Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ, नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    August 2, 2026

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    Korba: प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»औरैया में सौरभ जैसा हत्याकांड, शादी के 15 दिन बाद प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या
    Featured

    औरैया में सौरभ जैसा हत्याकांड, शादी के 15 दिन बाद प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65739438717428703022762151e6414ba1a34aafa94c6548034e88f6f61899c762d1858bfa8e170aa9bfb6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    औरैया/स्वराज टुडे: मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड की तरह औरैया जिले में भी इससे मिलता-जुलता मामला सामने आया है. सहार क्षेत्र में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी की मदद से सुपारी देकर हत्या करवा दी.

    पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और धन लेकर हत्या करने वाले अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

    औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र की यह घटना दिलीप यादव (25) और प्रगति यादव (22) की शादी के बमुश्किल 15 दिन बाद 19 मार्च को हुई. सहार थाना के प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया, ‘घटना वाले दिन 19 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक खेत में घायल अवस्था में पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई.’

    कराया गया पोस्टमार्टम

    उन्होंने बताया, ‘‘दिलीप को 19 मार्च की रात सैफई अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद उसे ग्वालियर और फिर 19 मार्च को आगरा ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे 20 मार्च को औरैया के एक अस्पताल में भर्ती कराया. अगले दिन 21 मार्च की रात उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया.’’

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान की गई. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान दिलीप यादव की पत्नी प्रगति यादव, उसके प्रेमी अनुराग उर्फ ​​मनोज और रामजी चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग उर्फ ​​मनोज ने मिलकर दिलीप की हत्या की साजिश रची थी.

    यह भी पढ़ें :  छात्रावास में रह रही छात्रा का जन्मदिन मनाने पहुंची सहेलियों को बंद मिला कमरे का दरवाजा, जब कमरा खुला तो भीतर का मंजर देख निकल गयी सबकी चीखें

    कैसे हुई हत्या

    एसपी ने बताया कि आरोपियों ने दिलीप की हत्या के लिए रामजी चौधरी को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी. एसपी ने बताया कि चौधरी ने दिलीप को धोखे से बुलाया और मोटरसाइकिल पर बैठा कर खेतों की तरफ ले गया, जहां उसने दिलीप के साथ मारपीट की और गोली मार दी. इसके बाद वह दिलीप को मरा समझकर फरार हो गया.

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिलीप की शादी इसी महीने पांच मार्च को प्रगति के साथ हुई थी. प्रगति का प्रेम प्रसंग गांव के ही अनुराग से था. प्रगति और उसके प्रेमी ने मिलकर दिलीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची और अछल्दा निवासी रामजी चौधरी को दो लाख रुपये की सुपारी देकर दिलीप की हत्या का काम सौंपा.

    यह भी पढ़ें: लाइफ स्टाइल के पाबंद मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध योग गुरु की हार्ट अटैक से मौत, नियमित योग के बाद लगाए थे दौड़, खबर सुनकर हर कोई हैरान

    यह भी पढ़ें: नर्स से दोस्ती कर बनाया शारीरिक संबंध, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

    यह भी पढ़ें: दो ऑप्शन हैं, मेरे साथ रहेगी या बॉयफ्रेंड के…? फिर पत्नी ने बता दी अपनी इच्छा, उसके बाद जो हुआ….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 2, 2026

    प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में वैश्विक श्री सत्य साई बाल विकास गुरु सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन

    August 2, 2026

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026

    राशिफल 2 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 2, 2026

    ऐसे ही नहीं वायरल हुए ‘कॉकरोचों’ के वीडियोज़…अब तीन कंपनियां और 100 यूट्यूबर रडार पर

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,799 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,461 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,156 Views
    Don't Miss

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ, नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    August 2, 2026

    * युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का…

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    Korba: प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को

    August 2, 2026

    राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी, आरोपी प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म, अब SIT को CCTV DVR रिपोर्ट का इंतजार

    August 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.