Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»खुलेआम घूम रहा है युवती को जिंदा जला देने वाला आरोपी, बेबस माँ ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, इकलौती बेटी की हत्या से माँ का रो-रोकर बुरा हाल
    Featured

    खुलेआम घूम रहा है युवती को जिंदा जला देने वाला आरोपी, बेबस माँ ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, इकलौती बेटी की हत्या से माँ का रो-रोकर बुरा हाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260212 174625 5635
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सक्ती/स्वराज टुडे: सक्ती जिले के वार्ड क्रमांक 11 झूलकदम निवासी मीना मरावी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाजंग में व्याख्याता हैं। वर्ष 2008 में निजी कारणों से उन्होंने अपने पति जयकुमार मरावी से तलाक ले लिया और अपनी 5 साल की बेटी दिशा मरावी को लेकर अलग जीवन यापन करने लगी। वक़्त गुजरने के साथ दिशा 23 साल की हो गयी और अपने सुनहरे भविष्य का सपना देखने लगी , लेकिन इससे पहले कि वो अपने सपनों को उड़ान दे पाती उसके ही दोस्त ने ही उसे जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया । इकलौती बेटी की हत्या की खबर मिलते ही माँ मीना मरावी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा ।

    24 जनवरी को घटी थी दिल दहला देने वाली घटना

    मृतका दिशा मरावी की माँ मीना मरावी के मुताबिक दिल दहला देने वाली ये घटना 24 जनवरी 2026 की है  । जब वह अपने विद्यालय में ड्यूटी कर रही थी इसी दरम्यान दोपहर 01:40 बजे उनके मो.न. 8770970694 पर 9131118469 से फोन आया कि आपकी लड़की जल गई है और वो बिहान नर्सिंग होम सक्ती में अकेली है। ये खबर सुनते ही उनकी हालत बदहवासों जैसी हो गई । रोती बिलखती जब अस्पताल पहुंची तो देखा कि उनकी बेटी दिशा बुरी तरह से जली हुई हालत में है । जब उन्होंने घटना के संबंध में अपनी बेटी से जानकारी लेना चाहा तो डॉक्टर ने उन्हें मना कर दिया और कहा कि उसकी हालत बात करने के लिए अनुकूल नहीं है।

    अंततः दिशा हार गई जिंदगी की जंग 

    IMG 20260212 WA0016
    मृतका दिशा मरावी 

    दिशा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिहान नर्सिंग होम से BTRC हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर कर दिया गया । यहां ICU में गहन चिकित्सा प्रारम्भ होने के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती चली गयी और अंततः 1 फरवरी 2026 को दिशा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया ।

    माँ ने क्या कहा 

    माँ मीना मरावी का आरोप है कि उनकी बेटी को सुनियोजित साजिश के तहत योगेन्द्र कुमार साहू पिता  यशवंत साहू निवास गृहग्राम सकरेली कला (सक्ती) के द्वारा दबावपूर्वक होटल में बुलाकर उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया गया। उन्हें यकीन है कि इस वारदात में योगेंद्र के दो साथी महेन्द्र कुमार सिदार और आशीष पटेल भी शामिल हैं ।

    यह भी पढ़ें :  बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र

    मीना सिदार ने आगे बताया कि कुछ महीने पहले महेन्द्र कुमार सिदार पिता राम कुमार सिदार निवास गृह ग्राम आमापाली (सक्ती) जिसे उनकी बेटी राखी बांधती थी और इस नाते उस पर ज्यादा भरोसा करती थी और मोबाईल फोन पर अक्सर उससे बात करती थी । महेंद्र के माध्यम से योगेन्द्र कुमार साहू द्वारा उनकी बेटी से संपर्क साधा गया और वो उनके घर के बाहर अप्रत्यक्ष रूप से धमकी भरे शब्दों में कहा कि सक्ती पुलिस मेरी जेब में है। जिस पर मीना ने उस उक्त योगेंद्र और महेंद्र दोनों से कहा था कि यदि उसकी बेटी के साथ कुछ भी अनहोनी घटना घटित हुई तो वे दोनों ही इसके जिम्मेदार होंगे।

