Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंधेरे के आगोश में समाई एसईसीएल की 15 ब्लॉक कॉलोनी, कर्मचारियों के प्रति उदासीन बना प्रबंधन

    July 7, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी, 67 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    July 7, 2026

    मूसलाधार बारिश के बीच जलभराव की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पार्षद नरेंद्र देवांगन, घंटों की मशक्कत के बाद मिली बड़ी राहत, लोगों ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंधेरे के आगोश में समाई एसईसीएल की 15 ब्लॉक कॉलोनी, कर्मचारियों के प्रति उदासीन बना प्रबंधन
    Featured

    अंधेरे के आगोश में समाई एसईसीएल की 15 ब्लॉक कॉलोनी, कर्मचारियों के प्रति उदासीन बना प्रबंधन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260707 WA0055
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: देश की ऊर्जा राजधानी के रूप में पहचान रखने वाले कोरबा में “दिया तले अंधेरा” की कहावत उस समय साकार होती दिखाई दी, जब एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की पंद्रह ब्लॉक कॉलोनी लगभग 24 घंटे तक अंधेरे में डूबी रही। सोमवार 6 जुलाई की दोपहर से मंगलवार 7 जुलाई की दोपहर तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे चिंताजनक बात यह है कि 24 घण्टे बाद भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य होने अथवा समस्या के स्थायी समाधान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं थी।

    लगातार बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई, जिससे दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने से घरेलू कार्य प्रभावित हुए, पेयजल संकट गहरा गया और लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

    कॉलोनीवासियों एवं कर्मचारियों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों की लापरवाही, उदासीनता और समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण समस्या घंटों तक बनी रही। उनका कहना है कि जिस क्षेत्र के कर्मचारी दिन-रात कठिन परिस्थितियों में कार्य कर देश के बिजलीघरों को कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं और राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, उन्हीं कर्मचारियों के परिवारों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इससे एसईसीएल प्रबंधन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    कॉलोनीवासियों ने एसईसीएल प्रबंधन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को स्थायी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तय करना और आवश्यक तकनीकी सुधार करना अत्यंत आवश्यक है।

    यह भी पढ़ें :  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कोरबा में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रवाद के संकल्प से गूंजा जिला कार्यालय

    यह भी पढ़ें’ कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी, 67 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    यह भी पढ़ें’ मूसलाधार बारिश के बीच जलभराव की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पार्षद नरेंद्र देवांगन, घंटों की मशक्कत के बाद मिली बड़ी राहत, लोगों ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    यह भी पढ़ें’ ग्राम दादरखुर्द में 16 जुलाई को निकलेगी 125 वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी, 67 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    July 7, 2026

    मूसलाधार बारिश के बीच जलभराव की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पार्षद नरेंद्र देवांगन, घंटों की मशक्कत के बाद मिली बड़ी राहत, लोगों ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    July 7, 2026

    जिला अस्पताल में कैंटीन के समीप निकला जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 7, 2026

    राशिफल 7 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 7, 2026

    Kanpur: विवाह से इंकार करने पर पूर्व IAS के बेटे ने विधवा महिला से की हैवानियत, लोगों ने जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

    July 7, 2026

    ग्राम दादरखुर्द में 16 जुलाई को निकलेगी 125 वीं ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति

    July 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,711 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,416 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,111 Views
    Don't Miss

    अंधेरे के आगोश में समाई एसईसीएल की 15 ब्लॉक कॉलोनी, कर्मचारियों के प्रति उदासीन बना प्रबंधन

    July 7, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: देश की ऊर्जा राजधानी के रूप में पहचान रखने वाले कोरबा में…

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी, 67 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    July 7, 2026

    मूसलाधार बारिश के बीच जलभराव की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पार्षद नरेंद्र देवांगन, घंटों की मशक्कत के बाद मिली बड़ी राहत, लोगों ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    July 7, 2026

    जिला अस्पताल में कैंटीन के समीप निकला जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    July 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.