकार करते हैं, जबकि यह सच्चाई है.” उन्होंने कहा कि इतिहास में जितने भी लोगों ने इस्लाम धर्म अपनाया, वे पहले हिंदू ही थे. तनवीर ने यहां तक कहा कि हजरत अली जब छह साल के थे, तब उन्होंने इस्लाम कबूल किया था, यानी वह भी जन्म से मुसलमान नहीं थे. उन्होंने यह भी कहा कि इसमें किसी को शर्मिंदा होने या डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे सच्चाई के रूप में स्वीकार करना चाहिए.

    दूसरे देशों के उदाहरण भी दिए

    तनवीर ने अपने बयान में मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के मुसलमान भी मानते हैं कि उनके पूर्वज हिंदू थे. उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ मुसलमान औरंगज़ेब की तारीफ करते हैं कि उसने हिंदुओं को मंदिर दिए थे, लेकिन जब आज किसी मुस्लिम देश में कोई मंदिर बनाया जाता है, तो वही लोग विरोध जताने लगते हैं. तनवीर ने कहा कि हमें इतिहास की सच्चाई को मानना चाहिए, क्योंकि इससे समाज में सौहार्द और समझ बढ़ती है. उनके अनुसार, धर्म से ऊपर इंसानियत और स्वीकार्यता होनी चाहिए.

    यह भी पढ़ें :  काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

    सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    तनवीर का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. अब तक इसे 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, “पहली बार किसी ने सच्चाई बोलने की हिम्मत की है.” दूसरे ने कहा, “धर्म और जात में कुछ नहीं रखा, बस देश के विकास की बात होनी चाहिए.” वहीं कुछ लोगों ने तनवीर को ‘सच्चा इंसान’ कहा, तो कई यूजर्स ने उन्हें ‘धर्म विरोधी’ बताते हुए आलोचना की. एक ने लिखा, “यह सब हिंदू-मुसलमानों में फूट डालने की कोशिश है.” इस बयान ने एक बार फिर धर्म और पहचान की बहस को हवा दे दी है.

    Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है. स्वराज टुडे न्यूज़ किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

    यह भी पढ़ें: सरकारी आवास में प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़े गए CO, पत्नी ने बाहर से किया ताला बंद

    यह भी पढ़ें: रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए लड़के, पीछे से धड़धड़ाती हुई आई ट्रेन और फिर जो हुआ…कमजोर दिल वाले न देखें यह वीडियो

    यह भी पढ़ें: महिला DSP ने अपनी ही सहेली के घर से चुराए 2 लाख रुपए और मोबाइल, CCTV फुटेज सामने आते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    Korba: पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    वार्ड क्रमांक 51 के स्याहीमुड़ी ऊपरपारा में 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल, ग्रामीण परेशान, पार्षद पर भी अनदेखी का आरोप

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,852 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,486 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,340 Views
    Don't Miss

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: आज नागपंचमी के अवसर पर घर-घर पूजा हो रही है और मान्यता…

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.