Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»SP के राइट हैंड रहे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट TI ने नए एसपी को सौंपा इस्तीफा; कहा- सुसाइड ना कर लूं कहीं इसलिए…
    Featured

    SP के राइट हैंड रहे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट TI ने नए एसपी को सौंपा इस्तीफा; कहा- सुसाइड ना कर लूं कहीं इसलिए…

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67810564117560906901219e15a6787052181c0d3a8e0db8991f23770db4cf4c0a08ed4aae4a2c62ddb004
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुरैना/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में पुलिसकर्मियों के प्रताड़ना के चलते गलत कदम उठाने के मामले सामने आते रहते हैं। प्रताड़ना या अधिक काम के दबाव के चलते सुसाइड जैसे मामले भी सामने आए हैं।

    ऐसे में मुरैना जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस महकमे खलबली मचा दी है। पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई रामबाबू यादव ने अचानक अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद वे सीधे शनिश्चरा स्थित शनि मंदिर पहुंच गए और वहां मेले की ड्यूटी में भी वर्दी लगाकर शामिल हो गए।

    जानकारी के अनुसार, टीआई यादव ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस कप्तान समीर सौरभ को अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि इस्तीफे के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए टीआई यादव ने स्पष्ट कारण तो नहीं बताए। लेकिन उनके शब्दों से गहरी पीड़ा और मानसिक दबाव साफ झलक रहा था।

    इस्तीफा देकर वर्दी में पहुंचे शनि दरबार

    एसपी को इस्तीफा देने के बाद भी उन्होंने वर्दी पहनी और सीधे शनिश्चरा धाम पहुंचे। यहां शनि मेले की ड्यूटी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा ‘आज के समय में नौकरी करना बेहद कठिन हो गया है। वर्क लोड इतना बढ़ गया है कि कई लोग दबाव में आकर आत्महत्या तक कर लेते हैं। लेकिन मैं इतना कमजोर नहीं हूं। अगर जरूरत पड़ी तो ऊपर तक जाऊंगा, लेकिन अपनी नौकरी छोड़ने के पीछे किसी को कटघरे में नहीं खड़ा करूंगा।’

    पुलिस महकमे में हड़कंप मचा

    यादव के इस्तीफे ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि टीआई यादव का नाम ग्वालियर पुलिस में कभी टॉप टीआई की लिस्ट में गिना जाता था। पूर्व एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के कार्यकाल में वे उनके ‘राइट हैंड’ कहे जाते थे। साथ ही कई अहम जिम्मेदारियां उन्हीं को सौंपी जाती थीं। लेकिन चौहान के तबादले के बाद उनकी स्थिति बदल गई।

    यह भी पढ़ें :  Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    नए एसपी के आते ही बदली स्थिति

    नए एसपी के आने के बाद रामबाबू यादव को कुछ माह पहले सिविल लाइन थाना प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया था। इसका कारण उस समय की एक बड़ी घटना थी, जब सिविल लाइन थाने की हवालात में एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना ने उनकी छवि पर गहरा असर डाला और इसके बाद से वे दबाव में बताए जा रहे थे।

    इस्तीफे को लेकर बोले एसपी

    इस्तीफे के ऐलान के बाद पूरे जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जहां एक ओर उनके समर्थक इसे कार्यभार और मानसिक तनाव का नतीजा बता रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पुलिस विभाग के अफसर इसे अफवाह करार दे रहे हैं। एसपी समीर सौरभ ने मीडिया से कहा ‘किसी भी टीआई ने इस्तीफा नहीं दिया है। यह खबर बिल्कुल गलत है।’ हालांकि, यादव ने खुद कैमरे पर आकर इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। इससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

    इस्तीफे पर सस्पेंस बरकरार

    फिलहाल टीआई यादव के इस्तीफे को विभाग ने स्वीकार किया है या नहीं, इस पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। लेकिन उनका अचानक उठाया गया यह कदम पुलिस महकमे में सवाल खड़े कर रहा है। एक ओर वे इस्तीफे के बाद भी वर्दी में ड्यूटी करते नजर आए। वहीं, दूसरी ओर विभागीय स्तर पर इसे खारिज किया जा रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में टीआई यादव का इस्तीफा स्वीकार किया जाता है या उन्हें समझाकर वापस सेवा में बनाए रखा जाता है।

    यह भी पढ़ें :  गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    यह भी पढ़ें: पीरियड रोकने की दवा खाने से लड़की की मौत, परिवार की एक जिद ने ले ली बेटी की जान

    यह भी पढ़ें: 5 माह की गर्भवती पत्नी का गला घोंटा, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर मूसी नदी में फेंका, डेढ़ साल पहले ही कि थी लव मैरिज, हैदराबाद में खौफनाक वारदात

    यह भी पढ़ें: रात के वक्त चलती ट्रेन से गिर गए सेना के जवान, घंटों पटरियों के बीच पड़े रहे, 3-4 ट्रेनें गुजरीं फिर भी बच गई जान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.