Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»5 माह की गर्भवती पत्नी का गला घोंटा, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर मूसी नदी में फेंका, डेढ़ साल पहले ही कि थी लव मैरिज, हैदराबाद में खौफनाक वारदात
    Featured

    5 माह की गर्भवती पत्नी का गला घोंटा, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर मूसी नदी में फेंका, डेढ़ साल पहले ही कि थी लव मैरिज, हैदराबाद में खौफनाक वारदात

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67815323617560796534825c2afb44521480f02e63ba566011fde51f84c5fc9a6749f3c8139fa7bbc9ac96
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपनी पांच महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि पति ने पत्नी के शव के टुकड़े-टुकड़े करके मूसी नदी में फेंक दिए।
    यह घटना शनिवार शाम लगभग 4.30 बजे मेडिपल्ली स्थित उनके घर पर हुई। 27 साल का आरोपी समाला महेंद्र रेड्डी एक टैक्सी कंपनी में ड्राइवर है। उसने पारिवारिक विवादों को लेकर अक्सर होने वाले झगड़ों के बाद अपनी 21 वर्षीय पत्नी बी. स्वाति का गला घोंट दिया। इसके बाद अपराध छिपाने के लिए उसने हेक्सा ब्लेड से शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

    क्या है मामला?

    डीसीपी (मलकाजगिरी जोन) पी वी पद्मजा ने संवाददाताओं को बताया कि पति ने सिर, हाथ और पैर प्रतापसिंगाराम स्थित मूसी नदी में फेंक दिए और धड़ को बिना सिर और पैर के अपने कमरे में रख लिया। आरोपी ने शव के टुकड़ों को प्लास्टिक के कवर में अलग-अलग पैक किया और उन्हें फेंकने के लिए नदी में तीन बार गया। बाद में उसने अपनी बहन को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जब उसकी बहन को शक हुआ और उसने एक रिश्तेदार को इसकी सूचना दी, तो उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। डीसीपी ने बताया कि उसने फिर से हत्या को गुमशुदगी की घटना बताने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया।

    आरोपी हिरासत में, पुलिस ने दर्ज किया केस

    हत्या और सबूत मिटाने के लिए बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी अब हिरासत में है। घर से अवशेष बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पद्मजा ने कहा कि हमें मृतका (आरोपी की पत्नी) का पता लगाना है और डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। गायब शरीर के अंगों की बरामदगी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ कर्मियों और जीएचएमसी तैराकों की टीमों ने तलाशी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है।

    यह भी पढ़ें :  बाबा श्याम के पटोउत्सव के अवसर पर निकाली गई ऐतिहासिक भव्य निशान यात्रा, अचानक हुई बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ भक्तों का उत्साह

    दोनों ने किया था प्रेम विवाह

    पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी और पीड़िता दोनों विकाराबाद जिले के रहने वाले थे। जनवरी 2024 में आर्य समाज में उन्होंने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वे हैदराबाद में एक किराए के घर में रहने लगे। एक महीने बाद ही उनके बीच झगड़े शुरू हो गए थे। अप्रैल 2024 में महिला ने विकाराबाद पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। बाद में बुजुर्गों ने हस्तक्षेप किया और गांव की पंचायत में मामला सुलझा लिया गया।

    पति ने छुड़वा दी थी कॉल सेंटर की नौकरी

    महिला ने कुछ समय के लिए पंजागुट्टा के एक कॉल सेंटर में काम किया, लेकिन उसके पति को उसकी गतिविधियों पर शक था। इसके चलते उसने उसे नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। मार्च 2025 में वह गर्भवती हो गई, लेकिन झगड़े जारी रहे। 22 अगस्त को उसने अपने पति से कहा कि वह मेडिकल जांच के लिए विकाराबाद जाना चाहती है और फिर अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती है। इस पर पति ने मना कर दिया, बहस छिड़ गई और उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस के अनुसार, उसी दिन उस व्यक्ति ने उसे मारने का फैसला किया। मामले में जांच अभी जारी है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

    यह भी पढ़ें: रात के वक्त चलती ट्रेन से गिर गए सेना के जवान, घंटों पटरियों के बीच पड़े रहे, 3-4 ट्रेनें गुजरीं फिर भी बच गई जान

    यह भी पढ़ें: शर्मनाक: रिटायर्ड डीएसपी से बेटे और बहू ने की मारपीट, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें :  Korba: वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज कोरबा में पूरी की औपचारिकताएं

    यह भी पढ़ें: पुलिस आरक्षक ने अपनी नई नवेली पत्नी का कर दिया बेरहमी से कत्ल, 10 दिन पहले ही की थी लव मैरिज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026

    Lucknow: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कैंप में कोरबा के युवाओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, कोरबा की अदिति एवं नरेंद्र ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेंट की वर्ली आर्ट पेंटिंग

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,106 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,571 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डिंगापुर में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में नगर पालिक निगम कोरबा के…

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.