Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»देहरादून में शहीद के बेटे की हत्या के आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर, 24 घंटे के भीतर ऐक्शन
    Featured

    देहरादून में शहीद के बेटे की हत्या के आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर, 24 घंटे के भीतर ऐक्शन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n700600764177086887558257e1f17834ebd39e14d88bcaf667339da2e15f3dcb8f8a0b9cf07adcb54e0802
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तराखंड
    देहरादून/स्वराज टुडे: राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट में शहीद कर्नल आरसी शर्मा के पुत्र और गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों आरोपी पुलिस संग मुठभेड़ में घायल हुए हैं। शहर में चल रही सघन नाकेबंदी और तलाशी अभियान के दौरान यह कार्रवाई दो अलग-अलग स्थानों पर हुई।

    पुलिस के अनुसार, पहली मुठभेड़ रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में हुई, जहां संदिग्धों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से पकड़ लिया गया। इसके बाद मिली सूचना के आधार पर दूसरी कार्रवाई लालतप्पड़ क्षेत्र की एक खंडहर पड़ी फैक्ट्री में की गई। यहां भी पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दूसरे आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    24 घंटे के भीतर पुलिस ऐक्शन

    दोनों घायलों को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर आरोपियों की स्थिति और पूरी कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तमंचे और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।

    बड़ा खुलासा करेगी दून पुलिस

    एसएसपी के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम और साजिश के पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात के पीछे किसका इशारा या सहयोग था।

    यह भी पढ़ें :  ठेकेदार प्रिया दूबे और भाजपा नेता सौरभ साहू के संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन ! अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते और ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    हत्याकांड से पहले की थी रेकी

    हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस का दावा है कि जिस तरह से हत्या की गई है, यह भाड़े के शूटरों का काम हो सकता है। पुलिस के अनुसार, शूटरों ने घटना को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की थी। पुलिस ने बताया कि अर्जुन फल खरीदकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े, तब कार से करीब दस कदम पहले घात लगाकर खड़े हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। फल विक्रेता अयान और उम्मीद ने पुलिस को बताया कि अर्जुन तीन अनानास लेकर लौट रहे थे तभी उन्हें गोली मार दी गई।

    यह भी पढ़ें: बिना OTP के ही 38 लाख साफ, देखते ही देखते शख्स हो गया कंगाल, सायबर ठगी के इस नए तरीके ने मचाई सनसनी

    यह भी पढ़ें: OMG! मुंह में 150 पिन रखकर खाते-पीते हैं संजय विश्वकर्मा, अंदर एक खरोंच भी नहीं, डॉक्टर भी हैरान

    यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में भाई-बहन ने लगाया मौत को गले, बैग में मिले 6 लाख 61 हजार रुपए नगद, जाँच में जुटी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026

    यूपी पुलिस ने कुख्यात अपराधी रवि यादव को एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार

    May 25, 2026

    मत्स्य नीति के विरोध में बुका में राज्य स्तरीय महासम्मेलन आहूत, विस्थापित आदिवासी मछुआरा समुदाय ने तेज किया आंदोलन

    May 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,552 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,002 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026886 Views
    Don't Miss

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    आजकल, युवाओं का एक प्रमुख लक्ष्य शीर्ष तकनीकी कंपनियों में नौकरी प्राप्त करना है, जिसमें…

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.