Featuredधर्म

राशिफल 16 मार्च 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल : आज 16 मार्च रविवार के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या उपरांत तुला राशि में होने जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा आज हस्त उपरांत चित्रा नक्षत्र से संचार करेंगे। जिसकी वजह से आज चंद्रमा का आज सूर्य, बुध और शुक्र के साथ समसप्तक योग बनेगा। और इसके साथ ही आज चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि होने से लक्ष्मी योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देखें अपना आज का राशिफल।

​मेष राशि

मेष राशि के लिए आज का दिन रुके हुए काम को पूरा करने का रहेगा। वैसे आज आपके कुछ महत्वपूर्ण काम बन जाने से आपको खुशी मिलेगी। आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन आपको धन भी खर्च करना होगा। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ यात्रा का भी संयोग बनेगा। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपको परिवार से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आप सफल होंगे। अपनी संतान को आगे बढ़ता देख खुशी महसूस होगी। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे।

​मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आज आपके जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जीवनसाथी की सेहत का ध्यान भी रखना होगा। आज शाम के समय आप परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे।

यह भी पढ़ें :  अनुपम खेर ने लॉन्च किया सिनेमैटिक मास्टरपीस 'द यूपी फाइल्स' का पहला लुक

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दोस्तों के साथ आज आप मनोरंजक समय बिताएंगे। वाणी व्यवहार से आपको आज फायदा मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज आपकी राशि में यात्रा का भी योग बन रहा है।

​सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप अपने व्यवसाय की कई समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपको परिवार और विशेषकर पिता से सहयोग और लाभ मिलेगा। आज आपको लम्बे समय से रुका हुआ पैसा मिलने से प्रसन्नता होगी। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।

​कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कोई सफलता मिलने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। परिवार हो या कार्यक्षेत्र आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे जिससे आपका मान सम्मान बढेगा। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने से भी खुशी मिलेगी। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आप आज किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे।

​तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आज आपको वाहन चलाते समय सजग रहना होगा। अगर आपका अपने भाई के साथ कोई विवाद चल रहा था तो आज वह भी खत्म हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों का प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंद पूर्वक बिताएंगे।

यह भी पढ़ें :  सांसद ने निरस्त किये सभी कार्यक्रम, रश्मि सिंह के निधन पर डॉ. महन्त अस्पताल पहुंचे

​वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में आज किसी मित्र या नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको आज अपने काम में सतर्क होकर रहना होगा इससे आपके लिए लाभ की स्थिति बनेगी। आपको आज पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष के व्यक्ति से आज आपको लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए। आपका जीवन के प्रति प्रबंधन आपके लिए आज विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।

​धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल और सुखद रहने वाला। जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल से आपको खुशी मिलेगी। आज शाम के समय आप अपने बच्चों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा, जीवनसाथी की मदद से आप आज किसी घरेलू समस्या का निदान कर सकते हैं।

​मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको महिला सहकर्मियों और परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से भी आपको आज खुशी और प्रसन्नता मिलेगी। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। पिता और बड़े भाई से आज आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी।

​कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन लाभदायक रहगेा। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ आज आपको यात्रा का मौका मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रमें भाग ले सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज ससुराल पक्ष के जातकों से विवादित वषयों पर चर्चा करने से बचें। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 13 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

​मीन राशि

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए मौके मिलेंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की चाहतों को परा करने पर धन खर्च कर सकते हैं। आपको आज जीवनसाथी के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। कोई चाहत पूरी हो जाने से आपको खुशी मिलेगी। बच्चों को अच्छा काम करते देख आपको आज खुशी मिलेीगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।

 

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button