Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    दीपका में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ी भीड़

    May 19, 2026

    Greater Noida: शादी में एक करोड़ खर्च करने के बावजूद नहीं बची खूबसूरत मेधावी लाडली बेटी की जान, दहेज लोभियों ने हत्या कर लाश तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, पति और ससुर गिरफ्तार

    May 19, 2026

    Korba: पिकनिक से लौटते समय सवारियों से भरी ऑटो खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत, 7 से अधिक घायल

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हर्षोल्लास के साथ गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ 77वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण
    Featured

    हर्षोल्लास के साथ गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ 77वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260126 WA0077
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

    *आकर्षक मार्च पास्ट सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    कोरबा/स्वराज टुडे: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिला मुख्यालय के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ 77वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। श्री वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिला स्तरीय समारोह में इस वर्ष राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत का भी सस्वर गायन किया गया।

    IMG 20260126 WA0078

    मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का छत्तीसगढ़ वासियों के नाम संदेश का वाचन किया गया। अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर विशेष सम्मान किया गया और वीर सेनानियों की शहादत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

    IMG 20260126 WA0077

    मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर सुबेदार अनंत राम पैंकरा के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्रबल, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, छत्तीसगढ़ नगर सेना महिला, छत्तीसगढ़ नगर सेना पुरूष, वन रक्षक, एनसीसी सीनियर बालक-बालिका, स्काउट दल सीनियर, गाईड दल सीनियर की टीम ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। हर्ष फायर कर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।

    परेड में जिला पुलिस बल को मिला प्रथम स्थान

    IMG 20260126 WA0081 IMG 20260126 WA0076

    मार्च पास्ट में 10 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वन रक्षक बल वन विभाग ने द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला को तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार नगर सेना महिला व पुरूष, सीआईएसएफ को दिया गया। परेड नॉन प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक, द्वितीय स्थान गाइड दल सीनियर, तृतीय स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन बालिका को प्राप्त हुआ एवं स्काउट दल सीनियर को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत

    समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

    IMG 20260126 WA0084 IMG 20260126 WA0085

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा को मिला प्रथम पुरस्कार

    मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में दर्शकों का मनमोहक मनोरंजन किया और समारोह के वातावरण को अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण एवं गरिमामय बना दिया। समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा को प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को द्वितीय स्थान, डीडीएम पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार और न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल तथा जैन पब्लिक स्कूल, गोढ़ी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    स्वास्थ्य विभाग की झांकी ने प्राप्त किया प्रथम पुरस्कार

    IMG 20260126 WA0083 IMG 20260126 WA0080

    ’77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आज 14 शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक और जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, वनमण्डल कोरबा की झांकी को द्वितीय और नगर पालिका निगम कोरबा की झांकी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में प्रस्तुत झांकियों ने विभागों के रचनात्मक प्रयासों और सामाजिक संदेशों को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम की गरिमा और आकर्षण को बढ़ाया।

    उत्कृष्ट कार्य करने वाले 103 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

    IMG 20260126 WA0087

    जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि श्री वर्मा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कुल 103 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों में कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत, नगरीय निकाय, पुलिस विभाग, वनमण्डल कोरबा व कटघोरा, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
    कार्यक्रम में महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, वनमण्डहलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, श्री गोपाल मोदी, डॉ राजीव सिंह, जोगेश लांबा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें :  NEET पेपर लीक के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले... कई राज्यों में CBI कर रही जांच

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    दीपका में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ी भीड़

    May 19, 2026

    Greater Noida: शादी में एक करोड़ खर्च करने के बावजूद नहीं बची खूबसूरत मेधावी लाडली बेटी की जान, दहेज लोभियों ने हत्या कर लाश तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, पति और ससुर गिरफ्तार

    May 19, 2026

    Korba: पिकनिक से लौटते समय सवारियों से भरी ऑटो खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत, 7 से अधिक घायल

    May 19, 2026

    Korba: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का ऐलान, जरूरी दवाइयां आज ही ले लें

    May 19, 2026

    राशिफल 19 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 19, 2026

    Korba: राजीव गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रेरणादायी कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड’ का प्रथम दिवस उत्साह एवं भव्यता के साथ सम्पन्न, भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक हुए शामिल

    May 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,449 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026985 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026878 Views
    Don't Miss

    दीपका में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ी भीड़

    May 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-दीपका/स्वराज टुडे: कटघोरा विधानसभा अंतर्गत दीपका नगर पालिका वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में…

    Greater Noida: शादी में एक करोड़ खर्च करने के बावजूद नहीं बची खूबसूरत मेधावी लाडली बेटी की जान, दहेज लोभियों ने हत्या कर लाश तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, पति और ससुर गिरफ्तार

    May 19, 2026

    Korba: पिकनिक से लौटते समय सवारियों से भरी ऑटो खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत, 7 से अधिक घायल

    May 19, 2026

    Korba: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का ऐलान, जरूरी दवाइयां आज ही ले लें

    May 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.