छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के ग्राम दादरखुर्द स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में इस वर्ष भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की 125वीं ऐतिहासिक रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। लगभग 125 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में हर साल हजारों श्रद्धालु आस्था के साथ शामिल होते हैं।
जानकारी के अनुसार 16 जुलाई, गुरुवार को सुबह 8 बजे से विधि-विधान के साथ पूजन प्रारंभ होगा, दोपहर 1 बजे विशाल भंडारे का आयोजन, शाम 4 बजे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर नगर भ्रमण करेगी। आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने अपील की है।
वापसी 24 जुलाई को
रथयात्रा की वापसी 24 जुलाई दशमी तिथि के दिन संपन्न होगी। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की 125 साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का प्रतीक भी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एसईसीएल कर्मी की नदी में डूबने से मौत, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

Editor in Chief



