Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रिश्तेदार युवतियों को भी नहीं बख्शा, शादियों में खींच लेता था फोटो; AI से बना डाले 1000 अश्लील वीडियो
    Featured

    रिश्तेदार युवतियों को भी नहीं बख्शा, शादियों में खींच लेता था फोटो; AI से बना डाले 1000 अश्लील वीडियो

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7190743291783659707997fe7212d73a7017c126d24b99e992c0d63bcc4e61d817c3b9477519a683e19613
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    एटा/स्वराज टुडे: चार साल की बच्ची का यौन शोषण और महिलाओं व लड़कियों के फोटो खींचकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले मुदित की गिरफ्तारी के बाद जांच अभी भी चल रही है। आरोपी शादियों में जाता था और वहां आने वाली लड़कियों, युवतियों के फोटो खींच लेता था, जिन्हें एडिट करके वीडियो बनाता था।

    उधर मासूम बच्ची का परिवार पुलिस ने ट्रेस कर लिया है और उससे संपर्क किया जा रहा है। इस केस के वर्कआउट के लिए पुलिस चार दिन तक जलेसर में गोपनीय ढंग से डेरा डाले रही। मुदित के बारे में नई जानकारियां सामने आ रहीं हैं। उसने कई वीडियो ऐसे बनाए जो उसकी परिचित लड़कियों और महिलाओं के हैं। न्यूड क्लिप में लड़कियों के चेहरे लगा दिए।

    अब पुलिस मामले की तह में जाने की कोशिश कर रही है। आरोपी के संपर्क सूत्र खंगाले जा रहे हैं। आरोपित के सारे इंटरनेट मीडिया एकाउंट बंद हैं। पुलिस ने आरोपित के मोबाइल का डाटा अपने कब्जे में ले लिया है और अब उसकी जांच चल रही है। पुलिस दावा कर रही है कि सजा दिलाने के लिए उसके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। मामले की चार्जशीट भी शीघ्र दायर की जाएगी।

    सादी वर्दी में घूमी पुलिस

    अंतरराष्ट्रीय निगरानी एजेंसी से टिप लाइन मिलने के बाद जब लखनऊ हेड क्वार्टर से मामला यहां साइबर पुलिस को सौंपा गया तो पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चार दिन तक पुलिस जलेसर में सादा वर्दी में घूमती रही और आरोपित के बारे में तमाम जानकारियां जुटाती रही।

    पुलिस को यह आशंका भी थी कि अगर आरोपी को पता चल गया कि पुलिस उसकी तलाश में है तो आपत्तिजनक डाटा वह डिलीट कर गायब हो सकता था। इसलिए पुलिस ने शुरुआत से ही गोपनीयता बरती। आरोपित का घर ट्रेस होने के बाद जब पूरी तरह से पुलिस आश्वस्त हो गई कि अब दविश देना ठीक है, तब उसे घर से उठाया गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 2026 का शुभारंभ

    किसके फोटो खींचे, हो रही चर्चा

    कस्बा जलेसर में अब यह चर्चा हो रही है कि मुदित ने आखिर किन महिलाओं और युवतियों के फोटो खींचकर उन्हें एडिट किया है। सबसे ज्यादा वह लोग परेशान हो रहे हैं जिनके यहां आरोपी आता-जाता था या जिनके कार्यक्रमों में शामिल होता था। हालांकि कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

    ऐसे में मुदित को जानने वाले लोग अंदर ही अंदर परेशान हैं कि न मालूम उसने किसका वीडियो एडिट कर दिया। उधर आरोपित के स्वजन भी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। सिर्फ इतना कहते हैं कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि मुदित क्या करता था।

    यह है मामला

    सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों पर नजर रखने वाली साइबर एजेंसी एनसीएमईसी ने गृह मंत्रालय के एनसीआरपी पोर्टल पर नौ बार टिप लाइन भेजकर संदेश दिया था कि जलेसर कस्बा के फलां मीडिया एकाउंट से आपत्तिजनक कंटेंट भेजे जा रहे हैं। इसमें 21 वीडियो टिप लाइन द्वारा प्राप्त हुए। यह मैसेज लखनऊ साइबर हेड क्वार्टर को भेजा गया।

    इसके बाद यहां साइबर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया और उसकी गिरफ्तारी की। आरोपित के मोबाइल से एक हजार से अधिक आपत्तिजनक वीडियो प्राप्त हुए। जिनमें एक वीडियो आरोपी द्वारा चार वर्ष की मासूम बच्ची के किए गए यौन शोषण का भी था। पुलिस अब अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

    प्रभारी साइबर थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि आरोपी के बारे में और जानकारियां जुटाईं जा रहीं हैं। पुलिस ने कई दिन की कवायद के बाद पर्याप्त साक्ष्यों के साथ आरोपित की गिरफ्तारी की है। सजा दिलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य पुलिस के पास मौजूद हैं।

    यह भी पढ़ें :  भूखे कोबरा ने तोते को बनाया शिकार, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें: SGT यूनिवर्सिटी के मालिक का बेटा था टारगेट! गुरुग्राम में एनकाउंटर में 4 शूटर ढेर, 3 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली

    यह भी पढ़ें: ’13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और…’, परिवहन विभाग के पूर्व अफसर के घर ‘कुबेर का खजाना’ देख विजिलेंस की टीम भी चौंकी

    यह भी पढ़ें: जिस माँ ने पति की मौत के बाद टूटे हुए परिवार को संभालने की जिम्मेदारी उठाई, उसी माँ की कातिल बन गयी 23 वर्षीय सगी बेटी, दिल को झकझोर देगी पूरी कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026

    पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,819 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,472 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    पंजाब, दिल्ली में नकली कॉल सेंटर US नागरिकों को टारगेट करते थे; कई जगहों पर…

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.