    घटना दिनांक 24.01.2026 को बिहान नर्सिंग होम सक्ती के स्टॉफ द्वारा बतलाया गया था कि उनकी बेटी को कोई आशीष पटेल नाम का लड़का काले रंग की कार में छोड़ने आया था और उसी हालत में छोड़कर तुरंत चला गया था। दिशा की गंभीर हालत को देखते हुए वहां के डॉक्टर द्वारा गहन चिकित्सा हेतु आईसीयू सुविधा वाले बर्न हॉस्पिटल में लेकर जाने के लिए सलाह दी। लिहाजा तत्काल एम्बुलेंस से दिशा को बिलासपुर रवाना किया गया। मीना का कहना है कि रास्ते में उनकी बेटी ने बताया कि योगेन्द्र साहू मुझे अक्सर होटल में खाना खाने के लिए बुलाता था और मैं खाना खाकर वापस आ जाती थी । आज भी दोपहर 12:00 बजे के आस-पास बुलाया था तो मैं बाराद्वार रोड पर बस स्टैंड के पास सिंह ढाबा होटल पहुंची तो वहां योगेन्द्र कुमार साहू, महेन्द्र कुमार सिदार व आशीष पटेल पहले से मौजूद थे। खाना खाते समय किसी बात को लेकर हम दोनों के बीच में कहा-सुनी हो गयी। इसके बाद वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि योगेंद्र उसके साथ हाथापाई करने लगा। इसी बीच योगेन्द्र साहू के द्वारा पहले से लाकर रखा हुआ तारपीन तेल को मेरे ऊपर में छिड़कने लगा । मैं भागने की कोशिश की तो हाथापाई करते हुए मुझे जमीन पर गिरा दिया और मेरे शरीर पर पूरा तारपीन तेल को डालकर माचिस से मुझे आग के हवाले कर दिया । आग लगने के बाद जब मेरा पूरा शरीर जलने लगा तो मैं आग बुझाने के लिए बोलकर उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींची लेकिन उसने हाथ छुड़ाकर खुद को मुझसे दूर कर लिया । जिसके बाद मैं आग को बुझाने के लिये होटल के बाथरूम में गई थी। इन सबके बावजूद योगेन्द्र साहू द्वारा धमकी दी गयी कि मैं खुद से जली हूँ बोलना, तभी मैं हॉस्पिटल लेकर जाऊँगा और होटल का नाम भी मत लेना । पलगड़ा पहाड़ में घटना घटी है ऐसा बोलना, तो मैं डरकर बोली कि ठीक है ताकि मैं हॉस्पिटल पहुंच सकूं। योगेंद्र की धमकी के डर के कारण पुलिस वालों को पलगड़ा पहाड़ में जली हूँ बोली ।

    यह भी पढ़ें :  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    तारबाहर पुलिस ने दर्ज किया मामला

    IMG 20260212 WA0012

    बी.टी.आर.सी. हॉस्पिटल बिलासपुर (छ.ग.) में ग्लास आई.सी.यू. में ही भर्ती के दौरान दिनांक 01.02.2026 को प्रातः लगभग 11:30 बजे दिशा की मौत हो गयी। तत्पश्चात् तारबाहर पुलिस थाना बिलासपुर (छ.ग.) में शून्य में अपराध दर्ज कराया गया और विवेचना की कार्यवाही उपरांत जिला चिकित्सालय बिलासपुर (छ.ग.) में उसी दिन पोस्टमार्टम भी कराया गया।

    कछुए की चाल हो रही पुलिसिया कार्रवाई से सदमें में मीना मरावी 

    इकलौती संतान की मौत से मीना मरावी बुरी तरह टूट चुकी है। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । वो अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही हैं लेकिन कछुए की चाल से हो रही पुलिसिया कार्रवाई ने उन्हें भीतर से झकझोर कर रख दिया है ।

    मीना मरावी का कहना है कि जिस तरह से पुलिस कार्रवाई कर रही है उससे उनकी बेटी को न्याय मिलेगा या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता । उन्होंने नामजद तीन लड़कों पर आरोप लगाया है लेकिन तीनों लड़के खुलेआम घूम रहे हैं । उन्हें ना तो हिरासत में लिया गया और ना ही उनसे कोई पूछताछ की गई है। मृत्यु पूर्व पुलिस ने उनकी बेटी का बयान लिया है अथवा नहीं यह भी उन्हें नहीं पता । अगर बयान लिया गया है तो मौके पर उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया । बयान में उनकी बेटी ने क्या कहा । घटनास्थल पर पुलिस क्यों नहीं गई । दिनदहाड़े घटी इस घटना में मौके पर होटल के कर्मचारी और अन्य ग्राहक भी जरूर रहे होंगे उनसे पूछताछ क्यों नहीं की गई । आजकल ज्यादातर प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगे होते हैं । सिंह ढाबा होटल के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं अथवा नहीं इस बात की भी जानकारी उन्हें नहीं है । एक बेबस मां के मन में सैकड़ो सवाल कौंध रहे हैं जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है ।

    यह भी पढ़ें :  जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान - सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    बहरहाल सक्ती पुलिस को मृतका दिशा मरावी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

    यह भी पढ़ें: 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार, कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हेराफेरी, चार आरोपी पहले ही जेल में

    यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में बड़ा फेरबदल, सेना ने जारी किए नए नियम, आवेदन से पहले जान लें वरना ट्रेनिंग पर हुआ सारा खर्च वसूला जाएगा

    यह भी पढ़ें: बिना OTP के ही 38 लाख साफ, देखते ही देखते शख्स हो गया कंगाल, सायबर ठगी के इस नए तरीके ने मचाई सनसनी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026787 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026643 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026636 Views
    Don't Miss

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    आज का राशिफल: आज 04 अप्रैल का यह विशेष दिन वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया के…

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.