मोबाइल का चार्जर लगाते समय करंट लगने से किशोर की मौत

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
जौनपुर/स्वराज टुडे: जलालपुर क्षेत्र के रासीपुर गांव में शनिवार की देर शाम को करंट की चपेट में आकर एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।मृतक 12 वीं का छात्र था।

ऊक्त गांव निवासी धर्मेंद्र यादव का पुत्र हर्षित यादव मोबाइल का चार्जर लगा रहा था।उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी।परिजन उसे शहर के एक निजी चिकित्सालय ले गए।वहां पर चिकित्सक ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया।

उसे वापस घर लाया गया।उसका अंतिम संस्कार राजेपुर रामेश्वर घाट पर कर दिया गया।हर्षित दो भाइयों में बड़ा था।घटना के बाद माँ अनिता देवी व परिवार के अन्य सदस्यों का रोकर हाल बेहाल है।भारी संख्या में आसपास के लोग पहुंच गए।घटना के संबंध में जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि इस घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: शादी के तीन महीने बाद ही अपने देवर के साथ भाग गई बेटी, नाराज पिता ने अपनी बेटी के मृत्यु भोज का किया आयोजन, बांटे दिए शोकपत्र

यह भी पढ़ें: दिलीप सेन ने किया सिंगर परफॉर्मर एनके नरेश की आवाज में गाना, निर्देशक हैं डॉ कृष्णा चौहान, 15 अगस्त को होगी रिलीज

यह भी पढ़ें: BSF में कॉन्स्टेबल के 3588 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त

यह भी पढ़ें :  बिग ब्रेकिंग: कोरबा के जिला जेल से चार बंदी हुए फरार, 25 फिट ऊँची दीवार फांद गए कैदी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -