Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया
    Featured

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260614 WA0022
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य के कोरबा वनमंडल अंतर्गत पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में एक विशालकाय किंग कोबरा (King Cobra) के दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दिया गया, ग्रामीणों के अनुसार यह दुर्लभ एवं विषैला सर्प अचानक से घर में घुस गया, वही घर के भीतर बैठे लोग इतने बड़े सांप को देख कर डर से चिल्लाते हुए तत्काल बाहर निकल गएl घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी एवं वन्यजीव रेस्क्यू टीम गांव के लिए रवाना हुए।

    प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (छ ग) श्री अरुण पांडे के वन्य जीव संरक्षण की नई दिशा एवं मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर श्री मनोज पाण्डेय,कोरबा वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव के निर्देशानुसार एवं उप वनमण्डलाधिकारी दक्षिण के मार्गदर्शन पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया,जितेंद्र सारथी एवं सिद्धांत जैन द्वारा सुरक्षा उपायों एवं प्रोटोकॉल के साथ विशालकाय 11 फिट के किंग कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया,स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक निरीक्षण के पश्चात सर्प को उसके प्राकृतिक आवास के अनुरूप सुरक्षित वन क्षेत्र में पंचनामा तैयार करने के पश्चात छोड़ दिया गया।

    वन विभाग और एनजीओ के सहयोग से आज बीहड़ जंगल क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी किंग कोबरा संरक्षण में अपना एहम भूमिका निभा रहे हैं, जहां पहले लोग सांप को मार दिया करते थे वहीं आज उनको बचाने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जो विभाग के अथक प्रयास को दर्शाता हैं।

    IMG 20260614 WA0023

    रेस्क्यू कार्य को नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की वन्यजीव रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेन्द्र सारथी ,सीनियर फील्ड ऑफिसर सिद्धांत जैन, वन परिक्षेत्र अधिकारी पसरखेत देवदत खांडे, ड्यूटी रेंजर गुलाब सिंह , हरिनारायण बंजारे, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, सरपंच किशन कुमार राठिया, कैलाश राठिया, संतोष कुमार यादव, खगेश कुमार राठिया, सूरज भान राठिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव या सर्प के दिखाई देने पर घबराएं नहीं, उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें तथा तत्काल वन विभाग अथवा अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें, वन्यजीवों का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व के लिए जागरूकता एवं संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है।

    किंग कोबरा जंगलों की जैव विविधता को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह अन्य सांपों की संख्या को नियंत्रित कर पारिस्थितिक तंत्र का संतुलन बनाए रखता है। किसी क्षेत्र में किंग कोबरा की उपस्थिति स्वस्थ जंगल, स्वच्छ पर्यावरण और समृद्ध वन्यजीवों का संकेत मानी जाती है। इसलिए किंग कोबरा केवल एक सांप नहीं, बल्कि जंगल और प्रकृति का महत्वपूर्ण संरक्षक है, जिसका संरक्षण हमारी जैव विविधता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

    *किंग कोबरा भारत का सबसे लंबा विषैला सर्प है तथा इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 (Schedule-I) में सर्वोच्च स्तर का कानूनी संरक्षण प्राप्त है।*

    *राज्य के एक मात्र जिले में पाये जाने वाले इस सर्प के संरक्षण में जेनेटिक्स व टेलीमेट्री की अती आवश्यकता हैं। एवं कोरबा में इसके संरक्षण के लिए कुछ वाणीय क्षेत्र को संरक्षण क्षेत्र घोषित करना अत्यंत आवश्यक हैं।*

    कोरबा वन मण्डल में जितेंद्र सारथी एवं उनकी टीम द्वारा वन्यजीव संरक्षण और निगरानी के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। टीम जंगल क्षेत्रों में कैमरा ट्रैप लगाकर वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रख रही है तथा एंटी-स्नेयर अभियान चलाकर अवैध फंदों को खोजकर हटाने का कार्य कर रही है। इन प्रयासों से वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है। वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा के लिए टीम का यह समर्पित प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

    यह भी पढ़ें :  1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    यह भी पढ़ें: खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    यह भी पढ़ें: Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    यह भी पढ़ें: चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार…

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    September 19, 2026

    Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.