Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जल्दी पीरियड्स आने और कम उम्र में मां बनने से महिलाओं में बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा- रिसर्च
    Featured

    जल्दी पीरियड्स आने और कम उम्र में मां बनने से महिलाओं में बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा- रिसर्च

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250819 174925
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हेल्थ न्यूज़: एक नए अध्ययन के अनुसार, जिन लड़कियों को 11 साल की उम्र से पहले मासिक धर्म शुरू हो जाते हैं, या जो महिलाएं 21 साल की उम्र से पहले बच्चे को जन्म देती हैं, उनमें टाइप 2 मधुमेह (डायबिटीज), हार्ट फेलियर और मोटापे का खतरा दोगुना हो जाता है.

    साथ ही, उनमें गंभीर मेटाबॉलिक बीमारियों का खतरा चार गुना बढ़ जाता है. अमेरिका के बक इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन एजिंग के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन से पता चला है कि देर से मासिक धर्म शुरू होना और देर से बच्चे को जन्म देना लंबी उम्र, कम कमजोरी, उम्र बढ़ने की धीमी प्रक्रिया और उम्र से संबंधित बीमारियों, जैसे टाइप 2 मधुमेह और अल्जाइमर, के कम जोखिम से जुड़े हैं.

    अध्ययन के प्रोफेसर पंकज कपाही ने कहा, “हमने पाया कि जो जेनेटिक कारण कम उम्र में बच्चे पैदा करने में मदद करते हैं, उनका बाद के जीवन में बड़ा नुकसान होता है, जिसमें तेजी से उम्र बढ़ना और बीमारियां शामिल हैं. इसका मतलब यह है कि जो जीन बच्चे के बचाव और उसकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं, वे मां की सेहत के लिए बाद में नुकसानदेह भी हो सकते हैं.”

    उन्होंने यह भी कहा कि इस खोज का असर हमारी सेहत और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा है. ये जोखिम वाले फैक्टर (चाहे अच्छे हों या बुरे) उम्र से जुड़ी कई बीमारियों को प्रभावित करते हैं, इसलिए इन्हें हमारी पूरी सेहत के नजरिए से समझना जरूरी है. इस रिसर्च को ‘ईलाइफ’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है. इसमें यूके की लगभग 200,000 महिलाओं के डेटा का विश्लेषण किया गया, ताकि जेनेटिक कनेक्शन की पुष्टि हो सके.

    यह भी पढ़ें :  ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    प्रोफेसर कपाही का कहना है कि इस स्टडी में पता चला है कि बॉडी मास इंडेक्स की अहम भूमिका सामने आई है. जल्दी बच्चे पैदा करने और जल्दी पीरियड्स आने से बीएमआई बढ़ सकती है, जिससे मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ने का डर रहता है.

    उन्होंने समझाया कि अगर बच्चे को ज्यादा पोषण मिले तो वह उसके लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन अगर शरीर को ज्यादा पोषण मिलता है तो इससे मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कपाही ने यह भी कहा कि जब हम समझेंगे कि जल्दी यौवनावस्था और जल्दी बच्चे पैदा करने का शरीर पर लंबा असर क्या होता है, तो हम महिलाओं के लिए बेहतर और व्यक्तिगत स्वास्थ्य योजना बना सकते हैं. इसके लिए जीवनशैली में बदलाव, मेटाबोलिक जांच, और सही खानपान की सलाह दी जा सकती है, जिससे महिलाओं की लंबी उम्र और सेहत बेहतर हो सके.

    यह भी पढ़ें: अर्चना तिवारी लापता मामले में सनसीखेज खुलासा.. इस आरक्षक ने ही कराया था ट्रेन का टिकट, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: शर्मनाक: फिर एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ हो गयी फुर्र, 4 महीने पहले ही बेटी का तय हुआ था रिश्ता

    यह भी पढ़ें: महिला जेल प्रहरी से दोस्ती, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, आरोपी ने ऐंठ लिए 20 लाख, फिर और पाने के लालच ने पहुंचा दिया जेल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,912 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,372 Views
    Don't Miss

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026

    इंदौर/स्वराज टुडे: इंदौर के बायपास पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय…

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.