Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिना OTP के ही 38 लाख साफ, देखते ही देखते शख्स हो गया कंगाल, सायबर ठगी के इस नए तरीके ने मचाई सनसनी
    Featured

    बिना OTP के ही 38 लाख साफ, देखते ही देखते शख्स हो गया कंगाल, सायबर ठगी के इस नए तरीके ने मचाई सनसनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7004988141770867054519b4518d35b576d69d19fec01ef5867c97f3d2e8f0d1ee3c868e41a6d62645db56
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्र सरकार और जांच ऐजेंसियां चाहे जितना कोशिश कर ले, साइबर ठगों पर नहीं लग रहे हैं लगाम. अब तो साइबर ठगों ने ठगी का एक ऐसा खतरनाक तरीका ढूंढ निकाला है, जिसमें आपके पास कोई ओटीपी (OTP) भी नहीं आएगा और आपका बैंक खाता खाली हो जाएगा.

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने सिम पोर्टिंग और डिवाइस हैकिंग के जरिए 38.10 लाख रुपये की बड़ी ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो हजारों लोगों के बैंक खाते अब तक साफ कर चुके हैं. खास बात यह है कि इस गिरोह के तार कुख्यात जामताड़ा झारखंड से जुड़े हैं. जानें कैसे जामताड़ा मॉडल ने अब साइबर ठगी का तरीका बदल लिया है.

    दिल्ली पुलिस ने बताया है कि शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि 30 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 के बीच अज्ञात ठगों ने उसके साथ इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. ठगों ने व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए पीड़ित को झांसे में लिया और धोखे से उसके मोबाइल फोन का एक्सेस हासिल कर लिया. एक बार फोन का कंट्रोल मिलते ही, ठगों ने पीड़ित के मोबाइल नंबर को अपने जामताड़ा स्थित सोर्स पर पोर्ट करवा लिया.

    पैसा उड़ाने का नया जामताड़ा मॉडल

    सिम पोर्ट होते ही पीड़ित के फोन का सिग्नल गायब हो गया और ठगों ने बैंकिंग ऐप्स का एक्सेस लेकर IMPS, NEFT और UPI के जरिए अलग-अलग खातों में 38,10,341 रुपये ट्रांसफर कर लिए. क्राइम ब्रांच ने जब बैंक स्टेटमेंट और टेक्निकल फुटप्रिंट्स की जांच की तो एक बड़ा सुराग हाथ लगा. ठगी की रकम में से 99,999 रुपये ग्रेटर नोएडा के विपुल कश्यप के पीएनबी खाते में पहुंचे थे. पुलिस ने उसे 4 फरवरी 2026 को धर दबोचा.

    यह भी पढ़ें :  पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत...जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    21 साल का लड़का गिरोह का मास्टर माइंड

    विपुल से पूछताछ के बाद पुलिस ने 21 साल के मुख्य साजिशकर्ता आयुष शर्मा को नोएडा से गिरफ्तार किया. आयुष ही इस पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था. इस गैंग का मॉडस ऑपेरंडी इंस्टाग्राम से शुरू होता था. पूछताछ में आयुष शर्मा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उसने दिल्ली पुलिस कहा कि वह इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर लोगों को लालच देता था कि वे कमीशन के बदले अपने बैंक खाते और सिम कार्ड किराए पर दें.

    दिल्ली पुलिस ने ऐसे पकड़ा

    दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी निवासी विशाल कुमार ने आयुष को सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे, जिसे पुलिस ने पकड़कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. ये लोग दिल्ली-एनसीआर से बैंक खाते और सिम कार्ड इकट्ठा कर जामताड़ा के मुख्य ठगों को मुहैया कराते थे, जो वहां बैठकर ठगी को अंजाम देते थे.

    दिल्ली पुलिस के डीसीपी आदित्य गौतम के निर्देशन और एसीपी अनिल शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर मंजीत कुमार की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. टीम में एसआई प्रवेश कुमार राठी और हेड कांस्टेबल सोहनपाल सहित कई तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे. पुलिस अब इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और जामताड़ा में बैठे उनके आकाओं की तलाश कर रही है.

    साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल उठाएं ये कदम:  

    1. पुलिस में शिकायत दर्ज करें: सबसे पहले, स्थानीय पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा, आप साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

    2. बैंक को सूचित करें: यदि आपके बैंक खाते से पैसे निकाले गए हैं, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें। वे आपके खाते को फ्रीज कर सकते हैं और आगे की कार्रवाई कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    3. क्रेडिट कार्ड कंपनी को सूचित करें: यदि आपके क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ठगी की गई है, तो क्रेडिट कार्ड कंपनी को तुरंत सूचित करें। वे आपके कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं और नए कार्ड जारी कर सकते हैं।

    4. पासवर्ड बदलें: अपने सभी ऑनलाइन अकाउंट्स के पासवर्ड बदलें, खासकर उन अकाउंट्स के जिनमें आपकी वित्तीय जानकारी है।

    5. दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करें: अपने अकाउंट्स पर दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करें। इससे अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है और अनधिकृत पहुंच को रोकने में मदद मिलती है।

    6. साइबर सेल की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें: आप साइबर सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

    7. सबूत इकट्ठा करें: ठगी से संबंधित सभी ईमेल, मैसेज, और ट्रांजैक्शन डिटेल्स को इकट्ठा करें। ये सबूत पुलिस और बैंक को जांच में मदद करेंगे।

    8. सतर्क रहें: भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें। अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अज्ञात व्यक्तियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें।

    9. नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर:  1930 (24 घंटे उपलब्ध)

    10. इसके अलावा, आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए cybercrime.gov.in वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। यह पोर्टल आपको साइबर अपराध और साइबर धोखाधड़ी के मामलों में शिकायत दर्ज करने की अनुमति देता है ।

    याद रखें, साइबर ठगी की शिकायत करने में जितनी जल्दी हो सके, उतना अच्छा है, क्योंकि समय रहते शिकायत करने पर आपके पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

    यह भी पढ़ें: OMG! मुंह में 150 पिन रखकर खाते-पीते हैं संजय विश्वकर्मा, अंदर एक खरोंच भी नहीं, डॉक्टर भी हैरान

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    यह भी पढ़ें: खाकी पर लगा दाग: रायपुर में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन अवैध मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) सहित गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: रात में अपने बिस्तर पर सोई युवती, सुबह उसकी जगह मिली 5 फ़ीट लंबे साँप की केंचुली, जब इच्छाधारी नागिन का खुला राज तो सबके पैरों तले खिसक गई जमीन

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.