Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अग्निवीर भर्ती में बड़ा फेरबदल, सेना ने जारी किए नए नियम, आवेदन से पहले जान लें वरना ट्रेनिंग पर हुआ सारा खर्च वसूला जाएगा
    Featured

    अग्निवीर भर्ती में बड़ा फेरबदल, सेना ने जारी किए नए नियम, आवेदन से पहले जान लें वरना ट्रेनिंग पर हुआ सारा खर्च वसूला जाएगा

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7005555331770870300127487082811d47e95548e7b4f32d73415b3ce19d9a325d10ae21df16034177fc17
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  अग्निवीर योजना को शुरू हुए लगभग 4 साल होने को हैं, और अब सेना ने भर्ती की शर्तों को और ज्यादा कड़ा कर दिया है। नए नियमों के मुताबिक, सेना में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को अविवाहित होना अनिवार्य है।

    भर्ती के आवेदन फॉर्म में ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि उम्मीदवार न केवल भर्ती के समय कुंवारा होना चाहिए, बल्कि पूरी ट्रेनिंग के दौरान भी वह शादी नहीं कर सकता। यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है या अपनी शादी की बात छिपाता है, तो उसे सेना से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

    बेगूसराय की घटना के बाद बढ़ा कड़ा पहरा

    नियमों में इस सख्ती की मुख्य वजह हाल ही में सामने आई एक घटना है। बिहार के बेगूसराय के एक युवक ने अग्निवीर ट्रेनिंग के दौरान गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। जब सेना को इस बारे में पता चला, तो विभाग में हड़कंप मच गया। इसी के बाद 2026 की आगामी भर्तियों के लिए जारी नोटिफिकेशन में यह साफ कर दिया गया है कि झूठ बोलने वाले उम्मीदवारों से ट्रेनिंग पर हुआ सारा खर्च वसूला जाएगा। साथ ही, सच्चाई छिपाने पर अब एफआईआर (FIR) भी दर्ज की जा सकती है, जिससे उम्मीदवार को जेल तक जाना पड़ सकता है।

    अब आवेदन के समय ही चुन सकेंगे अपना विभाग

    सेना ने भर्ती प्रक्रिया को पहले से ज्यादा पारदर्शी और आसान बनाने के लिए एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पहले की व्यवस्था में युवाओं को भर्ती होने के बाद उनके विभाग या ‘ट्रेड’ दिए जाते थे। लेकिन अब नई प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को आवेदन भरते समय ही अपनी पसंद का ट्रेड चुनने का मौका मिलेगा। इससे युवा अपनी रुचि और काबिलियत के हिसाब से सेना के अलग-अलग विभागों के लिए दावेदारी पेश कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

    परमानेंट होने की चुनौती और भविष्य का रास्ता

    अग्निवीर स्कीम के तहत सबसे बड़ी चर्चा 25 फीसदी युवाओं को सेना में स्थायी (Permanent) करने को लेकर है। वर्तमान में सेना इस प्रक्रिया को सही ढंग से लागू करने के लिए मंथन कर रही है। सेना यह सुनिश्चित करना चाहती है कि केवल सबसे योग्य और अनुशासित जवान ही स्थायी सैनिक के रूप में आगे बढ़ें। अनुशासन के इन्हीं कड़े पैमानों में अविवाहित रहने की शर्त को भी सबसे ऊपर रखा गया है ताकि ट्रेनिंग और सेवा के दौरान जवानों का पूरा ध्यान केवल देश की सुरक्षा पर केंद्रित रहे।

    यह भी पढ़ें: देहरादून में शहीद के बेटे की हत्या के आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर, 24 घंटे के भीतर ऐक्शन

    यह भी पढ़ें: बिना OTP के ही 38 लाख साफ, देखते ही देखते शख्स हो गया कंगाल, सायबर ठगी के इस नए तरीके ने मचाई सनसनी

    यह भी पढ़ें: म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार, थाना उरगा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,879 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: गुजरात के राजकोट में 30 एकड़ में फैली कंपनी- पान हेल्थ। आज…

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.